छत्तीसगढ़रायपुर

विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस पर ‘बेहतर पत्रकारिता की उम्मीद सम्मान’ से अमित गौतम हुए सम्मानित

रायपुर, 3 मई 2025 विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज रायपुर स्थित डायमंड हॉल में “बेहतर पत्रकारिता की उम्मीद सम्मान” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष अमित गौतम को पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान हेतु विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन www.supportjournalism.in के शुभारंभ के उपलक्ष्य में किया गया। इस मंच पर महात्मा गांधी, गणेश शंकर विद्यार्थी, शहीद भगत सिंह और डॉ. भीमराव अंबेडकर जैसे महापुरुषों के चित्रों के माध्यम से पत्रकारिता और अभिव्यक्ति की आज़ादी के मूल्यों को रेखांकित किया गया।

अमित गौतम को यह सम्मान उनकी दीर्घकालिक निष्पक्ष पत्रकारिता, पत्रकारों के कल्याण हेतु सतत प्रयास और पत्रकार समाज की आवाज़ को मजबूती से उठाने के लिए प्रदान किया गया। कार्यक्रम में पत्रकारिता क्षेत्र से जुड़े कई वरिष्ठ पत्रकार, सामाजिक कार्यकर्ता और युवा मीडियाकर्मी मौजूद रहे।

इस अवसर पर श्री गौतम ने कहा, “यह सम्मान केवल मेरा नहीं, बल्कि उन सभी संघर्षरत पत्रकारों का है जो सच्चाई की राह पर चलते हुए समाज को जागरूक करने में लगे हैं।”

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!