सुरेश सिंह बैस/बिलासपुर।सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम सेलर में कुशल प्रसाद साहू नाम के 70 वर्षीय बुजुर्ग की खून से चली हुई लाश मिली थी। पुलिस को पहले दिन से ही संदेह था कि संपत्ति विवाद में उसके ही बेटे दीपक साहू ने अपने पिता की हत्या की होगी, क्योंकि घटना के बाद से ही दीपक साहू फरार था। इसके बाद पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी। पेशे से इंजीनियर दीपक साहू इतना शातिर था कि भागने के दौरान उसने अपना मोबाइल फोन, एटीएम सब कुछ छोड़ दिया था। उसके दोस्त यार भी कम थे। पुलिस ने सभी ठिकानों पर पता किया लेकिन दीपक साहू के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। हालांकि इस बीच सीसीटीवी में दीपक गांव से भागता हुआ जरूर नजर आया। पुलिस दीपक साहू की तलाश कर ही रही थी कि उसे सूचना मिली कि दीपक साहू तड़के अपने गांव आने वाला है। पुलिस उसे पकड़ने के लिए ताक लगाए बैठी थी कि तभी वह खुद ब खुद उसकी गिरफ्त में आ गया। पुलिस का संदेह सही निकला। जमीन और संपत्ति के विवाद में ही दीपक साहू ने अपने पिता कुशल प्रसाद साहू की हत्या की थी। कुशल साहू की दो पत्नी थी।पेशे से किसान कुशल प्रसाद साहू मिजाज का रंगीन इंसान था। उसने दो शादी कर रखी थी। उसकी गांव में 15 एकड़ जमीन थी, जिस पर वह खेती करता था। मंगलवार को वह अपनी दूसरी पत्नी सहेली साहू से मिलने अशोक नगर आया था, जहां से गांव लौटने के बाद वह अपने खेत में सिंचाई करने गया था।जब वह दो घंटे बाद भी नहीं लौटा तो उसकी पहली पत्नी मंगलीन बाई ने रिश्तेदार मुकेश साहू को उसे ढूंढने भेजा। दोनों टॉर्च लेकर रात 8:00 बजे खेत में पहुंचे तो सड़क किनारे कुशल साहू की एक्टिवा नजर आई तो वही मेड़ में कुशल साहू की खून से लथपथ लाश पड़ी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब शव का मुआयना किया तो पता चला कि कुशल साहू की गर्दन पर किसी धारदार हथियार से वार किए गए हैं। मौके पर डॉग स्क्वायड बुलाया गया जो दौड़ता हुआ कुशल साहू के बेटे दीपक साहू के घर घुस गया, लेकिन घटना के दिन से ही दीपक साहू गायब था। पुलिस को यह भी पता चला की संपत्ति को लेकर कुशल साहू का अपने बेटे दीपक साहू और बहु बुधवारा बाई से कई बार विवाद हुआ है। 2016 में भी दीपक और बुधवारा बाई ने कुशल साहू की हत्या का प्रयास किया था। यह मामला भी कोर्ट में है, इसलिए पुलिस को शुरू से ही दीपक साहू पर संदेह था लेकिन वह हाथ नहीं लग रहा था। मगर दो दिन में ही दीपक साहू के हौसले पस्त हो गए और वह अपने गांव लौट आया, जिस कारण से वह पकड़ा गया।पुलिस पूछताछ में दीपक साहू ने बताया कि उसका पिता बदचलन था और उसकी बुरी नीयत अपने बहू पर भी थी। इसी कारण से उसने उसकी हत्या कर दी। दीपक साहू ने यह भी माना कि 2016 में भी जमीन बंटवारे को लेकर उसका अपने पिता के साथ विवाद हुआ था लेकिन इधर कुछ दिनों से उसके पिता दीपक साहू की पत्नी पर बुरी नजर रख रहा था, जिस कारण से उसने चाकू मार कर अपने ही पिता की जान ले ली। हत्या के आरोप में पुलिस ने गुड़ीपारा सीपत निवासी दीपक साहू को गिरफ्तार कर लिया है। जिसके पास से चाकू बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने घटना के 48 घंटे के भीतर ही आरोपी को गिरफ्तार कर अंधे कत्ल का खुलासा किया है।
Read Next
1 day ago
बसना ब्लॉक में पहली बार मतदान से होगा पनिका/पनका समाज का चुनाव, अध्यक्ष पद के लिए मलिन दास समेत तीन दावेदार मैदान में
2 days ago
सलिहा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध गांजा परिवहन करते एक आरोपी गिरफ्तार, 4.8 किलो गांजा बरामद
4 days ago
प्रधानमंत्री आवास दिलाने के नाम पर 21.81 लाख की ठगी: रायपुर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
7 days ago
जिले से 3 एडवांस स्काउट मास्टर प्राकृतिक अध्ययन कैम्प में शामिल
1 week ago
रायपुर में नरेंद्र मोदी विचार मंच एवं राष्ट्रीय पर्यावरण एवं खनिज संरक्षण मंच, और सभी अनुसांगिक संगठनों की बैठक सम्पन्न
2 weeks ago
“थाना प्रभारी अमृत भार्गव की तीखी पकड़—9 किलो गांजा, काली प्लेटिना और तस्कर सलाखों के पीछे!”
2 weeks ago
छ.ग. जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक में अमित गौतम के जन्मदिन की गूंज
2 weeks ago
ग्रामीण एकता की मिसाल: साकरा और लखना गांव को ईमानदारी के लिए किया जाएगा सम्मानित, पॉवर प्रोजेक्ट का डटकर विरोध
2 weeks ago
रायपुर में नरेंद्र मोदी विचार मंच की भव्य कार रैली सम्पन्न: जनसंपर्क और संगठन शक्ति का अद्भुत प्रदर्शन
3 weeks ago