सारंगढ़ बिलाईगढ़

सड़कों में डस्ट गिरने और उड़ने से बढ़ी लोगों की परेशानी

गोबरा फरसवानी मुख्य मार्ग पर प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में फ्लाइ एश डस्ट से भरे वाहन चल रहे हैं। इन वाहनों से भारी मात्रा में सड़क पर फ्लाई ऐश सड़क पर गिर रहा है। अब रोड पर सुबह-शाम फ्लाइ ऐश हवा में उड़ रहा है।

जिसके कारण आस पास रहने वाले लोगों को सांस लेने में परेशानी हो रही है साथ ही उनके स्वास्थ्य पर खतरा बना हुआ है। इस रोड पर कई बार वाहन चालक रात के समय में सड़क में फ्लाई ऐश डस्ट डंप कर भाग जाते हैं। गोबरा फरसवानी मुख्य मार्ग पर करीब 4 इंच मोटी फ्लाई ऐश डस्ट जम गया है। थोड़ी हवा चलने पर सामने रास्ता देखने में भी लोगों को परेशानी होती है।

HD MAHANT

Editor

Related Articles

Back to top button