सारंगढ़ बिलाईगढ़

सारंगढ़ से आए लोगों का हाथी से सामना, एक को कुचला

बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात धरमजयगढ़ वन मंडल के छाल रेंज में कासाहार रोड पर खेतों में एक युवक का शव पड़ा मिला। सूचना पर पहुंचे वन कर्मियों ने बताया कि युवक को हाथी ने पटका और रौंद दिया।

मृतक के पास मिले मोबाइल से पता चला कि चार युवक सारंगढ़ इलाके से आए थे। आशंका है कि ये तस्करी के लिहाज से यहां आए होंगे। इन्हें इलाके में हाथी होने का पता नहीं था। माना जा रहा है कि हाथी से सामना होने पर तीन लोग भाग गए और एक युवक हाथी के गुस्से का शिकार हो गया। मारे गए युवक का नाम विनोद बरेठ है। छाल रेंज के दफ्तर से 100 मीटर दूर लात पुनर्वास के पास एक शव मिला। यहां से 20 फीट की दूरी पर कुछ लोग के घर बने हैं। हादसा रात 2 बजे के आसपास का बताया जा रहा है । यहां हाथियों का आना जाना लगा रहता है। पुनर्वास और कासाबाहर के बीच हाथी धरसा(हाथी का रास्ता) दोनों के बीच एक किमी की दूरी है। यहां लोग दहशत में रहते हैं। छाल रेंज में हाथियों का दल छाल कासाबाहर, पुसल्दा, नवापारा, बोजिया और आसपास विचरण कर रहा है। इसकी जानकारी मुनादी कराकर दी जा रही है।

डीएफओ धरमजयगढ़ अभिषेक जोगावत ने बताया कि छाल रेंज में हाथी द्वारा एक युवक को कुचने की सूचना मिली। हाथी के विचरण को लेकर ग्रामीणों को सूचना दी जा रही है। स्थानीय निवासियों को पता है लेकिन मारे गए विनोद के साथ तीन अन्य लोग आए थे। वे यहां लकड़ी तस्करी के लिए आए या क्यों आए छाल पुलिस इसकी जांच कर रही है।

मृतक के पास मिले मोबाइल से पता चला, सारंगढ़ से आए थे चार युवक वनरक्षक मुकेश वर्मा को सुबह 4:30 किसी ने फोन से सड़क किनारे शव पड़े होने की जानकारी दी। वन कर्मियों ने आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ की तो पता चला कि ढाई बजे हाथी के चिंघाड़ने की आवाज आई तब बाहर दो लड़के बाइक में खड़े थे।

ग्रामीणों ने पूछताछ की तो उन्होंने कांसाबहार का निवासी बताया, हालांकि ग्रामीण उन्हें पहचान नहीं सके। सुबह 4:15 बजे ग्रामीणों को शव पड़ा मिला। मृतक के नजदीक मोबाइल था। उस पर आए मिस कॉल पर ग्रामीणों ने कॉल किया तो पता चला कि ये लोग सारंगढ़ सलोनी के रहने वाले हैं। मृतक विनोद के दोस्त ने बताया वे चार लोग यहां आए थे। बताया जा रहा है कि पुलिस ने दो लोगों को बुलाकर उनसे बयान भी दर्ज कराया है।

  • rammandir-ramlala

Related Articles

Back to top button