Close Menu
The Bharat TimesThe Bharat Times
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
    • कोरबा
    • अंबिकापुर
    • कोंडागाँव
    • जांजगीर चांपा
    • दुर्ग
    • जगदलपुर
    • धमतरी
    • दंतेवाड़ा
    • बलौदाबाजार
    • भटगांव
    • महासमुंद
    • रायगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • देश दुनिया
    • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • मध्य प्रदेश
    • डिंडोरी
      • समनापुर
      • सरसीवा
      • सलिहा
  • राजनीति
  • मेरा शहर

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

“कॉकरोच जनता पार्टी” के पीछे कौन है अभिजीत दीपके?

23/05/2026 - 10:47 AM

मरवाही–पेंड्रा के जंगलों में घूम रहे रहस्यमयी दुर्लभ सफेद भालू का आतंक

23/05/2026 - 10:17 AM

आत्मानंद इंग्लिश मीडियम कॉलेज को मिली नई उड़ान- घुटकू में 5 एकड़ भूमि आवंटन की प्रक्रिया तेज, भवन निर्माण की तैयारी शुरू

23/05/2026 - 10:14 AM
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, May 24
Facebook X (Twitter) Instagram
The Bharat TimesThe Bharat Times
Demo
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
    • कोरबा
    • अंबिकापुर
    • कोंडागाँव
    • जांजगीर चांपा
    • दुर्ग
    • जगदलपुर
    • धमतरी
    • दंतेवाड़ा
    • बलौदाबाजार
    • भटगांव
    • महासमुंद
    • रायगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • देश दुनिया
    • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • मध्य प्रदेश
    • डिंडोरी
      • समनापुर
      • सरसीवा
      • सलिहा
  • राजनीति
  • मेरा शहर
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • राजनीति
  • मेरा शहर
The Bharat TimesThe Bharat Times
Home»Uncategorized»अभिनेता शाहरुख़ खान और दीपिका पादुकोण के खिलाफ FIR दर्ज, इस मामले में वकील ने की शिकायत
Uncategorized

अभिनेता शाहरुख़ खान और दीपिका पादुकोण के खिलाफ FIR दर्ज, इस मामले में वकील ने की शिकायत

HD MAHANTBy HD MAHANT27/08/2025 - 8:09 AM
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

मुंबई: FIR Against Shahrukh Khan and Deepika: फिल्म स्टार्स कई बड़ी-बड़ी कंपनियों और उनके प्रोडक्ट्स का विज्ञापन करते हैं। इन विज्ञापनों पर भरोसा कर के लोग प्रोडक्ट्स खरीदतें भी हैं, लेकिन कई बार स्टार्स को प्रोडक्ट्स का विज्ञापन करना भारी पड़ जाता है। ऐसा ही कुछ हुआ बॉलीवुड के किंग खान के नाम से पहचाने जानें वाले शाहरुख़ खान और दीपिका पादुकोण के साथ।
क्यों हुई बॉलीवुड स्टार्स पर FIR
FIR Against Shahrukh Khan and Deepika: दरअसल, राजस्थान में कार में खराबी आने पर और कंपनी की तरफ से किसी भी तरह की मदद नहीं करने पर वकील ने इस कार का विज्ञापन करने वाले बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख़ खान और दीपिका पादुकोण समेत कंपनी से जुड़े लोगों पर एफआईआर दर्ज करवा दी। एफआईआर में वकील ने आरोप लगाया है कि, दोनों स्टार्स ने ख़राब वाहन प्रचार-प्रसार किया है। इतना ही नहीं वकील की तरफ से की गई एफआईआर में हुंडई कंपनी के एमडी उनसू किम,सीओओ और शो-रूम मालिकों के नाम भी शामिल हैं।
क्या है एफआईआर से जुड़ा मामला
FIR Against Shahrukh Khan and Deepika: मिली जानकारी के अनुसार, अभिनेता शाहरुख़ खान और दीपिका पादुकोण के खिलाफ एफआईआर करवाने वाले वकील का नाम किरण सिंह है। वकील की एफआईआर के बाद भरतपुर के मथुरा गेट थाना पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर मामला दर्ज कर इसकी जांच शुरू भी कर दी है। इस मामले में वकील किरण सिंह ने बताया कि, उन्होंने साल 2022 में उन्होंने हरियाणा के सोनीपत के कुंडली स्थित मालवा ऑटो सेल्स प्राइवेट लिमिटेड से हुंडई अल्काज़र कार खरीदी थी। इसकी कीमत 23,97,353 लाख रूपए थी, जिसमें से 10,03,699 लाख रूपए का लोन और बाकी रकम नकद दी गई थी। शिकायतकर्ता के अनुसार, कार ओवरटेक करते समय स्पीड नहीं पकड़ती, केवल आरपीएम बढ़ता है और ओडोमीटर पर मालफंक्शन का संकेत आने लगता है। 6 से 7 महीने चलाने के बाद कार में आवाज और तेज़ी से चलाने पर कंपन भी महसूस होने लगा। इंजन मैनेजमेंट सिस्टम पर लगातार खराबी का संकेत आने लगा।
एजेंसी ने बताया हैरान करने वाला समाधान
FIR Against Shahrukh Khan and Deepika: वकील किरण सिंह ने आगे बताया कि, कंपनी को समस्या बताने पर जवाब मिला कि यह हुंडईकार मॉडल की मैन्युफैक्चरिंग डिफेक्ट है, जिसे ठीक नहीं किया जा सकता। कंपनी ने समस्या का समाधान बताते हुए कहा कि जब भी समस्या हो तो कार को सुरक्षित जगह खड़ा कर 2000 आरपीएम पर एक घंटे तक स्टार्ट रखो, फिर खराबी का संकेत अपने आप गायब हो जाएगा। किरण सिंह ने कहा कि अब यह समस्या बार-बार सामने आ रही है, जिससे उनका समय और पैसा दोनों बर्बाद हो रहा है।

उन्होंने एफआईआर में कहा कि ब्रांड एंबेसडर होने के नाते शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण भी इस मामले में कंपनी प्रतिनिधियों के समान ही दोषी हैं। एएसआई राधा किशन, मथुरा गेट थाना, भरतपुर ने बताया कि वाहन में खराबी को लेकर मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है।

HD MAHANT
Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

Related Posts

नेपाल के विराटनगर में अंतर्राष्ट्रीय संत सम्मान से विभूषित हुए स्वामी स्वदेशानंद ब्रह्म गिरि महाराज

13/07/2025 - 4:29 AM

राजसमंद में बिना तिरपाल ढके मिनरल्स के परिवहन पर लगेगी रोक — दुर्घटनाएं और प्रदूषण दोनों पर लगेगी लगाम:- डाॅ. आमेटा

12/07/2025 - 2:19 PM

“गौशाला की गोद में भावुक हुए डॉ. राकेश मिश्रा, कहा – ‘मां का आशीर्वाद और श्रीगौमाता का स्नेह एक समान’”

16/06/2025 - 8:34 PM

Comments are closed.

पोस्ट

“कॉकरोच जनता पार्टी” के पीछे कौन है अभिजीत दीपके?

23/05/2026 - 10:47 AM

मरवाही–पेंड्रा के जंगलों में घूम रहे रहस्यमयी दुर्लभ सफेद भालू का आतंक

23/05/2026 - 10:17 AM

आत्मानंद इंग्लिश मीडियम कॉलेज को मिली नई उड़ान- घुटकू में 5 एकड़ भूमि आवंटन की प्रक्रिया तेज, भवन निर्माण की तैयारी शुरू

23/05/2026 - 10:14 AM

पुनरुद्धार के बाद भी बदहाल शहर के तालाब-

23/05/2026 - 10:09 AM

एच. डी. महंत
मुख्य संपादक

Official Address :
Shop No. 2, Ground Floor, Gokul Apartment, Near Shyam Nagar Chowk, Shyam Nagar, Telibandha Raipur, Chhattisgarh – 492013

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
UDYAM-CG-33-0000933
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
« Apr    
© 2026 The Bharat Times. Designed by Nimble Technology.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.