Close Menu
The Bharat TimesThe Bharat Times
    What's Hot

    तालाब सामाजिक और सांस्कृतिक संबंधों का केंद्र होता है – डॉ सोमनाथ यादव

    April 16, 2026

    लोकसेवक’ बनाम ‘सरकारी सेवक’—पेंशन की विसंगति और नैतिकता का प्रश्न

    April 16, 2026

    बिलासपुर जिला आयुर्वेद चिकित्सालय में फर्जी नियुक्ति का मामला गरमाया, विभागीय जांच जारी

    April 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, April 16
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat TimesThe Bharat Times
    Demo
    • होम
    • मेरा शहर
    • छत्तीसगढ़
      • सारंगढ़ बिलाईगढ़
      • बलौदाबाजार
      • कोरबा
      • बिलासपुर
      • अंबिकापुर
      • रायपुर
    • मध्य प्रदेश
      • डिंडोरी
        • समनापुर
        • करंजिया
        • अमरपुर
        • सहपुरा
          • बजाग
        • मेंहदवानी
    • देश दुनिया
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • होम
    • मेरा शहर
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
    • देश दुनिया
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    The Bharat TimesThe Bharat Times
    नई दिल्ली HD MAHANTBy HD MAHANTJune 17, 2024

    एक्शन में अमित शाह: कश्मीर के बाद मणिपुर हिंसा पर हाई लेवल बैठक

    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    दिल्ली/केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मणिपुर में जारी हिंसा को लेकर आज शाम चार बजे एक हाई लेवल बैठक बुलाई है। इस बैठक में मणिपुर के मुख्यमंत्री एन वीरेंद्र सिंह, राज्य के पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी, और केंद्रीय गृह मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे। इस बैठक से पहले मणिपुर की राज्यपाल अनुसुइया उइके ने भी अमित शाह से मुलाकात की थी।

    गौरतलब है कि एक दिन पहले (16 जून, सोमवार) को जम्मू-कश्मीर में लगातार हो रहे आतंकी हमलों को लेकर भी अमित शाह ने एक महत्वपूर्ण बैठक की थी। इस बैठक में नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजर अजित डोभाल, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे, और अगले सेना प्रमुख के तौर पर नामित लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी भी शामिल हुए थे। इस बैठक में आतंकियों के खिलाफ सख्त रणनीति तैयार की गई थी।

    मणिपुर पिछले एक साल से जातीय हिंसा की आग में जल रहा है। 3 मई को बहुसंख्यक मैतेई समुदाय द्वारा अनुसूचित जनजाति का दर्जा दिए जाने की मांग के विरोध में आदिवासी एकजुटता मार्च निकाला गया था, जिससे हिंसा भड़क उठी। इस हिंसा में कुकी और मैतेई दोनों समुदायों के 220 से अधिक लोग और सुरक्षाकर्मी मारे जा चुके हैं। मणिपुर में मैतेई समुदाय की संख्या करीब 53 फीसदी है, जो इंफाल घाटी में निवास करते हैं, जबकि आदिवासी समुदाय, जिसमें नागा और कुकी जातियां शामिल हैं, की संख्या करीब 40 फीसदी है और वे मुख्य रूप से पहाड़ी जिलों में रहते हैं।

    आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने भी मणिपुर की हिंसा पर चिंता जताई है। 10 जून को नागपुर में संघ की एक सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मणिपुर पिछले एक साल से शांति का इंतजार कर रहा है। दस साल पहले वहां शांति थी और बंदूक संस्कृति समाप्त होती नजर आ रही थी, लेकिन अचानक हिंसा भड़क उठी। भागवत ने कहा कि मणिपुर की स्थिति पर प्राथमिकता के साथ विचार करना होगा और राष्ट्र के सामने मौजूद समस्याओं पर ध्यान देने की जरूरत है, ताकि राज्य में शांति वापस लाई जा सके।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    HD MAHANT
    • Facebook
    • Instagram

    Editor in chief

    Related Posts

    सरकार का बड़ा फैसला, 3 घंटे में हटेगा Deepfake और AI कंटेंट, नए नियम जारी

    February 11, 2026

    छत्तीसगढ़ की गिधवा–परसदा आर्द्रभूमि को “रामसर साइट” का दर्जा मिलने की दिशा में बड़ा कदम — केन्द्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव ने तोखन साहू की पहल पर दी सहमति

    October 29, 2025

    प्रधानमंत्री मोदी का उत्सव उपहार बना रिकॉर्ड तोड़ नवरात्रि बिक्री का कारण — ऐतिहासिक दिवाली की तैयारी में झूम उठा देश

    October 18, 2025

    अमित शाह का ऐलान: 31 मार्च 2026 तक भारत होगा नक्सल मुक्त, ‘लाल आतंक’ के खात्मे का अंतिम चरण शुरू

    September 28, 2025

    “PM मोदी ने तोड़ा इंदिरा गांधी का रिकॉर्ड, अब नेहरू की बराबरी की ओर बढ़ रहे कदम—पर क्या पार कर पाएंगे 6126 दिन का पड़ाव?”

    July 25, 2025

    नक्सलवाद के खिलाफ छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की रणनीति की हुई सराहना

    October 7, 2024
    Editors Picks

    तालाब सामाजिक और सांस्कृतिक संबंधों का केंद्र होता है – डॉ सोमनाथ यादव

    April 16, 2026

    लोकसेवक’ बनाम ‘सरकारी सेवक’—पेंशन की विसंगति और नैतिकता का प्रश्न

    April 16, 2026

    बिलासपुर जिला आयुर्वेद चिकित्सालय में फर्जी नियुक्ति का मामला गरमाया, विभागीय जांच जारी

    April 16, 2026

    न्यायधानी की अंत:सलीला अरपा अब संवरेगी नहीं गिरेगा 70 नालों का गंदा पानी

    April 16, 2026
    About Us
    About Us

    एच. डी. महंत
    मुख्य संपादक

    📍 Official Address:
    Shop No. 2, Ground Floor, Gokul Apartment
    Near Shyam Nagar Chowk, Shyam Nagar, Telibandha
    Raipur, Chhattisgarh – 492013

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Udyam Registration
    Udyam Registration

    UDYAM-CG-33-0000933

    post calendar
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    © 2026 The Bharat Times. Designed by Nimble Technology.
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Refund Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.