Close Menu
The Bharat TimesThe Bharat Times
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
    • कोरबा
    • अंबिकापुर
    • कोंडागाँव
    • जांजगीर चांपा
    • दुर्ग
    • जगदलपुर
    • धमतरी
    • दंतेवाड़ा
    • बलौदाबाजार
    • भटगांव
    • महासमुंद
    • रायगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • देश दुनिया
    • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • मध्य प्रदेश
    • डिंडोरी
      • समनापुर
      • सरसीवा
      • सलिहा
  • राजनीति
  • मेरा शहर

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

किसानों पर प्रकृति का कहर, सरकार की संवेदनहीनता ने बढ़ाई पीड़ा: प्रवेश दुबे

26/11/2026 - 5:45 PM

सुरक्षा निधि के नाम पर जनता से वसूली क्यों?: प्रवेश दुबे

26/11/2026 - 4:21 PM

गढ़फुलझर में शराब दुकान के खिलाफ जनआक्रोश, सैकड़ों ग्रामीणों ने किया अनिश्चितकालीन धरने का ऐलान

25/11/2026 - 9:45 PM
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, November 26
Facebook X (Twitter) Instagram
The Bharat TimesThe Bharat Times
Demo
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
    • कोरबा
    • अंबिकापुर
    • कोंडागाँव
    • जांजगीर चांपा
    • दुर्ग
    • जगदलपुर
    • धमतरी
    • दंतेवाड़ा
    • बलौदाबाजार
    • भटगांव
    • महासमुंद
    • रायगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • देश दुनिया
    • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • मध्य प्रदेश
    • डिंडोरी
      • समनापुर
      • सरसीवा
      • सलिहा
  • राजनीति
  • मेरा शहर
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • राजनीति
  • मेरा शहर
The Bharat TimesThe Bharat Times
Home»छत्तीसगढ़»सरसींवा में शराब कोचियों पर पुलिस का कहर, 270 लीटर महुआ शराब संग छह आरोपी धराए
छत्तीसगढ़ सारंगढ़ बिलाईगढ़

सरसींवा में शराब कोचियों पर पुलिस का कहर, 270 लीटर महुआ शराब संग छह आरोपी धराए

HD MAHANTBy HD MAHANT06/05/2026 - 8:05 PM
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

सारंगढ़ बिलाईगढ़ 6 मई 2026/ छिरचुआं और बिलासपुर के डेरों में धधक रही महुआ शराब की भट्टियां उस वक्त थम गईं जब सरसींवा पुलिस ने अचानक ताबड़तोड़ रेड मारकर पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया। गांवों के भीतर चुपचाप चल रहे अवैध शराब कारोबार का ऐसा खुलासा हुआ कि पुलिस टीमों को जगह-जगह शराब से भरे ड्रम, निर्माण सामग्री और महुआ की तेज गंध के बीच कार्रवाई करनी पड़ी। जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ में अवैध शराब, जुआ और सट्टे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर थाना सरसींवा पुलिस और रक्षित केंद्र सारंगढ़ की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर छिरचुआं और बिलासपुर में एक साथ दबिश दी। सूचना साफ थी कि हथभट्ठी में तैयार कच्ची महुआ शराब आसपास के इलाकों में सप्लाई की जा रही है और इसी इनपुट के बाद पुलिस ने पूरा जाल बिछा दिया। रेड के दौरान सबसे बड़ा खुलासा छिरचुआं गांव में हुआ जहां मीना पति भागीरति गोंड उम्र 38 वर्ष निवासी छिरचुआं, भमिनी बनज पति लीलाराम बनज उम्र 36 वर्ष निवासी छिरचुआं और फरार आरोपी भागीरति गोंड पिता जगनथिया गोंड के ठिकाने से 115 बल्क लीटर कच्ची महुआ शराब और शराब बनाने के बर्तन बरामद हुए, जिसकी कीमत करीब 24 हजार 500 रुपये बताई गई। इसके बाद पुलिस ने मोहन गोंड पिता समारू गोंड उम्र 22 वर्ष निवासी छिरचुआं को 80 बल्क लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ दबोचा। इसी गांव में श्रवण गोंड पिता कुशवा गोंड उम्र 23 वर्ष के कब्जे से 60 लीटर अवैध शराब बरामद हुई। कार्रवाई का दायरा बढ़ा तो बिलासपुर में अघोरी डहरिया पिता स्वर्गीय संतराम डहरिया उम्र 56 वर्ष के ठिकाने से 15 लीटर 700 मिलीलीटर कच्ची महुआ शराब और निर्माण सामग्री जब्त की गई। पुलिस ने चार अलग-अलग प्रकरण दर्ज करते हुए आबकारी एक्ट की धारा 34(2) और 59(क) के तहत कार्रवाई की और गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया। इस पूरी कार्रवाई में पुलिस ने कुल 270 बल्क लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब और निर्माण सामग्री जब्त की, जिसकी कुल कीमत 56 हजार 300 रुपये आंकी गई है। गांवों में चल रहे इस काले कारोबार पर पुलिस की इस रेड के बाद शराब कोचियों में डर का माहौल है और इलाके में लगातार चर्चा है कि अब अवैध धंधा करने वालों पर पुलिस सीधा वार कर रही है। बहरहाल, सरसींवा पुलिस का संदेश साफ है—महुआ की भट्ठियों में चाहे कितना भी धुआं उठे, कानून की नजर आखिरकार हर अड्डे तक पहुंच ही जाती है।

See also  जापान में भारत का परचम लहराकर लौटे अवि मानिकपुरी, रायपुर एयरपोर्ट पर हुआ भव्य सम्मान
WhatsApp पर शेयर करें
HD MAHANT
Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

Related Posts

किसानों पर प्रकृति का कहर, सरकार की संवेदनहीनता ने बढ़ाई पीड़ा: प्रवेश दुबे

26/11/2026 - 5:45 PM

सुरक्षा निधि के नाम पर जनता से वसूली क्यों?: प्रवेश दुबे

26/11/2026 - 4:21 PM

गढ़फुलझर में शराब दुकान के खिलाफ जनआक्रोश, सैकड़ों ग्रामीणों ने किया अनिश्चितकालीन धरने का ऐलान

25/11/2026 - 9:45 PM

किताबों से आगे बढ़कर हकीकत से रूबरू हुए विद्यार्थी, केलो डेम और केलो गार्डन का किया शैक्षणिक भ्रमण

25/11/2026 - 9:38 PM

जिलेभर में कल मनेगा संविधान दिवस, सुबह 11 बजे होगा संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन

25/11/2026 - 9:35 PM

पत्रकारों के स्वास्थ्य एवं दुर्घटना बीमा के सुझावों के लिए रायपुर प्रेस क्लब ने गठित की एडवाइजरी कमेटी

24/11/2026 - 8:18 PM

Comments are closed.

पोस्ट

किसानों पर प्रकृति का कहर, सरकार की संवेदनहीनता ने बढ़ाई पीड़ा: प्रवेश दुबे

26/11/2026 - 5:45 PM

सुरक्षा निधि के नाम पर जनता से वसूली क्यों?: प्रवेश दुबे

26/11/2026 - 4:21 PM

गढ़फुलझर में शराब दुकान के खिलाफ जनआक्रोश, सैकड़ों ग्रामीणों ने किया अनिश्चितकालीन धरने का ऐलान

25/11/2026 - 9:45 PM

किताबों से आगे बढ़कर हकीकत से रूबरू हुए विद्यार्थी, केलो डेम और केलो गार्डन का किया शैक्षणिक भ्रमण

25/11/2026 - 9:38 PM

एच. डी. महंत
मुख्य संपादक

Official Address :
Shop No. 2, Ground Floor, Gokul Apartment, Near Shyam Nagar Chowk, Shyam Nagar, Telibandha Raipur, Chhattisgarh – 492013

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
UDYAM-CG-33-0000933
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« Oct    
© 2026 The Bharat Times. Designed by Nimble Technology.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.