Close Menu
The Bharat TimesThe Bharat Times
    What's Hot

    24 अप्रैल राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस: ग्राम स्वराज, सहभागिता और लोकतंत्र की जड़ें

    April 24, 2026

    गौ सेवा एवं संरक्षण करना सभी का दायित्व है: डाॅ पाठक

    April 24, 2026

    अंग्रेजों के जमाने का कलेक्ट्रेट भवन का होगा संरक्षण: होगा कायाकल्प

    April 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, April 24
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat TimesThe Bharat Times
    Demo
    • होम
    • मेरा शहर
    • छत्तीसगढ़
      • सारंगढ़ बिलाईगढ़
      • बलौदाबाजार
      • कोरबा
      • बिलासपुर
      • अंबिकापुर
      • रायपुर
    • मध्य प्रदेश
      • डिंडोरी
        • समनापुर
        • करंजिया
        • अमरपुर
        • सहपुरा
          • बजाग
        • मेंहदवानी
    • देश दुनिया
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • होम
    • मेरा शहर
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
    • देश दुनिया
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    The Bharat TimesThe Bharat Times
    छत्तीसगढ़ HD MAHANTBy HD MAHANTApril 12, 2024

    कलेक्टर श्री साहू ने की संयुक्त विभागीय बैठक* : *शिक्षा, आदिवासी विकास और महिला बाल विकास विभाग के कार्यों का हुआ समीक्षा

    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    सारंगढ़-बिलाईगढ़, 12 अप्रैल 2024/ कलेक्टर श्री धर्मेश कुमार साहू ने सभाकक्ष में शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग एवं आदिवासी विकास विभाग के कार्यों की विस्तार से समीक्षा की। सर्वप्रथम कलेक्टर ने शिक्षा विभाग अंतर्गत स्थापना में सफाईकर्मियों की नियुक्ति एवं संख्या, गणवेश एवं स्टेशनरी क्रय एवं वितरण के संबंध में अद्यतन जानकारी, शौचालयों की उपलब्धता, पेयजल, विद्युत व्यवस्था, जाति प्रमाण पत्र की ब्लाॅकवार प्रगति, निःशुल्क राज्य छात्रवृति, सारबिला अकादमी, परीक्षा परिणाम, निर्माण कार्यों एवं योजनागत कार्यों की समीक्षा की एवं आवश्यक निर्देश दिए।

    कलेक्टर ने आदिवासी विकास विभाग के कार्यों की मूलभूत जानकारी ली जिसमें छात्रावासों की संख्या, छात्रावासों के मरम्मत कार्य, कर्मचारियों की संख्या, छात्रावासों में बाऊंड्रीवाल एवं फेसिंग कार्य , पेयजल व्यवस्था, खाद्यान्न उपलब्धता, कन्या छात्रावासों में अधीक्षिका आवास गृह, ईंधन की उपलब्धता, वन अधिकार पत्रों के डिजिटाइजेशन इन विषयों पर एवं शासन की संबंधित योजनाओं पर अद्यतन चर्चा की गई एवं आवश्यक निर्देश दिए गए। इसके पश्चात कलेक्टर ने अनुसूचित जाति/जनजाति के छात्रों के साथ होने वाले दुर्व्यवहार के आंकड़ों के संबंध में जानकारी ली। कलेक्टर ने छात्रावासों में शौचालयों की खराब स्थिति पर ध्यान दिलाया, साथ ही शौचालयों में पानी की उचित व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के लिए कहा। इसके पश्चात कलेक्टर ने नवीन जिला से संबंधित कार्यालय भवन, कार्यालय संचालन एवं स्टाफ के संबंध में जानकारी ली। इसके अलावा कलेक्टर ने निर्माण कार्यों की जानकारी ली एवं समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए।

    कलेक्टर श्री साहू ने महिला एवं बाल विकास विभाग की सामान्य जानकारी ली एवं रिक्त भर्तियों के संबंध में कार्यवाही करने को कहा‌। इसके पश्चात कलेक्टर ने विभागीय कार्यों की समीक्षा अंतर्गत आंगनवाड़ी केंद्रों की संख्या, सहायिकाओं की संख्या, पोषण केन्द्र की स्थिति एवं अद्यतन जानकारी, आंगनवाड़ियों में दर्ज हितग्राहियों के मोबाइल वेरिफिकेशन, कुपोषण मुक्ति एवं कुपोषण दूर करने हेतु दिए जा रहे भोजन, महिला सशक्तिकरण की दिशा में किये जा रहे कार्य, अपूर्ण कार्यों की स्थिति एवं विभागीय योजनाओं के संबंध में जानकारी लेकर आवश्यक निर्देश दिए। इसके पश्चात कलेक्टर ने आंगनवाड़ी केन्द्रों की स्थिति एवं बच्चों की संख्या में कमी, उन्हें दी जाने वाली भोजन की उपलब्धता एवं अन्य गतिविधियों की कमी को लेकर नाराजगी जताते हुए आवश्यक सुधार करने को कहा।

    बैठक के दौरान परियोजना अधिकारी हरिशंकर चौहान, जिला शिक्षा अधिकारी एस एन भगत, बाल विकास अधिकारी बृजेंद्र ठाकुर, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग आशीष बैनर्जी एवं समस्त विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    HD MAHANT
    • Facebook
    • Instagram

    Editor in chief

    Related Posts

    24 अप्रैल राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस: ग्राम स्वराज, सहभागिता और लोकतंत्र की जड़ें

    April 24, 2026

    गौ सेवा एवं संरक्षण करना सभी का दायित्व है: डाॅ पाठक

    April 24, 2026

    अंग्रेजों के जमाने का कलेक्ट्रेट भवन का होगा संरक्षण: होगा कायाकल्प

    April 24, 2026

    नाबालिग को भगाकर किया दुष्कृत्य आरोपी पकड़ा गया

    April 24, 2026

    दिया था नकली चांदी बदले में चांदी ज़ेवर खरीदने पहुंचा ठग गिरफ्तार

    April 24, 2026

    सरकारी दफ्तर में पत्रकार पर हाथ उठाना पड़ा भारी…कलेक्टर के एक्शन से REO सस्पेंड

    April 23, 2026
    Editors Picks

    24 अप्रैल राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस: ग्राम स्वराज, सहभागिता और लोकतंत्र की जड़ें

    April 24, 2026

    गौ सेवा एवं संरक्षण करना सभी का दायित्व है: डाॅ पाठक

    April 24, 2026

    अंग्रेजों के जमाने का कलेक्ट्रेट भवन का होगा संरक्षण: होगा कायाकल्प

    April 24, 2026

    नाबालिग को भगाकर किया दुष्कृत्य आरोपी पकड़ा गया

    April 24, 2026
    About Us
    About Us

    एच. डी. महंत
    मुख्य संपादक

    📍 Official Address:
    Shop No. 2, Ground Floor, Gokul Apartment
    Near Shyam Nagar Chowk, Shyam Nagar, Telibandha
    Raipur, Chhattisgarh – 492013

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Udyam Registration
    Udyam Registration

    UDYAM-CG-33-0000933

    post calendar
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    © 2026 The Bharat Times. Designed by Nimble Technology.
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Refund Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.