छत्तीसगढ़

कांग्रेसियों के करीबी अफसरों की PHQ-नक्सल इलाकों में पोस्टिंग:छत्तीसगढ़ में 4 लेयर की मॉनिटरिंग के बाद बदले 44 IPS; अब लटकी EOW की तलवार

छत्तीसगढ़ की साय सरकार ने रविवार देर रात 44 IPS अफसरों के तबादले कर दिए हैं। इनमें 25 जिलों के पुलिस अधीक्षक भी शामिल हैं। खास बात यह है कि कांग्रेस सरकार के करीबी रहे अफसरों को मुख्यालय और नक्सल प्रभावित इलाकों में पोस्टिंग दी गई है।

इसके अलावा पावरफुल अफसर रहे प्रशांत कुमार अग्रवाल, शेख आरिफ हुसैन और आनंद छाबड़ा का कद कम हुआ है।वहीं गृह विभाग के आदेश में लूप-लाइन में बैठे अजातशत्रु बहादुर सिंह, संतोष कुमार सिंह, रजनेश सिंह और अमरेश मिश्रा का कद बढ़ा दिख रहा है।

एसपी बिलापुर रजनेश सिंह और एसपी एटीएस अजातशत्रु बहादुर सिंह।
एसपी बिलापुर रजनेश सिंह और एसपी एटीएस अजातशत्रु बहादुर सिंह।

नई पोस्टिंग में अजातशत्रु बहादुर सिंह को SP ATS, संतोष कुमार सिंह को SP रायपुर, रजनेश सिंह को SP बिलासपुर और अमरेश मिश्रा को IG रायपुर की जिम्मेदारी दी गई है। जबकि प्रशांत अग्रवाल को बस्तर, आरिफ शेख को सरगुजा और आनंद छाबड़ा को PHQ भेजा है।

25 जिलों के पुलिस अधीक्षक बदले गए

अफसर का नाम (बैच) नई पद-स्थापना पिछली पद-स्थापना
संतोष कुमार सिंह (2011) SP, रायपुर SP, बिलासपुर
इंदिरा कल्याण एलेसेला (2011) SP, कांकेर SP, सूरजपुर
प्रशांत कुमार ठाकुर (2011) कमांडेंट, 5वीं वाहिनी, छसबल जगदलपुर SP, धमतरी
अजातशत्रु बहादुर सिंह (2011) SP (ATS), रायपुर कमांडेंट, 9वीं वाहिनी दंतेवाड़ा
आशुतोष सिंह (2012) SP, महासमुंद SP, सारंगढ़-बिलाईगढ़
विवेक शुक्ला (2012) SP, जांजगीर-चांपा राज्यपाल के परिसहाय
शशि मोहन सिंह (2012) SP, जशपुर कमांडेंट, 5वीं वाहिनी, छसबल जगदलपुर
विजय अग्रवाल (2012) SP, सरगुजा SP, जांजगीर-चांपा
रामकृष्ण साहू (2012) SP, बेमेतरा कमांडेंट, 13वीं वाहिनी छसबल कोरबा
जितेंद्र शुक्ला (2013) SP, दुर्ग SP, कोरबा
दिव्यांग पटेल (2014) SP, रायगढ़ SP, कांकेर
शलभ कुमार सिन्हा (2014) SP, जगदलपुर AIG, पुलिस मुख्यालय
चंद्रमोहन सिंह (2014) SP, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर SP, मुंगेली
भावना गुप्ता (2014) SP, GPM SP, बेमेतरा
सूरज सिंह (2015) SP, कोरिया कमांडेंट, 4थी बटालियन छसबल, माना रायपुर
सिद्धार्थ तिवारी (2015) SP, कोरबा SP, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर
त्रिलोक बंसल (2015) SP, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई SP, कोरिया
सुनील शर्मा (2017) AIG, पुलिस मुख्यालय SP, सरगुजा
जितेंद्र कुमार यादव (2018) SP, बीजापुर SP, बालोद
आंजनेय वार्ष्णेय (2018) SP, धमतरी SP, बीजापुर
अंकिता शर्मा (2018) SP, सक्ती SP, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई
पुष्कर शर्मा (2018) SP, सारंगढ़-बिलाईगढ़ SP, नारायणपुर
योगेश पटेल (2018) कमांडेंट, 4थी बटालियन छसबल, माना रायपुर SP, GPM
प्रभात कुमार (2019) SP, नारायणपुर ASP, सुकमा
रजनेश सिंह SP, बिलासपुर AIG, पुलिस मुख्यालय
धर्मेंद्र सिंह छवई AIG, पुलिस मुख्यालय SP, महासमुंद
सरजूराम (रापुसे) SP, बालोद कमांडेंट, 22वीं वाहिनी कांकेर
सदानंद कुमार (2010) SP, बलौदाबाजार SP, रायगढ़
गिरिजाशंकर जायसवाल (2010) SP, मुंगेली AIG, DIG कार्यालय कांकेर
एमआर अहिरे (2010) SP, सूरजपुर SP, सक्ती

महादेव-कोयला में जिन अफसरों का नाम सभी लूप-लाइन में

ऐसे IPS अफसर, जिनका नाम महादेव ऐप और कोयला घोटाले में सामने आया है। इसके अलावा जिन अफसरों ने कांग्रेस सरकार में नियमों के विरूद्ध बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई की है। उनको मुख्यालय और जंगल क्षेत्र में पोस्टिंग दी गई है।

इन अफसरों की कार्यप्रणाली की मॉनिटरिंग भी गृह विभाग की ओर से की जा रही है। विभागीय सूत्रों के अनुसार, आने वाले दिनों में EOW (आर्थिक अपराध शाखा) में इन अफसरों के खिलाफ यदि केस दर्ज होगा, तो इनकी परेशानी बढ़ सकती है।

आईपीएस आनंद छाबड़ा और आईपीएस बी.एन.मीणा।

Related Articles

Back to top button