सुरेश सिंह वैस/बिलासपुर। गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित करो व संपूर्ण भारत से गौहत्या बंद के लिए आज नगर के गौसेवकों ने सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया। इस अवसर पर गौसेवक विपुल शर्मा ने बताया कि चारो पीठों के पूज्य शंकराचार्यों ने समर्थित गौमाता राष्ट्रमाता महाअभियान के अग्रिम क्रम में ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी श्री अविमुक्तेश्वरानंद जी महाराज एवं गौ गंगा कृपाकांक्षी पूज्य गोपाल मणि जी महाराज द्वारा गौमाता को राष्ट्रमाता का सम्मान दिलाकर गोवंश हत्या मुक्त भारत बनाने के लिए राष्ट्रीय अहिंसक आंदोलन के रूप में 10 मार्च को भारत बंद का आव्हान किया गया था। नगर के गौसेवकों ने सड़क पर उतर कर व्यापारियों से भी समर्थन मांगा और दुकान बंद कर संकेतिक धरना प्रदर्शन में शामिल होने का आग्रह किया। सभी व्यापारियों ने अपना समर्थन देते हुए दुकान बंद रख कर गौमाता को राष्ट्रमाता का सम्मान दिलानें सरकार से मांग की। शहर में गौसेवको ने भी रैली निकाली कर अपना प्रदर्शन किया इस अवसर पर बड़ी संख्या में बिलासपुर गौसेवा धाम के गौसेवक होकर सिम्स चौक पर प्रदर्शन करते हुए गौमाता राष्ट्रमाता का नारा लगाया।गौकथा वाचक गोपाल कृष्ण ने कहा यह धरना-प्रदर्शन मार्च को 10 मार्च को सुबह 10 बजे केवल 10 मिनट के लिए अहिंसक एवं संकल्पवान होकर सनातन धर्म के उत्कर्ष हेतु हमारी मूल आधार गौमाता को पशु की श्रेणी से हटाकर गौमाता को राष्ट्रीयमाता का सम्मान दिलानें हेतु किया गया है। इस अवसर पर गौसेवक शत्रुघन कृष्ण, शुभम् शुक्ला, हिमांशु शर्मा, रुपेश शुक्ला, आकाश दुबे, शिवांश पांडे, सोन श्रीवास, बबलू मदने, अमर रुपानी, शुभम् गुप्ता, गोपाल कृष्ण सहित बड़ी संख्या में गौसेवक व अन्य लोग उपस्थित थे।
Read Next
3 days ago
छ.ग. जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक में अमित गौतम के जन्मदिन की गूंज
6 days ago
ग्रामीण एकता की मिसाल: साकरा और लखना गांव को ईमानदारी के लिए किया जाएगा सम्मानित, पॉवर प्रोजेक्ट का डटकर विरोध
1 week ago
रायपुर में नरेंद्र मोदी विचार मंच की भव्य कार रैली सम्पन्न: जनसंपर्क और संगठन शक्ति का अद्भुत प्रदर्शन
1 week ago
नरेंद्र मोदी विचार मंच के 22वें स्थापना दिवस:पर रायपुर छत्तीसगढ में,राष्ट्रीय पर्यावरण एवं खनिज संरक्षण मंच,राष्ट्रीय उपभोक्ता मंच सहित 28 आनुसांगिक संगठनों द्वारा भव्य रैली को राजधानी रायपुर में किया राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगीन
1 week ago
विश्व योग दिवस पर भटगांव न्यायालय परिसर में हुआ योगाभ्यास: न्यायाधीशों, अधिवक्ताओं व पुलिसकर्मियों ने लिया सहभाग
2 weeks ago
मीडिया पर पाबंदी नहीं चलेगी: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर आदेश रद्द
2 weeks ago
नरेंद्र मोदी विचार मंच,मोदी सरकार के 11 वर्षों की उपलब्धियों पर “वाहन रैली”, शहीदों को समर्पित होगी राष्ट्रभक्ति की गूंज
2 weeks ago
प्रदेशभर में शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ मानिकपुरी पनका/पनिका समाज का ऐतिहासिक प्रादेशिक चुनाव
2 weeks ago
16 जून से स्कूल, आश्रम और छात्रावास में होगा प्रवेश उत्सव
2 weeks ago