Close Menu
The Bharat TimesThe Bharat Times
    What's Hot

    बिना यूनिफॉर्म ऑटो पर ब्रेक! बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का डंडा, पहचान अनिवार्य, नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई तय

    April 21, 2026

    (विचार / विश्लेषण) महर्षि अरविंद: क्रांतिकारी चेतना से आध्यात्मिक शिखर तक

    April 21, 2026

    न्यायधानी के बादाम कांड ने खोली हाउसिंग बोर्ड के लचर कार्य संस्कृति की

    April 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, April 21
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat TimesThe Bharat Times
    Demo
    • होम
    • मेरा शहर
    • छत्तीसगढ़
      • सारंगढ़ बिलाईगढ़
      • बलौदाबाजार
      • कोरबा
      • बिलासपुर
      • अंबिकापुर
      • रायपुर
    • मध्य प्रदेश
      • डिंडोरी
        • समनापुर
        • करंजिया
        • अमरपुर
        • सहपुरा
          • बजाग
        • मेंहदवानी
    • देश दुनिया
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • होम
    • मेरा शहर
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
    • देश दुनिया
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    The Bharat TimesThe Bharat Times
    जांजगीर चांपा HD MAHANTBy HD MAHANTJanuary 26, 2024

    जिले में हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस

    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    मुख्य अतिथि विधायक श्री अमर अग्रवाल ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली

    गणतंत्र दिवस समारोह पर माननीय मुख्यमंत्री के संदेश का किया वाचन

    जांजगीर-चांपा 26 जनवरी 2024/ जिले में 75वें गणतंत्र दिवस समारोह हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। मुख्य अतिथि बिलासपुर विधायक श्री अमर अग्रवाल ने हाई स्कूल मैदान जांजगीर में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। कार्यक्रम में हर्ष फायर के साथ शांति एवं उत्साह के प्रतीक गुब्बारे आसमान में छोड़े गए। मुख्य अतिथि ने परेड का निरीक्षण किया गया। उन्होंने माननीय मुख्यमंत्री के द्वारा आमनागरिको के नाम संदेश का वाचन किया। मुख्य अतिथि विधायक श्री अमर अग्रवाल ने शहीद परिवार के सदस्यों का शॉल व श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया । उन्होंने उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभिन्न विभागों के अधिकारियों कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
    इस दौरान विधायक जांजगीर श्री ब्यास कश्यप, पूर्व सांसद श्रीमती कमला देवी पाटले, पूर्व विधायक श्री नारायण चंदेल, पूर्व विधायक श्री अंबेश जांगड़े, नगर पालिका अध्यक्ष श्री भगवान दास गढेवाल, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री आशुतोष गोस्वामी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री राघवेन्द्र प्रताप सिंह, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्री रमेश पैगवार, श्री गुलाब सिंह चंदेल, श्री मोती लाल डहरिया, श्री दिनेश शर्मा, श्री देवेश सिंह, श्री अमर सुलतानिया, कलेक्टर श्री आकाश छिकारा और पुलिस अधीक्षक श्री विजय अग्रवाल सहित पार्षदगण, अन्य जनप्रतिनिधिगण और अधिकारी कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में आमनागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन श्री सतीश सिंह एवं श्री दीपक यादव ने किया।

    मुख्य अतिथि ने दी शहीदो को श्रद्धाजंलि

    मुख्य अतिथि बिलासपुर विधायक श्री अमर अग्रवाल ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर जांजगीर-चांपा जिला मुख्यालय के कचहरी चौक स्थित शहीद स्मारक में श्रद्धासुमन अर्पित कर शहीदों को नमन किया।

    परेड सीनियर में जिला पुलिस बल और जूनियर में एनसीसी 325 जांजगीर रहे प्रथम

    समारोह में परेड सीनियर वर्ग में प्रथम जिला पुलिस बल, द्वितीय स्थान सीसीएफ 11वीं बटालियन भारत रक्षित और तृतीय स्थान जिला महिला पुलिस बल को प्राप्त हुआ। इसी प्रकार जूनियर वर्ग में एनसीसी 325 जांजगीर को प्रथम स्थान, एनसीसी बालिका ज्ञानदीप द्वितीय तथा गाइड दल गट्टानी जांजगीर को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। इसके साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर पी एम श्री केंद्रीय विद्यालय जांजगीर को प्रथम स्थान, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय हरदी को द्वितीय स्थान तथा गट्टानी कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय जांजगीर को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।

    पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की झांकी प्रथम

    समारोह में विभिन्न विभागों द्वारा विकास की झलक का प्रदर्शित करने वाली आकर्षक झांकियां प्रस्तुत की गई। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा प्रदर्शित झांकी को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। इसी प्रकार द्वितीय स्थान प्राप्त कृषि एवं उद्यानिकी विभाग तथा तृतीय स्थान स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग को प्राप्त हुआ।

    https://thebharattimes.com/wp-content/uploads/2024/01/VID-20240126-WA0063.mp4
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    HD MAHANT
    • Facebook
    • Instagram

    Editor in chief

    Related Posts

    बिना यूनिफॉर्म ऑटो पर ब्रेक! बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का डंडा, पहचान अनिवार्य, नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई तय

    April 21, 2026

    (विचार / विश्लेषण) महर्षि अरविंद: क्रांतिकारी चेतना से आध्यात्मिक शिखर तक

    April 21, 2026

    न्यायधानी के बादाम कांड ने खोली हाउसिंग बोर्ड के लचर कार्य संस्कृति की

    April 21, 2026

    पचपेड़ी के पीएचसी की घोर लापरवाही उजागर – स्टॉफ समय पर रहते ही नहीं; मरीज होते परेशान

    April 21, 2026

    निजी स्कूलों की मनमानी: शिक्षा या व्यापार?

    April 21, 2026

    नगरी में 150 हेलमेट बांटकर श्रमजीवी पत्रकार संघ का बड़ा अभियान, प्रशासन-जनप्रतिनिधि एक मंच पर, लापरवाही पर सख्त संदेश

    April 20, 2026
    Editors Picks

    बिना यूनिफॉर्म ऑटो पर ब्रेक! बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का डंडा, पहचान अनिवार्य, नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई तय

    April 21, 2026

    (विचार / विश्लेषण) महर्षि अरविंद: क्रांतिकारी चेतना से आध्यात्मिक शिखर तक

    April 21, 2026

    न्यायधानी के बादाम कांड ने खोली हाउसिंग बोर्ड के लचर कार्य संस्कृति की

    April 21, 2026

    पचपेड़ी के पीएचसी की घोर लापरवाही उजागर – स्टॉफ समय पर रहते ही नहीं; मरीज होते परेशान

    April 21, 2026
    About Us
    About Us

    एच. डी. महंत
    मुख्य संपादक

    📍 Official Address:
    Shop No. 2, Ground Floor, Gokul Apartment
    Near Shyam Nagar Chowk, Shyam Nagar, Telibandha
    Raipur, Chhattisgarh – 492013

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Udyam Registration
    Udyam Registration

    UDYAM-CG-33-0000933

    post calendar
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    © 2026 The Bharat Times. Designed by Nimble Technology.
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Refund Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.