Close Menu
The Bharat TimesThe Bharat Times
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
    • कोरबा
    • अंबिकापुर
    • कोंडागाँव
    • जांजगीर चांपा
    • दुर्ग
    • जगदलपुर
    • धमतरी
    • दंतेवाड़ा
    • बलौदाबाजार
    • भटगांव
    • महासमुंद
    • रायगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • देश दुनिया
    • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • मध्य प्रदेश
    • डिंडोरी
      • समनापुर
      • सरसीवा
      • सलिहा
  • राजनीति
  • मेरा शहर

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

“कॉकरोच जनता पार्टी” के पीछे कौन है अभिजीत दीपके?

23/05/2026 - 10:47 AM

मरवाही–पेंड्रा के जंगलों में घूम रहे रहस्यमयी दुर्लभ सफेद भालू का आतंक

23/05/2026 - 10:17 AM

आत्मानंद इंग्लिश मीडियम कॉलेज को मिली नई उड़ान- घुटकू में 5 एकड़ भूमि आवंटन की प्रक्रिया तेज, भवन निर्माण की तैयारी शुरू

23/05/2026 - 10:14 AM
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, May 24
Facebook X (Twitter) Instagram
The Bharat TimesThe Bharat Times
Demo
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
    • कोरबा
    • अंबिकापुर
    • कोंडागाँव
    • जांजगीर चांपा
    • दुर्ग
    • जगदलपुर
    • धमतरी
    • दंतेवाड़ा
    • बलौदाबाजार
    • भटगांव
    • महासमुंद
    • रायगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • देश दुनिया
    • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • मध्य प्रदेश
    • डिंडोरी
      • समनापुर
      • सरसीवा
      • सलिहा
  • राजनीति
  • मेरा शहर
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • राजनीति
  • मेरा शहर
The Bharat TimesThe Bharat Times
Home»छत्तीसगढ़»पचपेड़ी के पीएचसी की घोर लापरवाही उजागर – स्टॉफ समय पर रहते ही नहीं; मरीज होते परेशान
छत्तीसगढ़ बिलासपुर

पचपेड़ी के पीएचसी की घोर लापरवाही उजागर – स्टॉफ समय पर रहते ही नहीं; मरीज होते परेशान

HD MAHANTBy HD MAHANT21/04/2026 - 5:42 AM
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

बिलासपुर 21 अप्रैल 2026 /प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं की गिरती स्थिति एक बार फिर सामने आई है। निजी अस्पतालों के विस्तार के बीच सरकारी स्वास्थ्य ढांचा लगातार कमजोर होता जा रहा है। ताजा मामला समीपस्थ पचपेड़ी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) का है, जहां मूलभूत सुविधाओं के अभाव और कर्मचारियों की लापरवाही ने स्वास्थ्य सेवाओं को लगभग ठप्प कर दिया है। स्थानीय स्तर पर लगातार मिल रही शिकायतों के बाद सोमवार को जनप्रतिनिधि निरीक्षण के लिए पीएचसी पचपेड़ी पहुंचे।निरीक्षण के दौरान जो स्थिति सामने आई, उसने पूरे सिस्टम पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए।

तय समय से पहले खाली हो जाता है अस्पताल

स्वास्थ्य केंद्र में कुल 15 स्टाफ की तैनाती बताई गई है, लेकिन निरीक्षण के दौरान दोपहर 3 बजे के बाद अधिकांश कर्मचारी अनुपस्थित मिले। जबकि उनकी निर्धारित ड्यूटी सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक है। मौके पर मौजूद मरीजों ने बताया कि यह कोई एक दिन की समस्या नहीं, बल्कि लंबे समय से यही स्थिति बनी हुई है। कर्मचारी नियमित रूप से उपस्थिति रजिस्टर में हस्ताक्षर कर लेते हैं, लेकिन दोपहर होते ही अस्पताल छोड़ देते हैं।

मरीजों को लौटना पड़ता है निराश

निरीक्षण के दौरान अस्पताल परिसर में बड़ी संख्या में मरीज मौजूद थे, जिन्हें इलाज के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा। कई मरीज बिना उपचार के ही वापस लौटने को मजबूर दिखे। ग्रामीणों ने बताया कि आपात स्थिति में भी चिकित्सक और स्टाफ का मिलना मुश्किल होता है, जिससे गंभीर जोखिम की स्थिति बन जाती है। इस दौरान मौजूद एक महिला स्वास्थ्य कर्मी ने स्वीकार किया कि स्टाफ का समय से पहले चले जाना “रोज की बात” है। यह बयान अपने आप में स्वास्थ्य व्यवस्था की वास्तविकता को उजागर करता है।

चिलचिलाती गर्मी में भी पानी जैसी बुनियादी सुविधाएं भी अनुपलब्ध

स्थिति की गंभीरता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि पिछले 4-5 दिनों से स्वास्थ्य केंद्र में पानी की सप्लाई तक बाधित है। इसके बावजूद किसी जिम्मेदार अधिकारी द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। अधिकारियों से जवाब-तलब, संतोषजनक प्रतिक्रिया नहीं मामले को लेकर जनप्रतिनिधियों ने बीएमओ और सीएमएचओ डॉ. शुभा गढ़ेवाल से फोन पर चर्चा की। अधिकारियों ने ड्यूटी समय की पुष्टि तो की, लेकिन कर्मचारियों की अनुपस्थिति पर स्पष्ट जवाब देने से बचते नजर आए।

वर्षों से जमे कर्मचारी, कार्रवाई का अभाव

स्थानीय लोगों के अनुसार, पचपेड़ी पीएचसी में कई कर्मचारी पिछले 15 वर्षों से पदस्थ हैं, जिनका अब तक स्थानांतरण नहीं हुआ। इससे उनमें प्रशासनिक भय समाप्त हो चुका है। बताया जा रहा है कि आरएमए शाइस्ता अजीज यहां लगभग 15 वर्षों से जमी हुई है।

आरएमए विजय टंडन भी निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित मिले। इनके अलावा भी अधिकांश स्टाफ मौके पर मौजूद नहीं मिला, जिससे जनप्रतिनिधियों में भारी नाराजगी देखी गई।

जनप्रतिनिधियों ने जताई कड़ी नाराजगी

निरीक्षण के दौरान पंचायत प्रतिनिधि राधा खिलावन पटेल, जनपद पंचायत सभापति प्रतिनिधि सरिता नरेंद्र नायक, विपुल मिश्रा, राहुल पांडे सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। सभी ने एक स्वर में स्वास्थ्य केंद्र की बदहाल व्यवस्था और चिकित्सकों की लापरवाही पर कड़ी आपत्ति दर्ज कराई एवं सरकार से हस्तक्षेप की मांग कर जनप्रतिनिधियों ने स्पष्ट कहा कि जब सरकार समय पर वेतन और सुविधाएं प्रदान कर रही है, तो कर्मचारियों से जिम्मेदारी निभाने की अपेक्षा भी स्वाभाविक है। इसके बावजूद यदि दूरस्थ क्षेत्रों में इस प्रकार की लापरवाही जारी है, तो यह प्रशासनिक विफलता का संकेत है।उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री और मुख्यमंत्री से पूरे मामले की शिकायत कर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

HD MAHANT
Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

Related Posts

मरवाही–पेंड्रा के जंगलों में घूम रहे रहस्यमयी दुर्लभ सफेद भालू का आतंक

23/05/2026 - 10:17 AM

आत्मानंद इंग्लिश मीडियम कॉलेज को मिली नई उड़ान- घुटकू में 5 एकड़ भूमि आवंटन की प्रक्रिया तेज, भवन निर्माण की तैयारी शुरू

23/05/2026 - 10:14 AM

पुनरुद्धार के बाद भी बदहाल शहर के तालाब-

23/05/2026 - 10:09 AM

अब स्कूलों में बनेंगे ‘बुक बैंक’, पुरानी किताबों का होगा उपयोग

23/05/2026 - 10:04 AM

प्रधानमंत्री मोदी आज 51 हजार से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे

23/05/2026 - 10:02 AM

रेलवे नार्थ ईस्ट इंस्टीट्यूट की सभागार का पुनर्निर्माण व नये कलेवर के साथ रेलवे को समर्पित

23/05/2026 - 10:00 AM

Comments are closed.

पोस्ट

“कॉकरोच जनता पार्टी” के पीछे कौन है अभिजीत दीपके?

23/05/2026 - 10:47 AM

मरवाही–पेंड्रा के जंगलों में घूम रहे रहस्यमयी दुर्लभ सफेद भालू का आतंक

23/05/2026 - 10:17 AM

आत्मानंद इंग्लिश मीडियम कॉलेज को मिली नई उड़ान- घुटकू में 5 एकड़ भूमि आवंटन की प्रक्रिया तेज, भवन निर्माण की तैयारी शुरू

23/05/2026 - 10:14 AM

पुनरुद्धार के बाद भी बदहाल शहर के तालाब-

23/05/2026 - 10:09 AM

एच. डी. महंत
मुख्य संपादक

Official Address :
Shop No. 2, Ground Floor, Gokul Apartment, Near Shyam Nagar Chowk, Shyam Nagar, Telibandha Raipur, Chhattisgarh – 492013

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
UDYAM-CG-33-0000933
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
« Apr    
© 2026 The Bharat Times. Designed by Nimble Technology.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.