Close Menu
The Bharat TimesThe Bharat Times
    What's Hot

    शीतल प्रसाद पाटनवार स्वच्छता योद्धा से सम्मानित ; दुलहरा सरोवर रतनपुर में चलाया सफाई अभियान

    April 24, 2026

    24 अप्रैल राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस: ग्राम स्वराज, सहभागिता और लोकतंत्र की जड़ें

    April 24, 2026

    गौ सेवा एवं संरक्षण करना सभी का दायित्व है: डाॅ पाठक

    April 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, April 24
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat TimesThe Bharat Times
    Demo
    • होम
    • मेरा शहर
    • छत्तीसगढ़
      • सारंगढ़ बिलाईगढ़
      • बलौदाबाजार
      • कोरबा
      • बिलासपुर
      • अंबिकापुर
      • रायपुर
    • मध्य प्रदेश
      • डिंडोरी
        • समनापुर
        • करंजिया
        • अमरपुर
        • सहपुरा
          • बजाग
        • मेंहदवानी
    • देश दुनिया
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • होम
    • मेरा शहर
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
    • देश दुनिया
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    The Bharat TimesThe Bharat Times
    छत्तीसगढ़ HD MAHANTBy HD MAHANTFebruary 7, 2024

    झारसुगडा में लोकसभा निर्वाचन के लिए साझा रणनीति विषय पर हुआ इंटर स्टेट बॉर्डर मीटिंग

    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    छत्तीसगढ़ और ओडिशा के 8 जिलों के कलेक्टर-एसपी शामिल हुए


    सारंगढ़ बिलाईगढ़, 7 फरवरी 2024/ आगामी लोकसभा निर्वाचन के दौरान सीमावर्ती जिलों में लॉ-एंड ऑर्डर व्यवस्था व अंतर्राज्यीय समन्वय को लेकर छत्तीसगढ़ और ओडिशा के 8 जिलों के कलेक्टर और एसपी की महत्वपूर्ण बैठक झारसुगड़ा में आयोजित किया गया। आईजी नॉर्दन रेंज संबलपुर, श्री हिमांशु कुमार लाल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट झारसुगड़ा के सभाकक्ष में हुई। बैठक में रायगढ़, सारंगढ़-बिलाईगढ़, जशपुर और ओडिशा के झारसुगुडा, बरगढ़, सुंदरगढ़, संबलपुर, पदमपुर जिलों के कलेक्टर-एसपी बैठक में उपस्थित रहे।
    बैठक में निर्वाचन के दौरान लॉ-ऑर्डर बनाए रखने को लेकर दोनों राज्यों के मध्य इंटेलिजेंस और सूचनाओं के आदान-प्रदान और रणनीतिक समन्वय पर जोर दिया गया, जिसमें प्रमुख रूप से ओडिशा और छत्तीसगढ़ के सीमावर्ती गांवों की सूची व यहां की जरूरी सूचनाएं दोनों राज्यों के मध्य आपस में साझा की जायेगी। अवैध हथियार एवं शराब परिवहन पर कार्यवाही हेतु सूचनाएं, असामाजिक तत्वों, उपद्रवियों, आदतन अपराधियों एवं निगरानी बदमाशों की सूची का आदान-प्रदान होगा। जिससे उन पर नजर रखी जा सके। अन्य राज्यों के सीमावर्ती जिलों में निरुद्ध अपराधियों के लंबित एवं स्थायी वारंटों की जानकारी का आदान-प्रदान करना एवं वारंटों की तामील हेतु प्रयास करने को लेकर चर्चा की गई। पिछले चुनाव के दौरान अपराधों में शामिल अपराधियों की सूची भी साझा किए जाने को लेकर अधिकारियों के बीच समन्वय से काम करने को लेकर सहमति बनी। इंटर स्टेट मीटिंग में सीमावर्ती पुलिस स्टेशनों में निरंतर संचार के लिए छत्तीसगढ़ में ओडिशा राज्य के ऑपरेटर के साथ ओडिशा के सीमावर्ती पुलिस स्टेशन में और छत्तीसगढ़ राज्य के ऑपरेटर के साथ वायरलेस सेट रखे जाने पर भी बल दिया जिससे त्वरित रूप से सूचनाएं संबंधित अधिकारियों तक पहुंचे और कार्यवाही सुनिश्चित हो। चुनाव में शराब, ड्रग्स, कैश, वोटर को लुभाने के लिए बांटने वाले सामग्रियों के परिवहन की निगरानी के लिए इंटर बॉर्डर जांच चौकियां बनाने और उनमें समन्वय के साथ दोनों राज्यों की पुलिस टीम की तैनाती और संसाधनों के बेहतर इस्तेमाल के लिए साझा रणनीति के साथ काम करने को लेकर दोनों राज्यों के अधिकारियों के बीच सहमति बनी। इसके साथ ही जो इंटर स्टेट बॉर्डर से आवागमन के प्रमुख और वैकल्पिक मार्ग के क्रॉस प्वाइंट की जानकारी साझा की जायेगी जिससे यहां कड़ी निगरानी की जा सके।
    बैठक में रायगढ़ कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल, सीईओ जिला पंचायत श्री जितेन्द्र यादव व सहायक कलेक्टर श्री युवराज मरमट, कलेक्टर सारंगढ़-बिलाईगढ़ श्री के.एल.चौहान, एसपी सारंगढ़-बिलाईगढ़ श्री आशुतोष सिंह, कलेक्टर सुंदरगढ़ डॉ.गवली पराग हर्षद, कलेक्टर झारसुगुड़ा सुश्री अबोली सुनील नरवने, एसपी झारसुगुड़ा श्री परमार स्मित परषोत्तम दास, एसपी संबलपुर श्री मुकेश भामू, एसपी बरगढ़ श्री प्रहलाद सहाय मीणा, एसडीएम सारंगढ़ श्री वासु जैन, प्रोबेशनर आईएएस झारसुगुड़ा सुश्री सस्या रेड्डी, प्रोबेशनर आईएएस संबलपुर सुश्री ए.स्नेहा, एसडीएम जशपुर श्री प्रदीप राठिया, एसडीओपी धरमजयगढ़ श्री दीपक मिश्रा, एसडीओपी जशपुर श्री विनोद कुमार, मास्टर ट्रेनर श्री राजेश डेनियल बैठक में उपस्थित रहे।
    *प्राथमिकता में हो गोदामों की जांच*
    बैठक में निर्वाचन क्षेत्रों में गोदामों की जांच प्राथमिकता से करने की बात रखी। सीमावर्ती इलाकों में गैर पंजीकृत गोदामों में मतदाताओं को लुभाने के लिए बांटने वाली सामग्रियों को जमा कर के रखने की घटनाएं सामने आती है। अत: पुलिस प्रशासन द्वारा समय-समय पर ऐसे गोदामों की जांच किया जाना बेहद जरूरी है। बैंकिंग सेक्टर व ऑनलाईन डिलीवरी जैसे माध्यमों पर भी सतत् निगरानी आवश्यक है।
    *वाहनों के आवाजाही पर भी रखी जाए कड़ी नजर*
    बैठक में सीमावर्ती इलाकों से गुजरने वाले भारी वाहनों के साथ छोटे वाहनों की भी कड़ी निगरानी की बात की गई। इसमें सूचना तंत्र की भूमिका अहम है। क्योंकि कई बार वाहनों में छिपाकर धनराशि, आभूषण, मदिरा तथा बांटने वाली सामग्री का परिवहन किया जाता है। जिसे रोकने के लिए आपसी समन्वय अत्यंत महत्वपूर्ण है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    HD MAHANT
    • Facebook
    • Instagram

    Editor in chief

    Related Posts

    शीतल प्रसाद पाटनवार स्वच्छता योद्धा से सम्मानित ; दुलहरा सरोवर रतनपुर में चलाया सफाई अभियान

    April 24, 2026

    24 अप्रैल राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस: ग्राम स्वराज, सहभागिता और लोकतंत्र की जड़ें

    April 24, 2026

    गौ सेवा एवं संरक्षण करना सभी का दायित्व है: डाॅ पाठक

    April 24, 2026

    अंग्रेजों के जमाने का कलेक्ट्रेट भवन का होगा संरक्षण: होगा कायाकल्प

    April 24, 2026

    नाबालिग को भगाकर किया दुष्कृत्य आरोपी पकड़ा गया

    April 24, 2026

    दिया था नकली चांदी बदले में चांदी ज़ेवर खरीदने पहुंचा ठग गिरफ्तार

    April 24, 2026
    Editors Picks

    शीतल प्रसाद पाटनवार स्वच्छता योद्धा से सम्मानित ; दुलहरा सरोवर रतनपुर में चलाया सफाई अभियान

    April 24, 2026

    24 अप्रैल राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस: ग्राम स्वराज, सहभागिता और लोकतंत्र की जड़ें

    April 24, 2026

    गौ सेवा एवं संरक्षण करना सभी का दायित्व है: डाॅ पाठक

    April 24, 2026

    अंग्रेजों के जमाने का कलेक्ट्रेट भवन का होगा संरक्षण: होगा कायाकल्प

    April 24, 2026
    About Us
    About Us

    एच. डी. महंत
    मुख्य संपादक

    📍 Official Address:
    Shop No. 2, Ground Floor, Gokul Apartment
    Near Shyam Nagar Chowk, Shyam Nagar, Telibandha
    Raipur, Chhattisgarh – 492013

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Udyam Registration
    Udyam Registration

    UDYAM-CG-33-0000933

    post calendar
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    © 2026 The Bharat Times. Designed by Nimble Technology.
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Refund Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.