Close Menu
The Bharat TimesThe Bharat Times
    What's Hot

    शहनाइयों की गूंज और रिश्तों की गर्माहट—मानिकपुरी परिवार की शादी में जुटा अपना समाज, खुशियों में शामिल हुए सूरज, भानू और राजेश

    April 19, 2026

    राशन कार्ड, नियमों की असमानता और लोकतंत्र की नैतिक कसौटी”

    April 19, 2026

    यक्ष प्रश्न व ज्वलंत मुद्दा -अंक, अपेक्षा और अधूरा जीवन; एक सच्चाई

    April 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, April 20
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat TimesThe Bharat Times
    Demo
    • होम
    • मेरा शहर
    • छत्तीसगढ़
      • सारंगढ़ बिलाईगढ़
      • बलौदाबाजार
      • कोरबा
      • बिलासपुर
      • अंबिकापुर
      • रायपुर
    • मध्य प्रदेश
      • डिंडोरी
        • समनापुर
        • करंजिया
        • अमरपुर
        • सहपुरा
          • बजाग
        • मेंहदवानी
    • देश दुनिया
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • होम
    • मेरा शहर
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
    • देश दुनिया
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    The Bharat TimesThe Bharat Times
    छत्तीसगढ़ HD MAHANTBy HD MAHANTApril 5, 2024

    द भारत टाईम्स एक्सक्लूसिव न्यूज़-

    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    सावधान ,नगर में फर्जी सर्जन कर रहे हैं कैंसर का आपरेशन

    आरोपित डा० गहलोत

    सुरेश सिंह बैस/बिलासपुर। आरोप है कि सकरी थाना क्षेत्र स्थित गहलोत हॉस्पिटल में डॉ. विवेक गहलोत पीछले कई वर्षो से कैंसर सर्जन का बोर्ड लगाकर कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का इलाज कर मरीजों के जान के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं, इतना ही नहीं गहलोत इंडियन मेडिकल एसोसिएशन और डॉक्टर्स मीट, सेमिनार सहित विभिन्न कार्यक्रमों में भी शामिल होते आ रहे थे। धरती के भगवान कहे जाने वाले डॉक्टर का मरीजों की जान बचाने में अहम भूमिका होती है। पर धरती के भगवान के बीच फर्जी डॉक्टर मरीजों की जान से खिलवाड़ करने में भी पीछे नहीं है। जी हां हम धरती के भगवान पर ऐसी टिप्पणी इसलिए कर रहे हैं, क्योंकि डॉ. की सर्जन एसोसिएशन ने सीएमएचओ कार्यालय में डॉ. विवेक गहलोत पर फर्जी सर्जन होने का गंभीर आरोप लगाते हुए उन पर कठोर कार्रवाई की मांग की है. इस पर सीएमएचओ कार्यालय की टीम ने तत्परता दिखाते हुए गहलोत हॉस्पिटल का निरीक्षण किया और एमआईसी को पत्र लिखकर डॉक्टर के रजिस्ट्रेशन की जानकारी मांगी है।दरअसल, आरोप है कि सकरी थाना क्षेत्र स्थित गहलोत हॉस्पिटल में डॉ. विवेक गहलोत पिछले कई वर्षो से कैंसर सर्जन का बोर्ड लगाकर कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का इलाज कर मरीजों के जान के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। इतना ही नहीं गहलोत इंडियन मेडिकल एसोसिएशन और डॉक्टर्स मीट के सभी कार्यक्रमों में भी शामिल होते आ रहे हैं।

    फर्जी डॉक्टर की ऐसे खुली पोल

    डॉक्टर गहलोत के फर्जी होने का खुलासा तब हुआ, जब आईएमए की मीटिंग में दूसरे डॉक्टर्स ने उनसे उनकी डिग्री और कॉलेज के बारे में पूछा। इस दौरान डॉ. गहलोत ने खुद को एमसीएच ऑनको सर्जन एम्स दिल्ली और एमएस सर्जन एसएमएस हॉस्पिटल जयपुर से बताया। इसके बाद शहर के डॉक्टरों ने एम्स दिल्ली और एसएमएस हॉस्पिटल जयपुर में पतासाजी की, जिसमें पता चला कि डॉक्टर विवेक गहलोत फर्जी है और उसने दोनों ही जगहों में से कहीं भी सर्जन नहीं रहे हैं।

    जांच के बाद होगी एफआईआर

    आपको बता दें कि गहलोत पिछले कई सालों से कैंसर सर्जन का गहलोत हॉस्पिटल में बोर्ड लगाकर कैंसर जैसे गंभीर बीमारी से ग्रस्त मरीजों के साथ खिलवाड़ कर रहा है.।सर्जन एसोसिएशन. आईएमए के अध्यक्ष, डॉ. कमलेश मौर्या ने बताया कि सर्जन एसोसिएशन की शिकायत पर सीएमएचओ कार्यालय की टीम ने गहलोत हॉस्पिटल का निरीक्षण किया है, जहां हॉस्पिटल पिछले कई दिनों से बंद पाया गया है। ऐसा माना जा रहा है जब डॉक्टरों ने आईएमए मीटिंग में विवेक गहलोत से पूछताछ की, तब से वह नगर से फरार हो गया है।. बहरहाल, सीएमएचओ प्रभारी डॉ. प्रमोद तिवारी का कहना है कि एमआईसी से जानकारी आने के बाद विवेक गहलोत के दोषी पाए जाने पर एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    HD MAHANT
    • Facebook
    • Instagram

    Editor in chief

    Related Posts

    शहनाइयों की गूंज और रिश्तों की गर्माहट—मानिकपुरी परिवार की शादी में जुटा अपना समाज, खुशियों में शामिल हुए सूरज, भानू और राजेश

    April 19, 2026

    राशन कार्ड, नियमों की असमानता और लोकतंत्र की नैतिक कसौटी”

    April 19, 2026

    यक्ष प्रश्न व ज्वलंत मुद्दा -अंक, अपेक्षा और अधूरा जीवन; एक सच्चाई

    April 19, 2026

    समग्र ब्राह्मण समाज एवं परसु सेना द्वारा परशुराम जन्मोत्सव समारोह आयोजित

    April 19, 2026

    बोलती परछाइयां” का लोकार्पण: संवेदना और सरलता का सशक्त संगम

    April 19, 2026

    बिजली बिल का सच: ईमानदार उपभोक्ता पर चोरी का बोझ”

    April 18, 2026
    Editors Picks

    शहनाइयों की गूंज और रिश्तों की गर्माहट—मानिकपुरी परिवार की शादी में जुटा अपना समाज, खुशियों में शामिल हुए सूरज, भानू और राजेश

    April 19, 2026

    राशन कार्ड, नियमों की असमानता और लोकतंत्र की नैतिक कसौटी”

    April 19, 2026

    यक्ष प्रश्न व ज्वलंत मुद्दा -अंक, अपेक्षा और अधूरा जीवन; एक सच्चाई

    April 19, 2026

    समग्र ब्राह्मण समाज एवं परसु सेना द्वारा परशुराम जन्मोत्सव समारोह आयोजित

    April 19, 2026
    About Us
    About Us

    एच. डी. महंत
    मुख्य संपादक

    📍 Official Address:
    Shop No. 2, Ground Floor, Gokul Apartment
    Near Shyam Nagar Chowk, Shyam Nagar, Telibandha
    Raipur, Chhattisgarh – 492013

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Udyam Registration
    Udyam Registration

    UDYAM-CG-33-0000933

    post calendar
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    © 2026 The Bharat Times. Designed by Nimble Technology.
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Refund Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.