Close Menu
The Bharat TimesThe Bharat Times
    What's Hot

    रायगढ़ में IPL सट्टे का ‘ब्लैक मनी साम्राज्य’ ध्वस्त, करोड़ों कैश सहित तीन गिरफ्तार

    13/05/2026 - 10:08 PM

    मजाक बना खूनी खेल: गाली देने से रोका तो युवक पर ताबड़तोड़ चाकू हमला, आरोपी गिरफ्तार

    13/05/2026 - 6:09 PM

    CBSE बोर्ड ने जारी किया 12वीं का परिणाम, छात्र तुरंत करें चेक

    13/05/2026 - 3:27 PM
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, May 14
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat TimesThe Bharat Times
    Demo
    • होम
    • मेरा शहर
    • छत्तीसगढ़
      • सारंगढ़ बिलाईगढ़
      • बलौदाबाजार
      • कोरबा
      • बिलासपुर
      • अंबिकापुर
      • रायपुर
    • मध्य प्रदेश
      • डिंडोरी
        • समनापुर
        • करंजिया
        • अमरपुर
        • सहपुरा
          • बजाग
        • मेंहदवानी
    • देश दुनिया
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • होम
    • मेरा शहर
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
    • देश दुनिया
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    The Bharat TimesThe Bharat Times
    छत्तीसगढ़ बिलासपुर

    नए-नवेले उद्घाटित हुए हैप्पी स्ट्रीट में लगातार चोरी तोड़फोड़ की घटना

    HD MAHANTBy HD MAHANT19/04/2024 - 4:49 AM
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    लगातार चोरी से परेशान प्रशासन ने अब जाकर ली सुध

    सुरेश सिंह बैस/बिलासपुर। हैप्पी स्ट्रीट के शुरू होने के साथ ही यहाँ चोरी की घटना भी बढ़ने लगी है। लगातार संदिग्ध व्यक्तियों के द्वारा लैंप, बल्ब, नल की टोटी, फौवारों के स्प्रिंकलर को गायब किया जा रहा है। इसी तरह असामाजिक तत्व भी यहां पर तोड़फोड़ करने से बाज नहीं आ रहे हैं। ऐसे में हैप्पी स्ट्रीट की सुंदरता बिगड़ते ही जा रही है। वहीं हैप्पी स्ट्रीट की प्रशासन द्वारा अब तक इसकी सुध नही लिए जाने के कारण लगातार चोरियों और तोड़फोड़ की बाढ़ आ गई है। इस ओर जन प्रतिनिधियों के लगातार ध्यान दिलाये जाने के बाद अब जाकर के यहां के सुरक्षा बंदोबस्त किए जा रहे हैं और सीसी कैमरे लगाए जा रहे हैं साथ ही टूटफूट की भी मरम्मत की जा रही है।

    अभी-अभी हाल ही में उद्घाटित हुए हैप्पी स्ट्रीट में हो रही चोरी और साथ ही हो रहे अन्य असामाजिक घटनाओं कि प्रशासन को ज्ञात नहीं ,ऐसा नहीं है लेकिन प्रशासन अभी तक आंख मूंदे हुए था। अगर प्रशासन समय रहते इस ओर ठोस कार्रवाई करता तो इतनी चोरियां और तोड़ फोड़ नहीं हो पाती। ठोस करवाई अब जाकर की जा रही है। अरपा नदी के किनारे हैप्पी स्ट्रीट में शहर वासी क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। और उन्हें यह पसंद भी आ रही है । यहाँ के आकर्षक लाइटिंग आकर्षक फाउंटेन के साथ अन्य सुविधाएं सभी वर्ग के लोगों को खूब भा रही हैं। इसे शुरू किए हुए एक महीने भर भी नहीं हुए हैं, लेकिन इस पर असामाजिक तत्व और चोरों की नजर लग गई । यहां चौकीदार होने के बाद भी निगरानी के अभाव में चोर और असामाजिक तत्व सक्रिय हो गए हैं। यह हैप्पी स्ट्रीट के शांतिपूर्ण माहौल को बिगाड़ने का काम कर रहे हैं। जहां असामाजिक तत्व लैंप को तोड़ने का काम कर रहे हैं, वही उचित सुरक्षा व्यवस्था नहीं होने का फायदा उठाकर के चोर यहां के महंगे लाइटों की चोरी कर रहे हैं । अब तक हैप्पी स्ट्रीट से बीस से अधिक कीमती लाइटों की चोरी कर ली गई है अज्ञात चोरों के द्वारा । यहां लगाए गए घास तक को भी नहीं छोड़ा जा रहा है। कई जगह की घास भी उखाड़ कर ले गए हैं । साफ है कि इस तरह की घटना रोकने के लिए उचित कदम नहीं उठाया गया तो करोड़ों की लागत से बनाई गई हैप्पी स्ट्रीट बदइंतजामी के भेंट चढ़ जाएगी। वही इस खबर को नगर निगम ने अब जाकर गंभीरता से लिया है। इसके बाद टूट-फूट की मरम्मत कराई जा रही है। साथ ही जगह-जगह सीसी कैमरा भी लगाया जा रहा है ,ताकि संदिग्ध लोगों पर नजर रखा जा सके। और जरूरत पड़ने पर कठोर कार्रवाई की जा सके। विदित हो कि हैप्पी स्ट्रीट खुलने के एक-दो दिन बाद ही फ्लोर फाउंटेन में लगाये गए स्प्रिंकलर की चोरी हो गई थी। जिसकी वजह से फ्लोर फाउंटेनं बंद हो गया था। ऐसे में आनन-फानन में फाउंटेन का नया स्प्रिंकलर मंगवा कर लगाया गया और फाउंटेन को चालू किया गया । चोरी की इस पहली घटना से भी अधिकारियों ने सीख ले लिया होता तो अब तक यहां चोरी की घटना नहीं बढ़ पाती। हैप्पी स्ट्रीट का निर्माण करने वाले ठेका कंपनी को ही इसके मेंटेनेंस की जिम्मेदारी दी गई है वही ठेकेदार द्वारा हैप्पी स्ट्रीट का निर्माण तो कर दिया गया था लेकिन सुरक्षा का इंतजाम करना जरूरी नहीं जरूरी नहीं समझ गया । इसी का फायदा उठाकर चोर व सामाजिक तत्व ऐसी घटना को अंजाम दे रहे हैं। अब जाकर के अधिकारियों ने हैप्पी स्ट्रीट में सुरक्षा के इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत ठेका कंपनी सुरक्षा के इंतजाम और टूटफूट को सुधार करने का काम आरंभ कर चुकी है। नगर निगम के इंजीनियर राजकुमार मिश्रा ने बताया कि हैप्पी स्ट्रीट की सुरक्षा बढ़ाने का काम इसका निर्माण करने वाले ठेका कंपनी का है। इन्हें सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने और टूटफूट दूर करने कहा गया है। अब ठेका कंपनी ने मरम्मत का कार्य प्रारंभ कर दिया है। उम्मीद है प्रशासन की इस पहल के बाद चोरी, तोड़फोड़ की घटना पर अंकुश लगेगा और शहारवासी इत्मीनान से यहां आकर आनंद के सुकून के पल बिता सकेंगे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    HD MAHANT
    • Facebook
    • Instagram

    Editor in chief

    Related Posts

    रायगढ़ में IPL सट्टे का ‘ब्लैक मनी साम्राज्य’ ध्वस्त, करोड़ों कैश सहित तीन गिरफ्तार

    13/05/2026 - 10:08 PM

    मजाक बना खूनी खेल: गाली देने से रोका तो युवक पर ताबड़तोड़ चाकू हमला, आरोपी गिरफ्तार

    13/05/2026 - 6:09 PM

    CBSE बोर्ड ने जारी किया 12वीं का परिणाम, छात्र तुरंत करें चेक

    13/05/2026 - 3:27 PM

    शराब के पैसों से इनकार पड़ा भारी, नुकीले हमलों का आरोपी व्हीलचेयर पर गिरफ्तार

    13/05/2026 - 11:15 AM

    वट सावित्री : स्त्री की आस्था, संकल्प और अमर शक्ति का पर्व

    13/05/2026 - 11:05 AM

    एक ओर पानी के लिए त्राहि-त्राहि, दूसरी ओर हजारों लीटर पानी की बर्बादी

    13/05/2026 - 11:03 AM
    Editors Picks

    रायगढ़ में IPL सट्टे का ‘ब्लैक मनी साम्राज्य’ ध्वस्त, करोड़ों कैश सहित तीन गिरफ्तार

    13/05/2026 - 10:08 PM

    मजाक बना खूनी खेल: गाली देने से रोका तो युवक पर ताबड़तोड़ चाकू हमला, आरोपी गिरफ्तार

    13/05/2026 - 6:09 PM

    CBSE बोर्ड ने जारी किया 12वीं का परिणाम, छात्र तुरंत करें चेक

    13/05/2026 - 3:27 PM

    शराब के पैसों से इनकार पड़ा भारी, नुकीले हमलों का आरोपी व्हीलचेयर पर गिरफ्तार

    13/05/2026 - 11:15 AM
    About Us
    About Us

    एच. डी. महंत
    मुख्य संपादक

    📍 Official Address:
    Shop No. 2, Ground Floor, Gokul Apartment
    Near Shyam Nagar Chowk, Shyam Nagar, Telibandha
    Raipur, Chhattisgarh – 492013

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Udyam Registration
    Udyam Registration

    UDYAM-CG-33-0000933

    post calendar
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    © 2026 The Bharat Times. Designed by Nimble Technology.
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Refund Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.