Close Menu
The Bharat TimesThe Bharat Times
    What's Hot

    शहनाइयों की गूंज और रिश्तों की गर्माहट—मानिकपुरी परिवार की शादी में जुटा अपना समाज, खुशियों में शामिल हुए सूरज, भानू और राजेश

    April 19, 2026

    राशन कार्ड, नियमों की असमानता और लोकतंत्र की नैतिक कसौटी”

    April 19, 2026

    यक्ष प्रश्न व ज्वलंत मुद्दा -अंक, अपेक्षा और अधूरा जीवन; एक सच्चाई

    April 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, April 20
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat TimesThe Bharat Times
    Demo
    • होम
    • मेरा शहर
    • छत्तीसगढ़
      • सारंगढ़ बिलाईगढ़
      • बलौदाबाजार
      • कोरबा
      • बिलासपुर
      • अंबिकापुर
      • रायपुर
    • मध्य प्रदेश
      • डिंडोरी
        • समनापुर
        • करंजिया
        • अमरपुर
        • सहपुरा
          • बजाग
        • मेंहदवानी
    • देश दुनिया
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • होम
    • मेरा शहर
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
    • देश दुनिया
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    The Bharat TimesThe Bharat Times
    छत्तीसगढ़ HD MAHANTBy HD MAHANTApril 4, 2024

    नगर के मुक्तिधामों में लाखों का ह्यूमन बॉडी क्रोमेटोरियम सिस्टम हो रहा कबाड़; तीन सिस्टम जो कभी चालू ही नहीं हुए

    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    सुरेश सिंह बैस
    बिलासपुर। अपनी जड़ों से जुड़े रहना अच्छी बात है। परंपरा का सम्मान हो।लेकिन नवीन का भी स्वागत होना चाहिए। भारतीय संस्कृति, खास कर सनातन संस्कृति इस मामले में बेहद लचीली रही है, जिसने समय के साथ आधुनिक संसाधनों को भी अपनाया है। हिंदू धर्म के 16 संस्कारों में से आखरी है अंतिम संस्कार। , जहां शवो का दहन किया जाता है। जाहिर है इसके लिए बड़े पैमाने पर पेड़ो को काटना पड़ता है, क्योंकि लकड़ी से शव जलाए जाते हैं। शवदाह के समय उठने वाला धुंआ वायु प्रदूषण करता है, तो वहीं इससे निकले राख को नदियों में बहाया जाता है, जो जल प्रदूषण का कारण बनता है। शवदाह में बड़े पैमाने पर लकड़ी की खपत होने से जंगल घट रहे हैं। इसे देखते हुए शवदाह के गैर पारंपरिक तरीकों का भी इस्तेमाल होने लगा है। और यह कोई नई बात नहीं है। आज से 40-50 साल पहले से ही महानगरों में विद्युत शवदाह गृह बन चुके थे, तो वहीं कई स्थानों पर गैस से शवों का अंतिम संस्कार किया जाता है। नगर में भी लोगों की मांग के बाद यह प्रयास किया गया, लेकिन योजना सफल नहीं हो सकी। विगत कई वर्षों से नगर निगम द्वारा शहर के तीन मुक्तिधामों, सरकंडा, भारतीय नगर एवं दयालबंद में गैस द्वारा संचालित अंत्येष्टि भट्ठी यानी गैस क्रीमेशन फर्नेस लगा कर छोड़ दिया गया है। इसका आज तक न कोई उपयोग हुआ और शायद इसको बनाने वाली कंपनी ने इसे कभी चालू ही नहीं किया। आज पर्यावरण प्रदूषण अत्यंत कम करने में सहायक इस उपकरण का उपयोग आसानी से किया जा सकता है, जिससे कम से कम कार्बन उत्सर्जन से वायु, राख रहित होने से जल प्रदूषण अत्यंत कम हो सकता है। तब भी पता नहीं जिम्मेदार अधिकारी इसे आरंभ क्यों नहीं कर पा रहे हैं। लेकिन ऐसा भी नहीं है कि शासन की ओर से प्रयास नहीं किया गया। अधिकारी बताते हैं कि आम लोग ही इसे स्वीकार नहीं कर पाए। अभी भी लोगों को लगता है कि पारंपरिक तरीके से ही शवों का संस्कार करने से उन्हें मुक्ति मिलती है, जबकि महानगरों के साथ प्रयागराज, हरिद्वार और काशी में भी इन्हीं माध्यमों से शवों का अंतिम संस्कार किया जा रहा है। इन मशीनों का प्रयोग न होने से यह जर्जर स्थिति में है, जिसे लेकर अधिकारियों ने भी अपनी चिंता जाहिर की है। क्षेत्र के जनप्रतिनिधि और पार्षद भी बताते हैं कि उन्होंने भी लोगों द्वारा इस प्रयोग को ठुकरा दिया जाने के बाद एसपी और अन्य अधिकारियों को पत्र लिखकर कम से कम लावारिस शवो का दाह संस्कार इसी विधि से करने की मांग की थी, लेकिन उस पर भी कोई पहल नहीं हो सकी। एक बार फिर इस प्रयास को दोहराने की बात वे कह रहे हैं।वहीं दूसरी तरफ रोटरी, लायंस जैसी समाज सेवी संस्थाएं चाह रही हैं कि एक बार इसे आरंभ करके उनके सुपुर्द कर दिया जाए, जिससे कि वे इसका संचालन एवं मेंटेनेंस आदि की व्यवस्था कर सकें। उनका कहना है कि ऐसी कई संस्थाएं हैं जो इसका संचालन मानव सेवा के लिए करना चाहती है, जिनकी सेवा प्रशासन ले सकता है, क्योंकि इन उपकरणों के रूप में लोगों के टैक्स का पैसा बर्बाद हो रहा है।
    इस मामले में सबसे बड़ी भूमिका आम लोगों की है जिन्हें समय के साथ होने वाले परिवर्तन को स्वीकार करना होगा। सनातन परंपराओं में शवों का दहन किया जाता है, चाहे वह लकड़ी से हो, विद्युत से या फिर गैस से। जिस तरह से खाना पकाने के लिए कभी लड़कियों का प्रयोग होता था। फिर मौजूदा दौर में बिजली से चलने वाले इंडक्शन और गैस चूल्हे का प्रयोग किया जा रहा है । सनातनियों ने इसे तो अंगीकार कर लिया, लेकिन पता नहीं वे कब परिजनों के शव के अंतिम संस्कार के लिए इन नए साधनों को स्वीकार करेंगे। नगर में आधुनिक सोच के साथ इसकी शुरुआत की गई लेकिन आम लोगों का ही सहयोग न मिलने से योजना सफल नहीं हो पायी, जिससे लाखों रुपए बर्बाद हो गए। आशा है कि कबाड़ में परिवर्तित होने से पूर्व इन उपकरणों को लोक कल्याण हेतु लोकार्पण कर दिया जाएगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    HD MAHANT
    • Facebook
    • Instagram

    Editor in chief

    Related Posts

    शहनाइयों की गूंज और रिश्तों की गर्माहट—मानिकपुरी परिवार की शादी में जुटा अपना समाज, खुशियों में शामिल हुए सूरज, भानू और राजेश

    April 19, 2026

    राशन कार्ड, नियमों की असमानता और लोकतंत्र की नैतिक कसौटी”

    April 19, 2026

    यक्ष प्रश्न व ज्वलंत मुद्दा -अंक, अपेक्षा और अधूरा जीवन; एक सच्चाई

    April 19, 2026

    समग्र ब्राह्मण समाज एवं परसु सेना द्वारा परशुराम जन्मोत्सव समारोह आयोजित

    April 19, 2026

    बोलती परछाइयां” का लोकार्पण: संवेदना और सरलता का सशक्त संगम

    April 19, 2026

    बिजली बिल का सच: ईमानदार उपभोक्ता पर चोरी का बोझ”

    April 18, 2026
    Editors Picks

    शहनाइयों की गूंज और रिश्तों की गर्माहट—मानिकपुरी परिवार की शादी में जुटा अपना समाज, खुशियों में शामिल हुए सूरज, भानू और राजेश

    April 19, 2026

    राशन कार्ड, नियमों की असमानता और लोकतंत्र की नैतिक कसौटी”

    April 19, 2026

    यक्ष प्रश्न व ज्वलंत मुद्दा -अंक, अपेक्षा और अधूरा जीवन; एक सच्चाई

    April 19, 2026

    समग्र ब्राह्मण समाज एवं परसु सेना द्वारा परशुराम जन्मोत्सव समारोह आयोजित

    April 19, 2026
    About Us
    About Us

    एच. डी. महंत
    मुख्य संपादक

    📍 Official Address:
    Shop No. 2, Ground Floor, Gokul Apartment
    Near Shyam Nagar Chowk, Shyam Nagar, Telibandha
    Raipur, Chhattisgarh – 492013

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Udyam Registration
    Udyam Registration

    UDYAM-CG-33-0000933

    post calendar
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    © 2026 The Bharat Times. Designed by Nimble Technology.
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Refund Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.