छत्तीसगढ़

नौकरानी समेत 3 लड़कियों ने घर में की लूटपाट:रायगढ़ में मालकिन का अश्लील VIDEO बनाकर की वारदात;

रायगढ़ जिले में बुधवार सुबह घर की नौकरानी ने अपनी दो साथियों के साथ मिलकर लूट की वारदात को अंजाम दिया। तीनों लड़कियों ने अपनी ही मालकिन को रस्सी से बंधक बनाया। इसके बाद महिला का अश्लील वीडियो बना लिया और किसी को बताने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी।

इसके बाद तीनों लड़कियां घर से कैश और करीब 8 लाख रुपए के जेवर लूटकर भाग निकलीं। पूरा मामला चक्रधर नगर थाना क्षेत्र का है। वारदात सूर्या विहार कॉलोनी निवासी दिनेश कुमार के घर हुई थी। दिनेश कुमार मूलतः पश्चिम बंगाल के हैं और बीते कुछ साल से रायगढ़ में रह रहे हैं। यहां वो पत्नी शालिनी के साथ रहते हैं।

पुलिस ने तीनों लुटेरी लड़कियों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने तीनों लुटेरी लड़कियों को गिरफ्तार कर लिया है।

काम के दौरान रची लूट की साजिश

बताया जा रहा है कि दो दिन पहले ही एक लड़की दिनेश कुमार के घर काम मांगने आई थी। पत्नी शालिनी ने उसे रख लिया था। लड़की ने इसी दौरान लूट की साजिश रची। इसके बाद उसने अपनी दो दोस्तों को भी अपने मंसूबे बताए और फिर नकाब डालकर फिल्मी स्टाइल में मालकिन के घर में धावा बोल दिया।

तीनों कैश और सोने-चांदी के जेवर लेकर भाग निकलीं। इनकी भागने की तस्वीर CCTV कैमरे में कैद हुई है।

लूट के बाद CCTV कैमरे में कैद हुई लुटेरी लड़कियों की तस्वीर।
लूट के बाद CCTV कैमरे में कैद हुई लुटेरी लड़कियों की तस्वीर।

2 दिन काम किया, तीसरे दिन लूट की

घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी साइबर सेल की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घर के सदस्यों और नौकरीनी के बारे में पूछताछ की। तब उन्होंने बताया कि 2 दिन पहले ही एक लड़की उनके घर में काम पर लगी थी। तीसरे दिन उसने इस घटना को अंजाम दे डाला।

इन तीनों लड़कियों ने वारदात को अंजाम दिया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!