Close Menu
The Bharat TimesThe Bharat Times
    What's Hot

    साइबर अपराध नियंत्रण और अनुशासित नेतृत्व की मिसाल रहे एसपी आंजनेय वार्ष्णेय को गरिमामयी विदाई

    09/05/2026 - 12:34 AM

    धमतरी पुलिस में प्रशासनिक सर्जरी, 13 अफसरों के तबादले से बदली 11 थानों की तस्वीर

    08/05/2026 - 7:53 PM

    महावीर चौक में खून से सना विवाद, गला रेत हत्या करने वाले फरार आरोपी आखिरकार गिरफ्तार

    08/05/2026 - 6:33 PM
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, May 9
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat TimesThe Bharat Times
    Demo
    • होम
    • मेरा शहर
    • छत्तीसगढ़
      • सारंगढ़ बिलाईगढ़
      • बलौदाबाजार
      • कोरबा
      • बिलासपुर
      • अंबिकापुर
      • रायपुर
    • मध्य प्रदेश
      • डिंडोरी
        • समनापुर
        • करंजिया
        • अमरपुर
        • सहपुरा
          • बजाग
        • मेंहदवानी
    • देश दुनिया
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • होम
    • मेरा शहर
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
    • देश दुनिया
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    The Bharat TimesThe Bharat Times
    छत्तीसगढ़ बिलासपुर

    पुण्यतिथि पर याद किए गए बांग्ला भाषा के महान कथाकार शरद चंद चटर्जी

    HD MAHANTBy HD MAHANT18/01/2024 - 6:14 AM
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    दपुम रेलवे मुख्यालय में हुए समारोह में-

    सुरेश सिंह बैंस/बिलासपुर-जीवन की पथरीली राहें और मुश्किल भरे हालात किसी को भीतर तक तोड़ देते हैं, तो किसी की जिंदगी ही संवर जाती है । बेतरतीब सी जिंदगी के साथ कभी चलकर तो कभी दौड़कर सफर तय करने वाले देश ही दुनिया के महान साहित्यकारों में शुमार शरत चंद्र चटर्जी ने कहानी, उपन्यासों के रूप में पाठकों का दामन अनमोल नगीनों से भर दिया है। उनके 86वीं पुण्यतिथि पर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में उनके साहित्यिक अवदान पर ऑनलाइन संगोष्ठी आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई । इस कार्यक्रम में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी साकेत रंजन, उप महानिरीक्षक भवानीशंकर नाथ, पूर्व उपमुख्य सुरक्षा आयुक्त कुमार निशांत, उत्तरी सीमांत रेलवे के वरिष्ठ राजभाषा अधिकारी विक्रम सिंह सहित बड़ी संख्या में अधिकारी एवं कर्मचारी इस कार्यक्रम से जुड़े रहे । मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी साकेत रंजन ने शरत बाबू को याद करते हुये कहा कि वे शायद भारत के एकमात्र ऐसे लेखक थे, जिन्होंने पाठकों की आंखें न केवल नम कीं, बल्कि कई को तो फूट-फूटकर रुलाया। चाहे वह उनका चर्चित उपन्यास ‘चरित्रहीन’ हो या फिर ‘देवदास’, एक तरफ शरतचंद्र का उपन्यास ‘चरित्रहीन’ था तो दूसरी ओर ‘देवदास’, दोनों ही युवाओं के फेवरेट रहे और रहेंगे। कहने को दोनों का फलक अलग था, लेकिन कहा जाता है कि ‘देवदास’ जहां युवाओं को इस कदर भाया कि वह इसे पढ़कर देवदास चरित्र में इतना डूबे कि कई ने तो देवदास बनने की कल्पना तक कर डाली । उप महानिरीक्षक भवानी शंकर नाथ ने कहा कि कहानी और उपन्यास कल्पनाओं की उपज होते हैं, ऐसा कहने वाले शरत चंद्र के पात्रों के बारे में जानकर ठहर जाते हैं । शरत चंद्र चटर्जी उपन्यास सम्राट प्रेमचंद्र की तरह पात्रों को ढूंढ़कर लाए, उन गलियों में घुसे जहां समाज के सभ्य लोग जाने से भी कतराते थे। उसके लिए दोनों ही लेखक समाज में गए समाज के अंग बने और फिर ढूंढ़ निकाला। शरत बाबू ने श्रीकांत तो प्रेमचंद ने होरी…
    और दोनों ने अपने-अपने चरित्रों के जरिये कालजयी रचनाओं को जन्म दिया। पूर्व उपमुख्य सुरक्षा आयुक्त कुमार निशांत ने श्रद्धांजलि के सुमन अर्पित करते हुए कहा कि नोबेल पुरस्कार विजेता रवींद्र नाथ टैगोर को शरत चंद्र बहुत पसंद करते थे, बावजूद इसके कि इसके दोनों के बीच कई मुद्दों पर घोर मतभेद था । दोनों आपस में पत्र व्यवहार भी करते थे। यह भी माना जाता है कि शरत पर न केवल रवींद्रनाथ का प्रभाव बल्कि उनपर बंकिमचंद्र चटर्जी का प्रभाव भी कम नहीं था। यह बात शरत खुद भी मानते थे । उत्तरी सीमांत रेलवे के वरिष्ठ राजभाषा अधिकारी विक्रम सिंह ने शरत चंद्र चटर्जी की यूं तो सभी कृतियां पठनीय है, लेकिन देवदास की बात ही अलग है । इसकी लोकप्रियता का अंदाजा से इस बात से लगाया जा सकता है कि शरतचंद्र की कृति ‘देवदास’ पर तो 12 से अधिक भाषाओं में फिल्में बन चुकी हैं। यह भी एक उपलब्धि ही रही है कि सभी फिल्मों अपार सफलता भी मिली। मुख्य पब्लिसिटी इन्स्पेक्टर संजय कुमार पांडेय ने बताया कि शरत देश के ऐसे उपन्यासकार थे, जिन्होंने साहित्य में भाषाओं की सीमा को ढहा दिया । उनकी लोकप्रियता को इस नजरिये से भी देखा जा सकता है कि उन्हें जितनी लोकप्रियता और सम्मान बंगाल में मिला उतना ही हिंदी या कहें इससे अधिक मलयालम, गुजराती के साथ अन्य भारतीय भाषाओं में मिला । मुख्य कार्यालय अधीक्षक टी श्रीनिवास ने जिस तरह शरत के उपन्यासों और कहानियों के किरदार संघर्ष करते हैं, उसी तरह का संघर्ष खुद लेखक ने किया है । बचपन अभाव और मां-बाप के बिना बीता, तो कई बार पैसों के अभाव में पढ़ाई तक बाधित हुई। यहां तक कि उनकी कॉलेज की पढ़ाई भी बीच में छूट गई। कार्यक्रम का संचालन कवि सुरेश पैगवार ने किया ।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    HD MAHANT
    • Facebook
    • Instagram

    Editor in chief

    Related Posts

    साइबर अपराध नियंत्रण और अनुशासित नेतृत्व की मिसाल रहे एसपी आंजनेय वार्ष्णेय को गरिमामयी विदाई

    09/05/2026 - 12:34 AM

    धमतरी पुलिस में प्रशासनिक सर्जरी, 13 अफसरों के तबादले से बदली 11 थानों की तस्वीर

    08/05/2026 - 7:53 PM

    महावीर चौक में खून से सना विवाद, गला रेत हत्या करने वाले फरार आरोपी आखिरकार गिरफ्तार

    08/05/2026 - 6:33 PM

    सुशासन तिहार में धमतरी पुलिस अलर्ट, शिकायतों के त्वरित समाधान पर एसपी का सख्त फोकस

    08/05/2026 - 5:34 PM

    फर्जी माइनिंग अफसर बन ट्रांसपोर्टर से वसूली, स्विफ्ट कार सहित तीन आरोपी गिरफ्तार

    08/05/2026 - 5:12 PM

    08 मई मानवता को समर्पित: अंतरराष्ट्रीय रेडक्रॉस दिवस

    08/05/2026 - 11:56 AM
    Editors Picks

    साइबर अपराध नियंत्रण और अनुशासित नेतृत्व की मिसाल रहे एसपी आंजनेय वार्ष्णेय को गरिमामयी विदाई

    09/05/2026 - 12:34 AM

    धमतरी पुलिस में प्रशासनिक सर्जरी, 13 अफसरों के तबादले से बदली 11 थानों की तस्वीर

    08/05/2026 - 7:53 PM

    महावीर चौक में खून से सना विवाद, गला रेत हत्या करने वाले फरार आरोपी आखिरकार गिरफ्तार

    08/05/2026 - 6:33 PM

    सुशासन तिहार में धमतरी पुलिस अलर्ट, शिकायतों के त्वरित समाधान पर एसपी का सख्त फोकस

    08/05/2026 - 5:34 PM
    About Us
    About Us

    एच. डी. महंत
    मुख्य संपादक

    📍 Official Address:
    Shop No. 2, Ground Floor, Gokul Apartment
    Near Shyam Nagar Chowk, Shyam Nagar, Telibandha
    Raipur, Chhattisgarh – 492013

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Udyam Registration
    Udyam Registration

    UDYAM-CG-33-0000933

    post calendar
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    © 2026 The Bharat Times. Designed by Nimble Technology.
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Refund Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.