सुरेश सिंह बैस/बिलासपुर। पैरोल पर छूटा शातिर अपराधी पुलिस को चकमा देकर गायब हो गया। नगर के चर्चित हत्याकांड का अपराधी दयालबंद छोटू उर्फ अजय जायसवाल को 2012 में हुए हत्याकांड के मामले में आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। वह इन दिनों केंद्रीय जेल बिलासपुर में सजा काट रहा था। 48 वर्षीय अजय जायसवाल का कहना है कि वह गंभीर रूप से बीमार है इसलिए उसने 2018 में इलाज के लिए कोर्ट से पैरोल की मांग की थी लेकिन उस दौरान उसकी अपील खारिज हो गई। एक बार फिर 2019 में उसने 92 दिन के लिए पैरोल मांगा था जिस पर फैसला सुनाते हुए कोर्ट ने उसे 2024 में 92 दिन के लिए पैरोल दिया था। 30 जनवरी को वह पैरोल पर छूटकर अपना इलाज करा रहा था। इधर उसकी पैरोल की अवधि पूरी होने पर जब पुलिस उसे गिरफ्तार करने पहुंची तो पता चला कि अजय जायसवाल गायब है। यानी पैरोल के बहाने अजय जायसवाल पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। इसके बाद केंद्रीय जेल के मुख्य प्रहरी शेखर कुमार ने सिटी कोतवाली थाने में अजय जायसवाल के फरार हो जाने की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस धारा 224 के तहत अपराध दर्ज कर छोटू उर्फ अजय जायसवाल की तलाश कर रही है। होटल इंटरसिटी में गुड्डा सोनकर और ननका घोरे की हत्या के मामले में सजा काट रहे अजय जायसवाल को 2 मई की शाम 5:00 बजे तक सरेंडर करना था, लेकिन उसने नहीं किया। जिसके बाद उसके खिलाफ यह कार्रवाई की गई। इधर जानकारी मिल रही है कि अजय जायसवाल को ब्रेन ट्यूमर है जिसका ऑपरेशन किया गया है और फिलहाल वह मुंबई के किसी अस्पताल में भर्ती है। हालांकि दैनिक छत्तीसगढ़ वाच इसकी पुष्टि नहीं करता है।
Read Next
2 days ago
गहिरा गुरु महाराज के उपदेशों से आदिवासी समाज को मिला सत्य सनातन धर्म का बोध – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
2 days ago
ईवीएम के उपयोग के संबंध में मीडिया कार्यशाला सम्पन्न
2 days ago
जिले में ईवीएम से आम जनता को दी जा रही मतदान की जानकारी
2 days ago
कलेक्टर एसपी ने बरमकेला के स्ट्रांग रूम और मतगणना केंद्र काअवलोकन किया
2 days ago
रायपुर पुलिस ने 12 किलो से अधिक गांजा के साथ दो अंतर्राज्यीय तस्कर दबोचे
3 days ago
कलेक्टर ने पाइप लाइन के बाद सड़क सुधार नही होने की दशा में भुगतान रोकने के निर्देश दिए
3 days ago
जिला, जनपद और ग्राम पंचायत सदस्य के नामांकन की अंतिम तिथि 3 फरवरी
3 days ago
3 फरवरी को मीडिया के समक्ष होगा ईवीएम के उपयोग संबंधी कार्यशाला
3 days ago
डौंडी लोहारा नगर पंचायत चुनाव: पंचकोणीय मुकाबले ने बढ़ाई सियासी सरगर्मी
3 days ago
“जनता के हक की बुलंद आवाज़, अजय वर्मा ने ठोका ताल!”
Related Articles
Check Also
Close