Close Menu
The Bharat TimesThe Bharat Times
    What's Hot

    रायगढ़ में IPL सट्टे का ‘ब्लैक मनी साम्राज्य’ ध्वस्त, करोड़ों कैश सहित तीन गिरफ्तार

    13/05/2026 - 10:08 PM

    मजाक बना खूनी खेल: गाली देने से रोका तो युवक पर ताबड़तोड़ चाकू हमला, आरोपी गिरफ्तार

    13/05/2026 - 6:09 PM

    CBSE बोर्ड ने जारी किया 12वीं का परिणाम, छात्र तुरंत करें चेक

    13/05/2026 - 3:27 PM
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, May 13
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat TimesThe Bharat Times
    Demo
    • होम
    • मेरा शहर
    • छत्तीसगढ़
      • सारंगढ़ बिलाईगढ़
      • बलौदाबाजार
      • कोरबा
      • बिलासपुर
      • अंबिकापुर
      • रायपुर
    • मध्य प्रदेश
      • डिंडोरी
        • समनापुर
        • करंजिया
        • अमरपुर
        • सहपुरा
          • बजाग
        • मेंहदवानी
    • देश दुनिया
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • होम
    • मेरा शहर
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
    • देश दुनिया
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    The Bharat TimesThe Bharat Times
    छत्तीसगढ़ रायपुर

    प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना में मोची,मिस्त्री,लोहार, नाई,कुम्हार जैसे 18 बुनियादी क्षेत्रों में कार्य करने वालों को मिलेगा लाभ

    HD MAHANTBy HD MAHANT26/12/2023 - 8:20 AM
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    पीएम विश्वकर्मा का फॉर्म सीएससी-चॉइस सेंटर से ऑनलाइन जमा होगा

    रायपुर 26 दिसंबर 2023/ प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत पात्र कारीगर को सरकार की तरफ से 3 लाख रुपये का ऋण 5 प्रतिशत रियायती ब्याज दर पर उपलब्ध कराया जाएगा। पहले चरण में पात्र व्यक्तियों को एक लाख रुपये का ऋण दिया जाएगा, जबकि दूसरे चरण में 2 लाख रुपये तक का लोन लिया जा सकता है।
    हितग्राहियों को कौशल सत्यापन के बाद 5 दिवसीय बुनियादी प्रशिक्षण तथा 15 दिन या उससे अधिक उन्नत प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण में 500 रुपये का दैनिक भत्ता देने का प्रावधान है। टूलकिट प्रोत्साहन के रूप में 15 हजार रुपये का अनुदान देने की सुविधा है। डिजिटल लेनदेन के लिए प्रोत्साहन के रूप में प्रतिमाह अधिकतम 100 रूपए के लेनदेन के लिए प्रति लेनदेन 1 रुपए निर्धारित है।
    सहायक संचालक कौशल विकास पुरुषोत्तम स्वर्णकार से मिली जानकारी के अनुसार इस योजना अंतर्गत 18 क्षेत्रों में कार्य करने वाले व्यक्ति इसका लाभ उठा सकते हैं। इनमें राजमिस्त्री, नाई, मालाकार, धोबी, दर्जी, ताला बनाने वाले, बढ़ई, लोहार, सुनार, अस्त्रकार, मूर्तिकार, पत्थर तराशने वाले, पत्थर तोड़ने वाले, मोची-जूता बनाने वाला कारीगर, नाव निर्माता, टोकरी,चटाई, झाड़ू बनाने वाला, गुड़िया और खिलौना निर्माता, हथौड़ा और टूलकिट निर्माता, मछली जाल निर्माता इस योजना का लाभ उठाने के लिए चॉइस सेंटर (सीएससी) के माध्यम से पीएम विश्वकर्मा योजना पोर्टल पर पंजीकरण कर सकते है। इसके लिए आवेदक को आधार, मोबाइल नंबर, बैंक विवरण एवं राशन कार्ड की आवश्यकता होगी। इस योजना का लाभ लेने के लिए आयु 18 वर्ष पूर्ण होनी चाहिए। स्वरोजगार, व्यवसाय विकास योजनाओं के तहत हितग्राही ने पिछले 5 वर्ष में किसी भी शासकीय योजना अंतर्गत ऋण न लिया हो। योजना के तहत परिवार का एक ही सदस्य पात्र होगा। सरकारी सेवा में कार्यरत व्यक्ति और उनके परिवार के सदस्य योजना के लिए पात्र नहीं होंगे। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए सारंगढ़ बिलाईगढ़ सरिया बरमकेला भटगांव के जनपद मुख्यालय , नगरपालिका, नगर पंचायत, कौशल विकास, जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र रायगढ़ में कार्यालयीन समय पर संपर्क किया जा सकता है।

    *प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना में मोची,मिस्त्री,लोहार, नाई,कुम्हार जैसे 18 बुनियादी क्षेत्रों में कार्य करने वालों को मिलेगा लाभ*

    *पीएम विश्वकर्मा का फॉर्म सीएससी-चॉइस सेंटर से ऑनलाइन जमा होगा*

    सारंगढ़ बिलाईगढ़ 26 दिसंबर 2023/ प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत पात्र कारीगर को सरकार की तरफ से 3 लाख रुपये का ऋण 5 प्रतिशत रियायती ब्याज दर पर उपलब्ध कराया जाएगा। पहले चरण में पात्र व्यक्तियों को एक लाख रुपये का ऋण दिया जाएगा, जबकि दूसरे चरण में 2 लाख रुपये तक का लोन लिया जा सकता है।
    हितग्राहियों को कौशल सत्यापन के बाद 5 दिवसीय बुनियादी प्रशिक्षण तथा 15 दिन या उससे अधिक उन्नत प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण में 500 रुपये का दैनिक भत्ता देने का प्रावधान है। टूलकिट प्रोत्साहन के रूप में 15 हजार रुपये का अनुदान देने की सुविधा है। डिजिटल लेनदेन के लिए प्रोत्साहन के रूप में प्रतिमाह अधिकतम 100 रूपए के लेनदेन के लिए प्रति लेनदेन 1 रुपए निर्धारित है।
    सहायक संचालक कौशल विकास पुरुषोत्तम स्वर्णकार से मिली जानकारी के अनुसार इस योजना अंतर्गत 18 क्षेत्रों में कार्य करने वाले व्यक्ति इसका लाभ उठा सकते हैं। इनमें राजमिस्त्री, नाई, मालाकार, धोबी, दर्जी, ताला बनाने वाले, बढ़ई, लोहार, सुनार, अस्त्रकार, मूर्तिकार, पत्थर तराशने वाले, पत्थर तोड़ने वाले, मोची-जूता बनाने वाला कारीगर, नाव निर्माता, टोकरी,चटाई, झाड़ू बनाने वाला, गुड़िया और खिलौना निर्माता, हथौड़ा और टूलकिट निर्माता, मछली जाल निर्माता इस योजना का लाभ उठाने के लिए चॉइस सेंटर (सीएससी) के माध्यम से पीएम विश्वकर्मा योजना पोर्टल पर पंजीकरण कर सकते है। इसके लिए आवेदक को आधार, मोबाइल नंबर, बैंक विवरण एवं राशन कार्ड की आवश्यकता होगी। इस योजना का लाभ लेने के लिए आयु 18 वर्ष पूर्ण होनी चाहिए। स्वरोजगार, व्यवसाय विकास योजनाओं के तहत हितग्राही ने पिछले 5 वर्ष में किसी भी शासकीय योजना अंतर्गत ऋण न लिया हो। योजना के तहत परिवार का एक ही सदस्य पात्र होगा। सरकारी सेवा में कार्यरत व्यक्ति और उनके परिवार के सदस्य योजना के लिए पात्र नहीं होंगे। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए सारंगढ़ बिलाईगढ़ सरिया बरमकेला भटगांव के जनपद मुख्यालय , नगरपालिका, नगर पंचायत, कौशल विकास, जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र रायगढ़ में कार्यालयीन समय पर संपर्क किया जा सकता है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    HD MAHANT
    • Facebook
    • Instagram

    Editor in chief

    Related Posts

    रायगढ़ में IPL सट्टे का ‘ब्लैक मनी साम्राज्य’ ध्वस्त, करोड़ों कैश सहित तीन गिरफ्तार

    13/05/2026 - 10:08 PM

    मजाक बना खूनी खेल: गाली देने से रोका तो युवक पर ताबड़तोड़ चाकू हमला, आरोपी गिरफ्तार

    13/05/2026 - 6:09 PM

    CBSE बोर्ड ने जारी किया 12वीं का परिणाम, छात्र तुरंत करें चेक

    13/05/2026 - 3:27 PM

    शराब के पैसों से इनकार पड़ा भारी, नुकीले हमलों का आरोपी व्हीलचेयर पर गिरफ्तार

    13/05/2026 - 11:15 AM

    वट सावित्री : स्त्री की आस्था, संकल्प और अमर शक्ति का पर्व

    13/05/2026 - 11:05 AM

    एक ओर पानी के लिए त्राहि-त्राहि, दूसरी ओर हजारों लीटर पानी की बर्बादी

    13/05/2026 - 11:03 AM
    Editors Picks

    रायगढ़ में IPL सट्टे का ‘ब्लैक मनी साम्राज्य’ ध्वस्त, करोड़ों कैश सहित तीन गिरफ्तार

    13/05/2026 - 10:08 PM

    मजाक बना खूनी खेल: गाली देने से रोका तो युवक पर ताबड़तोड़ चाकू हमला, आरोपी गिरफ्तार

    13/05/2026 - 6:09 PM

    CBSE बोर्ड ने जारी किया 12वीं का परिणाम, छात्र तुरंत करें चेक

    13/05/2026 - 3:27 PM

    शराब के पैसों से इनकार पड़ा भारी, नुकीले हमलों का आरोपी व्हीलचेयर पर गिरफ्तार

    13/05/2026 - 11:15 AM
    About Us
    About Us

    एच. डी. महंत
    मुख्य संपादक

    📍 Official Address:
    Shop No. 2, Ground Floor, Gokul Apartment
    Near Shyam Nagar Chowk, Shyam Nagar, Telibandha
    Raipur, Chhattisgarh – 492013

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Udyam Registration
    Udyam Registration

    UDYAM-CG-33-0000933

    post calendar
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    © 2026 The Bharat Times. Designed by Nimble Technology.
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Refund Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.