Close Menu
The Bharat TimesThe Bharat Times
    What's Hot

    संस्मरण :: वो स्वच्छता साधिका…..

    April 15, 2026

    ढाबा संचालक से पुलिसकर्मियों ने अवैध वसूली की, एसएसपी ने किया लाइन अटैच

    April 15, 2026

    सूनी रात में घर घुस कर युवती से दुष्कर्म आरोपी गिरफ्तार

    April 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, April 15
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat TimesThe Bharat Times
    Demo
    • होम
    • मेरा शहर
    • छत्तीसगढ़
      • सारंगढ़ बिलाईगढ़
      • बलौदाबाजार
      • कोरबा
      • बिलासपुर
      • अंबिकापुर
      • रायपुर
    • मध्य प्रदेश
      • डिंडोरी
        • समनापुर
        • करंजिया
        • अमरपुर
        • सहपुरा
          • बजाग
        • मेंहदवानी
    • देश दुनिया
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • होम
    • मेरा शहर
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
    • देश दुनिया
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    The Bharat TimesThe Bharat Times
    जांजगीर चांपा HD MAHANTBy HD MAHANTMarch 27, 2024

    मतदाताओं को जागरुक करने नागरिको ने लगाई मैराथन दौड़

    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    जिले के सभी विकासखंडों में हुआ मैराथन दौड़ का आयोजन

    दौड़ लगाकर दिया मतदाता जागरूकता का संदेश

    जांजगीर-चांपा 27 मार्च 2024/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आकाश छिकारा के निर्देशन में जिले में लोकसभा आम निर्वाचन 2024 में मतदाताओं की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से स्वीप के तहत चलाए जा रहे मतदाता जागरुकता अभियान को लेकर बुधवार को जिले के सभी विकासखंडों में मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। इस दौरान युवा, महिला, पुरूष सहित सभी ने मतदाता जागरूकता के तहत दौड़ लगायी साथ ही मतदान जागरूकता की शपथ भी दिलाई गई। मैराथन में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को मेडल देकर सम्मानित किया गया। जिले में मतदाता जागरूकता को लेकर विभिन्न प्रकार के आयोजन किये जा रहे है।


    इसी तारतम्य में 27 मार्च बुधवार को जनपद पंचायत बलौदा अंतर्गत मतदाता जागरूकता अभियान के तहत मैराथन प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमे स्कूल कॉलेज के छात्र छात्राए व ग्रामीणजन शामिल हुए। मैराथन दौड़ अंतर्गत महिला वर्ग में प्रथम स्थान जागेश्वरी यादव, दितीय स्थान जमोत्री पटेल एवं तृतीय संगीता निर्मलकर इसी प्रकार बालिका वर्ग प्रथम कनिष्का भोई, द्वितीय निशा पटेल एवं तृतीय आसमा यादव एवं बालक वर्ग करन सांडे, सुयन्शु सिंह, केशव कुमार को प्राप्त हुआ है। इसी प्रकार अकलतरा विकासखंड स्तरीय स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत 2 किमी मैराथन दौड़ आयोजित किया गया। मैराथन में विशाल पटेल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विकासखंड पामगढ़ में लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए मैराथन में बड़ी संख्या में महिलाओं युवाओं ने भाग लिया और उन्होंने इस दौरान मतदाता जागरूकता की शपथ भी ली। मैराथन में महिला वर्ग में प्रथम स्थान परमेश्वरी रात्रे, दूसरा स्थान कल्पना कश्यप और तीसरा स्थान चंद्रकला ने प्राप्त किया। पुरुष वर्ग में पहला स्थान चंद्रप्रकाश रात्रे, दूसरा स्थान दिनेश कश्यप एवं तीसरा स्थान चंद्रिका प्रसाद ने प्राप्त किया। विकासखंड नवागढ़ के अंतर्गत मैराथन के माध्यम से लोगों को जागरूक करते हुए संदेश दिया कि मतदान करने जरूर जाए। मतदान करने से देश मजबूत होता है और लोकतंत्र के इस महापर्व में हमारी हिस्सेदारी सुनिश्चित होती है। इसलिए हम सभी एक दूसरे को मतदान के प्रति जागरूक करे।

    मैराथन में प्रथम स्थान छोटेलाल, द्वितीय स्थान दुर्गेश साहू एवं तीसरा राहुल साहू को प्राप्त हुआ। इसी प्रकार विकासखंड बम्हनीडीह में स्वीप कार्यक्रम के तहत बड़ी संख्या में स्वसहायता समूह की महिलाओं, नागरिकों, ग्रामीणों, अधिकारी कर्मचारियों ने मैराथन दौड़ लगाई। बालक वर्ग में प्रथम स्थान वासूसिंह, द्वितीय स्थान पंकज पटेल एवं तृतीय स्थान देवेन्द्र बरेठ वहीं बालिका वर्ग में आंचल साहू, द्वितीय स्थान विद्या सिदार एवं तृतीय स्थान सुप्रिया सिदार को प्राप्त हुआ। मैराथन में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को मेडल देकर सम्मानित किया गया।

    https://thebharattimes.com/wp-content/uploads/2024/03/VID-20240327-WA0014.mp4

     

    थर्ड जेंडर सम्मेलन गुरूवार को 

    कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आकाश छिकारा के निर्देशन में आगामी लोकसभा निर्वाचन के तहत सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचन सहभागिता (स्वीप) कार्यक्रम के अंतर्गत गुरूवार को थर्ड जेंडर सम्मेलन का आयोजन डॉ भीमराव अंबेडकर भवन चांपा में दोपहर 2 बजे से किया जाएगा। मतदाताओं में मतदान के प्रति जागरूकता लाने, निर्वाचन प्रक्रिया में सहभागिता सुनिश्चित करने तथा स्वीप कार्ययोजना के तहत मतदाता जागरूकता का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    HD MAHANT
    • Facebook
    • Instagram

    Editor in chief

    Related Posts

    शिवरीनारायण में माघी परंपरा का अनुपम दृश्य, श्रद्धालु भुइयां नापते पहुँचे शबरी धाम

    February 5, 2026

    30 करोड़ की महाठगी का पर्दाफाश: अकलतरा पुलिस के हत्थे चढ़ा शेयर–रियल स्टेट ठग, आलीशान गाड़ियों के साथ गिरफ्तार

    January 19, 2026

    महानदी किनारे मिली महिला की अज्ञात लाश, इलाके में फैली सनसनी

    December 23, 2025

    फेसबुक पर लड़की बनकर 25 लाख की ठगी, आरोपी करन साहू गिरफ्तार

    September 20, 2025

    मानिकपुरी पनिका समाज में नयी टीम को मिली जिम्मेदारी, पूर्व अध्यक्ष ने सौंपा प्रभार

    September 16, 2025

    मानिकपुरी पनिका समाज शिवरीनारायण में निर्विरोध चुनाव व शपथग्रहण समारोह सम्पन्न

    September 14, 2025
    Editors Picks

    संस्मरण :: वो स्वच्छता साधिका…..

    April 15, 2026

    ढाबा संचालक से पुलिसकर्मियों ने अवैध वसूली की, एसएसपी ने किया लाइन अटैच

    April 15, 2026

    सूनी रात में घर घुस कर युवती से दुष्कर्म आरोपी गिरफ्तार

    April 15, 2026

    डूमरघाट की वो छाँव”………

    April 15, 2026
    About Us
    About Us

    एच. डी. महंत
    मुख्य संपादक

    📍 Official Address:
    Shop No. 2, Ground Floor, Gokul Apartment
    Near Shyam Nagar Chowk, Shyam Nagar, Telibandha
    Raipur, Chhattisgarh – 492013

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Udyam Registration
    Udyam Registration

    UDYAM-CG-33-0000933

    post calendar
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    © 2026 The Bharat Times. Designed by Nimble Technology.
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Refund Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.