छत्तीसगढ़बिलासपुर

युवती से छेड़छाड़, आरोपी पहुंचा जेल

सुरेश सिंह वैस/बिलासपुर। महिलाओं के खिलाफ अपराधों पर रोक लगाने और अपराधियों पर सख्त कार्यवाही के लिए पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह द्वारा दिए गए निर्देश के तहत कोटा थाना क्षेत्र में घटित एक छेड़छाड़ के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया हैं। कोटा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि 14 अक्टूबर 2024 को आरोपी तुषार साहू ने उसे अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया और गलत इरादों के साथ उसके साथ छेड़छाड़ की। पीड़िता ने थाने में अपनी शिकायत 15 अक्टूबर 2024 को दर्ज करवाई, जिसके बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्यवाही की। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी तुषार साहू को गिरफ्तार किया और न्यायालय में पेश किया। न्यायालय के आदेश पर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।ये है गिरफ्तार आरोपी तुषार साहू पिता विजय साहू उम्र 20 वर्ष निवासी डोंगरीपारा कोटा थाना कोटा ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!