Close Menu
The Bharat TimesThe Bharat Times
    What's Hot

    बिना यूनिफॉर्म ऑटो पर ब्रेक! बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का डंडा, पहचान अनिवार्य, नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई तय

    April 21, 2026

    (विचार / विश्लेषण) महर्षि अरविंद: क्रांतिकारी चेतना से आध्यात्मिक शिखर तक

    April 21, 2026

    न्यायधानी के बादाम कांड ने खोली हाउसिंग बोर्ड के लचर कार्य संस्कृति की

    April 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, April 21
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat TimesThe Bharat Times
    Demo
    • होम
    • मेरा शहर
    • छत्तीसगढ़
      • सारंगढ़ बिलाईगढ़
      • बलौदाबाजार
      • कोरबा
      • बिलासपुर
      • अंबिकापुर
      • रायपुर
    • मध्य प्रदेश
      • डिंडोरी
        • समनापुर
        • करंजिया
        • अमरपुर
        • सहपुरा
          • बजाग
        • मेंहदवानी
    • देश दुनिया
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • होम
    • मेरा शहर
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
    • देश दुनिया
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    The Bharat TimesThe Bharat Times
    छत्तीसगढ़ HD MAHANTBy HD MAHANTJuly 10, 2024

    रेलवे बीसीएन डिपो में काम कर रहे अप्रेंटिस की करंट लगने से हुई मौत सहकर्मियों ने जमकर दिखाए आक्रोश

    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    सुरेश सिंह वैस/बिलासपुर। रेलवे में अप्रेंटिस के तौर पर काम कर रहा मशीनिस्ट बिजली की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसका एक साथी भी इस दुर्घटना में चोटिल हुआ है।

    घटना सोमवार रात की बताई जा रही है, जब तारबाहर स्थित रेलवे बीसीएन डिपो में जलगांव भुसावल का रहने वाला 22 वर्षीय प्रसाद गजानन काले अपने सहकर्मी प्रणव कुमार के साथ बिजली का काम कर रहा था। इसी दौरान बोगी में करंट आ जाने से वह करेंट की चपेट में आ गया, और उसकी मौत हो गई। इधर इस घटना को लेकर उसके सहकर्मियों ने हंगामा मचा दिया, जिनका कहना है कि पर्याप्त सुरक्षा उपकरणों के बगैर मामूली रकम देखकर उनके जान से खिलवाड़ किया जा रहा है। यह लोग हताहत के परिवार के सदस्य को सरकारी नौकरी दिए जाने, पर्याप्त मुआवजा और अन्य कर्मचारियों के सुरक्षा की मांग कर रहे थे। हंगामें के बाद एडीआरएम ने मौके पर पहुंच कर भीड़ को शांत कराया। आरोप है कि अप्रेंटिस को रेलवे द्वारा पर्याप्त सुरक्षा उपकरण नहीं दिए जाते।प्रसाद गजानन के सहकर्मियों का आरोप है कि रेलवे द्वारा उन्हें बेहद मामूली मेहनताना देकर जोखिम का काम कराया जाता है। उन्हें पर्याप्त सुरक्षा उपकरण तक नहीं दिए जाते। महीने में केवल एक बार ग्लब्स किया जाता है जबकि वह दो-तीन दिन में ही फट जाता है। इन कर्मचारियों का बीमा भी नहीं होता। नियमानुसार टेक्नीशियन की देखरेख में अप्रेंटिस को काम करना होता है । लेकिन अक्सर टेक्नीशियन वहां मौजूद ही नहीं होते। इसी वजह से प्रसाद गजानन काले की मौत हुई है, जिससे उनके साथियों का आक्रोश फूट पड़ा। घटना के बारे में जानकारी देते हुए प्रसाद के सहकर्मी प्रणव ने बताया कि दोनों रात में काम कर रहे थे। वहां मौके पर अधिकारी भी नहीं थे, इसी दौरान दोनों दुर्घटना का शिकार हो गए, जिसमें प्रसाद की जान चली गई।इधर मंगलवार को इस घटना से आक्रोशित अप्रेंटिस ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया, जिसके बाद अधिकारी भागे चले आए और उन्होंने इस पूरे मामले में छानबीन और विभागीय जांच की बात कही। इस दौरान एडीआरएम ने आंदोलनकारियो से चर्चा कर उन्हें शांत कराया।

    होती रही बेवजह की राजनीति

    नेता टाईप लोगों का कहना था रेलवे में किसी भी अप्रेंटिस को जबरन काम नहीं कराया जाता। ये सभी अपनी मर्जी से आए हैं लेकिन प्रसाद गजानन की दुर्भाग्य जनक मौत के बाद इनमें से अधिकांश अपनी राजनीतिक और स्वार्थ की रोटी सेंकने में लग गए। अधिकांश को ना तो घटना के बारे में कोई जानकारी थी ना ही अधिकारी से क्या बात हुई यह उन्हें पता था, लेकिन वे आपदा में अवसर ढूंढते जरूर नजर आए रेलवे बीसीएन डिपो में हुए दुर्भाग्य जनक घटना में 22 वर्षीय अप्रेंटिस प्रसाद गजानन काले की दुर्भाग्य जनक मौत हो गई, जिससे विभाग में मातम है, वहीं उनके साथी उनके परिवार के किसी सदस्य को सरकारी नौकरी देने, पर्याप्त मुआवजा देने और अन्य कर्मचारियों को सुरक्षा उपकरण देने की मांग कर रहे हैं। और हर बार की तरह अधिकारी जांच और कार्यवाही का झुनझुना पकड़ाते नजर आए। कर्मचारियों ने दावा किया कि बिलासपुर में ही पिछले 15 दिनों में इस वजह से दो मौत हो चुकी है और इन्होंने कहा कि मात्र ₹7000 देकर उनके जान से खिलवाड़ किया जा रहा है, जबकि इन्हीं के कुछ साथी यह कहते नजर आये कि 40-45 हजार देकर उन्हें खटाया जा रहा है। इस दुर्घटना के बाद रेलवे अधिकारी मामले में लीपापोती करते नजर आए तो वहीं उनके सहकर्मियों में अपने साथी के प्रति सहानुभूति कम और खुद के लिए चिंता अधिक नजर आई, जिनका कहना है कि अधिकारी उनका नंबर काट देने की धमकी देकर उनसे जोखिम का काम करवाते हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    HD MAHANT
    • Facebook
    • Instagram

    Editor in chief

    Related Posts

    बिना यूनिफॉर्म ऑटो पर ब्रेक! बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का डंडा, पहचान अनिवार्य, नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई तय

    April 21, 2026

    (विचार / विश्लेषण) महर्षि अरविंद: क्रांतिकारी चेतना से आध्यात्मिक शिखर तक

    April 21, 2026

    न्यायधानी के बादाम कांड ने खोली हाउसिंग बोर्ड के लचर कार्य संस्कृति की

    April 21, 2026

    पचपेड़ी के पीएचसी की घोर लापरवाही उजागर – स्टॉफ समय पर रहते ही नहीं; मरीज होते परेशान

    April 21, 2026

    निजी स्कूलों की मनमानी: शिक्षा या व्यापार?

    April 21, 2026

    नगरी में 150 हेलमेट बांटकर श्रमजीवी पत्रकार संघ का बड़ा अभियान, प्रशासन-जनप्रतिनिधि एक मंच पर, लापरवाही पर सख्त संदेश

    April 20, 2026
    Editors Picks

    बिना यूनिफॉर्म ऑटो पर ब्रेक! बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का डंडा, पहचान अनिवार्य, नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई तय

    April 21, 2026

    (विचार / विश्लेषण) महर्षि अरविंद: क्रांतिकारी चेतना से आध्यात्मिक शिखर तक

    April 21, 2026

    न्यायधानी के बादाम कांड ने खोली हाउसिंग बोर्ड के लचर कार्य संस्कृति की

    April 21, 2026

    पचपेड़ी के पीएचसी की घोर लापरवाही उजागर – स्टॉफ समय पर रहते ही नहीं; मरीज होते परेशान

    April 21, 2026
    About Us
    About Us

    एच. डी. महंत
    मुख्य संपादक

    📍 Official Address:
    Shop No. 2, Ground Floor, Gokul Apartment
    Near Shyam Nagar Chowk, Shyam Nagar, Telibandha
    Raipur, Chhattisgarh – 492013

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Udyam Registration
    Udyam Registration

    UDYAM-CG-33-0000933

    post calendar
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    © 2026 The Bharat Times. Designed by Nimble Technology.
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Refund Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.