” सुरेश सिंह बैस “शाश्वत”– बिलासपुर, सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में हुई पंद्रह लाख की तांबे की वायर चोरी के मामले में सिरगिट्टी पुलिस ने पहले छह आरोपियों को 24 घंटों के भीतर गिरफ्तार कर चोरी का माल बरामद कर लिया था। चोरी के मामले में अब तक कुल 11 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। चोरी के इस मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी थी। इस दौरान सिरगिट्टी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी में शामिल अन्य 5 आरोपी बलौदा बाजार-भाटापारा जिले के सिमगा थाना क्षेत्र के ग्राम दुलदुला में छिपे हुए हैं। इस सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए 10 नवंबर 2024 को ग्राम दुलदुला में छापा मारा और वहां से इन पांच आरोपियों को हिरासत में ले लिया। सिरगिट्टी पुलिस ने गिरफ्तार पांचों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।ये हैं गिरफ्तार आरोपी01. लंकेश्वर गेंड्रे पिता जोहन गेंड्रे उम्र 27 वर्ष,02. वेद प्रकाश उर्फ मोटू भारती पिता परमेश्वर भारती उम्र 25 वर्ष,03. परमेश्वर गेंदले पिता जोहन गेंदले उम्र 23 वर्ष,04. भोला गेंदले पिता मथुरा प्रसाद गेंदले उम्र 26 वर्ष,05. शेख अख्तर उर्फ अब्बू पिता शेख अहमद उम्र 24 वर्ष, सभी निवासी सतनामी पारा ग्राम दुलदुला थाना सिमगा जिला बलोदाबाजार भाटापारा।
Read Next
8 hours ago
पर्यावरण एवं पर्यटन विकास समिति ने किया अर्थ आवर डे पर विचार संगोष्ठी आयोजित
8 hours ago
बिलासपुर में प्रशासन रहेगा हाई अलर्ट; कालाबाजारी पर होगी कड़ी कार्रवाई; आपूर्ति व्यवस्था दुरुस्त रखने के हुए निर्देश
9 hours ago
बिलासपुर शहर को शीघ्र मिल रहा है राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम
9 hours ago
बारातियों को ग्रामीणों ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा: डीजे पर नाचने को लेकर हुआ बवाल
1 day ago
(मिथक बनाम सच्चाई) “सिकाडा” – कीट नहीं, कोरोना का नया वेरिएंट; तथ्य, भ्रम और वास्तविकता का विश्लेषण
1 day ago
विश्व मुख स्वास्थ्य दिवस पर दिव्यांग बच्चों का दंत परीक्षण, डेंटल किट का वितरण
1 day ago
सारंगढ़-बिलाईगढ़ में खाद पर कड़ी निगरानी: कालाबाजारी पर कार्रवाई के निर्देश, किसानों को राहत
1 day ago
सारंगढ़-बिलाईगढ़ में टीबी पर निर्णायक जंग: 100 दिन, गांव-गांव स्क्रीनिंग अभियान शुरू
1 day ago
चमत्कार है या बिजनेस : ट्यूशन संस्कृति का अद्भुत युग
1 day ago
चाकू की नोक पर 50 हजार की लूट, आरोपी गिरफ्तार
Related Articles
Check Also
Close


