Close Menu
The Bharat TimesThe Bharat Times
    What's Hot

    शहनाइयों की गूंज और रिश्तों की गर्माहट—मानिकपुरी परिवार की शादी में जुटा अपना समाज, खुशियों में शामिल हुए सूरज, भानू और राजेश

    April 19, 2026

    राशन कार्ड, नियमों की असमानता और लोकतंत्र की नैतिक कसौटी”

    April 19, 2026

    यक्ष प्रश्न व ज्वलंत मुद्दा -अंक, अपेक्षा और अधूरा जीवन; एक सच्चाई

    April 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, April 20
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat TimesThe Bharat Times
    Demo
    • होम
    • मेरा शहर
    • छत्तीसगढ़
      • सारंगढ़ बिलाईगढ़
      • बलौदाबाजार
      • कोरबा
      • बिलासपुर
      • अंबिकापुर
      • रायपुर
    • मध्य प्रदेश
      • डिंडोरी
        • समनापुर
        • करंजिया
        • अमरपुर
        • सहपुरा
          • बजाग
        • मेंहदवानी
    • देश दुनिया
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • होम
    • मेरा शहर
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
    • देश दुनिया
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    The Bharat TimesThe Bharat Times
    छत्तीसगढ़ HD MAHANTBy HD MAHANTApril 8, 2024

    विश्व स्वास्थ्य दिवस पर अपोलो हॉस्पिटल में मेगा स्वास्थ्य जागरूकता एवं निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कैंप आयोजित

    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    सुरेश सिंह बैस/बिलासपुर। विश्व स्वास्थ दिवस 7 अप्रैल को मनाया जाता हैं, इस अवसर पर नगर साहू समाज एवम अपोलो होपिटल्स बिलासपुर के संयुक्त तत्वाधान में विशाल स्वस्थ जागरूकता एवम निशुल्क स्वस्थ परिक्षण कैंप का आयोजन अपोलो होपिटल्सबिलासपुर में किया गया।हम सब देखते हैं कि घर की महिलाएं अपने काम और जिम्मेदारियों के चलते अपनी सेहत पर ध्यान नहीं दे पातीं हैं। जिसके कारण कई बार उन्हें बीमारी की शुरुआत होने पर भी उसके बारे में पता नहीं चलता है। लक्षणों को न जान पाने के कारण यह बीमारियां समय के साथ-साथ गंभीर रूप ले सकती हैं। इसलिए महिलाओं को अपनी सेहत की ओर खास ख्याल देना चाहिए। आइए जानते हैं इसके बारे में वरिष्ठ स्त्रीरोग विशेषज्ञ डॉ. रश्मि शर्मा क्या कहना है-

    सही उम्र में गर्भधारणः

    डॉ. रश्मि का कहना है कि 25 से 35 वर्ष की उम्र वाली महिला के लिए गर्भधारण करना आदर्श समय होता है और इस उम्र के बाद महिलाओं में डिंब की क्वालिटी और संख्या दोनों में कमी आ जाती है। इसके अलावा महिलाओं को हार्मोनल परिवर्तन, अनियमित पीरियड्स, मुंहासों, हीमोग्लोबिन के स्तर और कैल्शियम और प्रोटीन वाली डाइट खाने के बारे में सतर्क रहना जरूरी है। महिलाओं में पोषक तत्वों की कमीः डॉक्टर नलिनी का कहना है कि भारतीय भोजन में प्रोटीन की कमी होती है इसी को ध्यान में रखते हुए सूक्ष्म पोषक तत्वों जैसे कि प्रोटीन, आयरन, कैल्शियम, विटामिन बी और डी, ओमेगा-3 फैटी एसिड के लिए स्प्राउट्स, दूध, पनीर, अंडे, मांस, मछली से भरपूर खाद्य पदार्थोंका सेवन करना महत्वपूर्ण होता है। फास्ट फूड के ज्यादा सेवन से सेहत सम्बंधी कई समस्याएं जैसे कि मोटापा, और हाइपरटेंशन बढ़ता है। इसलिए यह ज़रूरी हो जाता है कि भूख को शांत करने के लिए ज्यादा फैट और नमक वाले खाद्य पदार्थों का सेवन न करके उसकी जगह स्वस्थ खाद्य पदार्थों को खाएं।नियमित जांचः डॉक्टर रश्मि के मुताबिक महिलाओं में विटामिन और मिनरल्स की कमी होना आम बात है, इसलिए तैलीय या तले हुए, सोडियम युक्त और मसालेदार भोजन को ज्यादा नहीं खाना चाहिए। इस तरह के भोजन से शरीर का वजन बढ़ सकता है और एसिडिटी हो सकती है। जब महिलाओं की उम्र 20 साल हो जाए तब उन्हे डॉक्टर या गायनेकोलॉजिस्ट से नियमित रूप से विजिट करके कंसल्ट और जांच करना चाहिए और उसी हिसाब से लाइफस्टाइल का पालन करना चाहिए ।अपॉलो हॉस्पिटल्स बिलासपुर की सीनियरऑब्सटेट्रिशियन और गायनेकोलॉजिस्ट डॉ रश्मि शर्मा ने महिलाओं को होने वाली कुछ बुनियादी परेशानियों के बारे में बताया है, जिन्हें नजरंदाज नहीं करना चाहिए और इसके बारे में अपने गायनेकोलॉजिस्ट को तुरंत बताना चाहिए।

    महिलाएं इन दिक्कतों को न करें नजरंदाजः

    एक महिला अपने जीवन में कई तरह के हार्मोनल चेंजेस से गुजरती है. जबकि इनमें से कुछ को सामान्य माना जाता है लेकिन एक समय आता है जब कुछ परेशानियों के लिए हेल्थ एक्सपर्ट की जरूरत पड़ ही जाती है।

    पीरियड्स के दौरान दर्द होनाः

    डॉ शर्मा ने बताया कि कुछ महिलाओं को पीरियड्स के दौरान बहुत तेज दर्द होता है, इसे डिसमेनोरिया भी कहते हैं. यदि इस दर्द की वजह से महिलाएं अपना काम नहीं कर पा रही हैं और इससे उनके जीवन में काफी परेशानियां हो रही हैं तो उन्हें इसकी जांच करानी चाहिए. इलाज शुरू करने से पहले इसके लिए क्लीनिकल जांच और पेल्विक सोनोग्राफी की आवश्यकता होती है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    HD MAHANT
    • Facebook
    • Instagram

    Editor in chief

    Related Posts

    शहनाइयों की गूंज और रिश्तों की गर्माहट—मानिकपुरी परिवार की शादी में जुटा अपना समाज, खुशियों में शामिल हुए सूरज, भानू और राजेश

    April 19, 2026

    राशन कार्ड, नियमों की असमानता और लोकतंत्र की नैतिक कसौटी”

    April 19, 2026

    यक्ष प्रश्न व ज्वलंत मुद्दा -अंक, अपेक्षा और अधूरा जीवन; एक सच्चाई

    April 19, 2026

    समग्र ब्राह्मण समाज एवं परसु सेना द्वारा परशुराम जन्मोत्सव समारोह आयोजित

    April 19, 2026

    बोलती परछाइयां” का लोकार्पण: संवेदना और सरलता का सशक्त संगम

    April 19, 2026

    बिजली बिल का सच: ईमानदार उपभोक्ता पर चोरी का बोझ”

    April 18, 2026
    Editors Picks

    शहनाइयों की गूंज और रिश्तों की गर्माहट—मानिकपुरी परिवार की शादी में जुटा अपना समाज, खुशियों में शामिल हुए सूरज, भानू और राजेश

    April 19, 2026

    राशन कार्ड, नियमों की असमानता और लोकतंत्र की नैतिक कसौटी”

    April 19, 2026

    यक्ष प्रश्न व ज्वलंत मुद्दा -अंक, अपेक्षा और अधूरा जीवन; एक सच्चाई

    April 19, 2026

    समग्र ब्राह्मण समाज एवं परसु सेना द्वारा परशुराम जन्मोत्सव समारोह आयोजित

    April 19, 2026
    About Us
    About Us

    एच. डी. महंत
    मुख्य संपादक

    📍 Official Address:
    Shop No. 2, Ground Floor, Gokul Apartment
    Near Shyam Nagar Chowk, Shyam Nagar, Telibandha
    Raipur, Chhattisgarh – 492013

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Udyam Registration
    Udyam Registration

    UDYAM-CG-33-0000933

    post calendar
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    © 2026 The Bharat Times. Designed by Nimble Technology.
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Refund Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.