Close Menu
The Bharat TimesThe Bharat Times
    What's Hot

    शहनाइयों की गूंज और रिश्तों की गर्माहट—मानिकपुरी परिवार की शादी में जुटा अपना समाज, खुशियों में शामिल हुए सूरज, भानू और राजेश

    April 19, 2026

    राशन कार्ड, नियमों की असमानता और लोकतंत्र की नैतिक कसौटी”

    April 19, 2026

    यक्ष प्रश्न व ज्वलंत मुद्दा -अंक, अपेक्षा और अधूरा जीवन; एक सच्चाई

    April 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, April 19
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat TimesThe Bharat Times
    Demo
    • होम
    • मेरा शहर
    • छत्तीसगढ़
      • सारंगढ़ बिलाईगढ़
      • बलौदाबाजार
      • कोरबा
      • बिलासपुर
      • अंबिकापुर
      • रायपुर
    • मध्य प्रदेश
      • डिंडोरी
        • समनापुर
        • करंजिया
        • अमरपुर
        • सहपुरा
          • बजाग
        • मेंहदवानी
    • देश दुनिया
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • होम
    • मेरा शहर
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
    • देश दुनिया
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    The Bharat TimesThe Bharat Times
    छत्तीसगढ़ HD MAHANTBy HD MAHANTMarch 2, 2024

    शहर के समाजसेवी ने की रिक्शे वाले की मदद

    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    सुरेश सिंह बैस

    बिलासपुर। शास्त्रों में भी कहा गया है कि अगर आप किसी को एक वक्त का भोजन कराते हैं तो उसकी कुछ देर की ही भूख मिट सकती है, लेकिन अगर उसे योग्य बनाकर उसे रोजगार का साधन उपलब्ध कराते हैं तो इससे वह आत्मनिर्भर होकर पूरे सम्मान के साथ अपना भरण पोषण कर सकता है। ऐसे ही स्वाभिमानी और योग्य व्यक्ति की मदद नगर के कुछ नेक दिल इंसानों ने की। विदित हो मंगला बस्ती में छोटी से झोपड़ी में बुजुर्ग रिक्शा चालक माधव दास रहता है। उसके खुद की तरह उसकी रिक्शा भी पूरी तरह जर्जर हो चुकी थी। इसी जर्जर रिक्शा से वह किसी तरह दो लोगों के भरण पोषण का प्रयास कर रहा था। असल में उसकी रिक्शा इस कदर जर्जर हो चुकी थी कि उस पर आसानी से कोई भी बैठने को ही तैयार नहीं होता। अगर कोई सवारी मिल भी जाती, तो उसे दूर तक ले जाना संभव नहीं था। लेकिन पास में इतने पैसे भी नहीं थे कि इस टूटे फूटे रिक्शा की मरम्मत कर सके। किसी तरह माधव दास इसी रिक्शा से जिंदगी की गाड़ी खींच रहा था कि अचानक एक दिन ईश्वर ने भी उसकी सुध ले ली।कहते हैं ईश्वर स्वयं मदद को नहीं आते बल्कि किसी को माध्यम बनाकर अपना काम करते हैं। ऐसे ही माध्यम बने एनएमए नगर में निरोग धाम का
    संचालन करने वाले डॉ सर्वेश शर्मा। उन्होंने माधव दास की इस जर्जर हालत को देखकर उसकी मदद करने की ठानी ।मदद करने से पहले उन्होंने
    माधव दास की परीक्षा भी ली। उसने कहा कि वह उन्हें गोल बाजार तक छोड़ दे। माधव दास ने हाथ जोड़ के अपने बारे और जर्जर रिक्शे के बारे में बताया कि उसकी जर्जर रिक्शा इतनी दूर तक नहीं जा सकेगी । कहते हैं‌दान हमेशा योग व्यक्ति को मिलना चाहिए,। सो उसकी योग्यता की जांच करने के
    लिए डॉक्टर सर्वेश शर्मा ने माधव को मुफ्त में शराब का भी ऑफर दिया तो माधव दास ने नीचे हाथ जोड़कर मना दिया। जिससे उन्हें समझ में आ गया कि माधव दास उपयुक्त भी है और प्रिय भी। असल में डॉक्टर सर्वेश के प्रिय मित्र करण गोयल का जन्मदिन 28 फरवरी को था, इसलिए विचार किया
    गया कि इसी खास मौके पर नेक काम किया जाए। इसके तहत
    नागार्जुन माधव दास के रिक्शे को सुधार कर नया बनाने की पहलकी गई। क्योंकि इसके पहले
    पुराने और जर्जर रिक्शे की वजह से माधव दास खुद किसी तरह से
    जिंदगी की गाड़ी खींच रहे थे।डॉक्टर सर्वेश शर्मा ने मंगला स्क्वायर में सत्या साइकिल रिक्शा स्टोर में उसकी पुरानी रिक्शा को सुधार कर नया बनाने के लिए दिया, जिस पर करीब साढ़े आठ हजार रुपये खर्च हो गए,। इससे उसकी रिक्शा बिल्कुल नई हो गई। जाहिर है इससे अब माधव दास की मुश्किलें कम होंगी।गरीब क्रू चालक माधव दास की मदद करके डॉक्टर सर्वेश शर्मा भी अलौकिक आनंद का अनुभव कर रहे हैं। एक योग्य व्यक्ति को मदद मिलने पर वे काफी खुशी का अनुभव कर रहे हैं। जन्मदिन पर इस नेक कार्य का हिस्सा बनकर ऐसे ही नेक कार्य किया जा सकता है है। उन्हें लगता है कि बड़ी-बड़ी पार्टी, जलसे मे लाखों के खर्चे करने से भी ऐसा सुख नहीं मिलता, जैसा कि इस गरीब रिक्शा वाले की छोटी सी मदद कर अनुभव की जा रही है। वैसे तो यह एक छोटी सी मदद है लेकिन यह मदद माधव दास के लिए बहुत बड़ी है, यह तो वही समझ सकता है, जैसे जब उनके पुराने पुराने और‌ जर्जर रिक्शे‌ को चमचमाती रिक्शा में बादल दिया गया तो उनकी आंखों में भी खुशी की चमक उभर आई। किसी के जन्मदिन पर अगर इस तरह से किसी के जीवन में प्रकाश डाला जा सकता है, तो इससे भी बेहतर और क्या हो सकता है। मौज मानने वाली जिंदगी से कहीं बेहतर है किसी भी जन्मदिन पर किसी व्यक्ति के अंधेरे में इस तरह से रोशनी करना।

    <

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    HD MAHANT
    • Facebook
    • Instagram

    Editor in chief

    Related Posts

    शहनाइयों की गूंज और रिश्तों की गर्माहट—मानिकपुरी परिवार की शादी में जुटा अपना समाज, खुशियों में शामिल हुए सूरज, भानू और राजेश

    April 19, 2026

    राशन कार्ड, नियमों की असमानता और लोकतंत्र की नैतिक कसौटी”

    April 19, 2026

    यक्ष प्रश्न व ज्वलंत मुद्दा -अंक, अपेक्षा और अधूरा जीवन; एक सच्चाई

    April 19, 2026

    समग्र ब्राह्मण समाज एवं परसु सेना द्वारा परशुराम जन्मोत्सव समारोह आयोजित

    April 19, 2026

    बोलती परछाइयां” का लोकार्पण: संवेदना और सरलता का सशक्त संगम

    April 19, 2026

    बिजली बिल का सच: ईमानदार उपभोक्ता पर चोरी का बोझ”

    April 18, 2026
    Editors Picks

    शहनाइयों की गूंज और रिश्तों की गर्माहट—मानिकपुरी परिवार की शादी में जुटा अपना समाज, खुशियों में शामिल हुए सूरज, भानू और राजेश

    April 19, 2026

    राशन कार्ड, नियमों की असमानता और लोकतंत्र की नैतिक कसौटी”

    April 19, 2026

    यक्ष प्रश्न व ज्वलंत मुद्दा -अंक, अपेक्षा और अधूरा जीवन; एक सच्चाई

    April 19, 2026

    समग्र ब्राह्मण समाज एवं परसु सेना द्वारा परशुराम जन्मोत्सव समारोह आयोजित

    April 19, 2026
    About Us
    About Us

    एच. डी. महंत
    मुख्य संपादक

    📍 Official Address:
    Shop No. 2, Ground Floor, Gokul Apartment
    Near Shyam Nagar Chowk, Shyam Nagar, Telibandha
    Raipur, Chhattisgarh – 492013

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Udyam Registration
    Udyam Registration

    UDYAM-CG-33-0000933

    post calendar
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    © 2026 The Bharat Times. Designed by Nimble Technology.
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Refund Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.