Close Menu
The Bharat TimesThe Bharat Times
    What's Hot

    शहनाइयों की गूंज और रिश्तों की गर्माहट—मानिकपुरी परिवार की शादी में जुटा अपना समाज, खुशियों में शामिल हुए सूरज, भानू और राजेश

    April 19, 2026

    राशन कार्ड, नियमों की असमानता और लोकतंत्र की नैतिक कसौटी”

    April 19, 2026

    यक्ष प्रश्न व ज्वलंत मुद्दा -अंक, अपेक्षा और अधूरा जीवन; एक सच्चाई

    April 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, April 19
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat TimesThe Bharat Times
    Demo
    • होम
    • मेरा शहर
    • छत्तीसगढ़
      • सारंगढ़ बिलाईगढ़
      • बलौदाबाजार
      • कोरबा
      • बिलासपुर
      • अंबिकापुर
      • रायपुर
    • मध्य प्रदेश
      • डिंडोरी
        • समनापुर
        • करंजिया
        • अमरपुर
        • सहपुरा
          • बजाग
        • मेंहदवानी
    • देश दुनिया
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • होम
    • मेरा शहर
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
    • देश दुनिया
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    The Bharat TimesThe Bharat Times
    छत्तीसगढ़ HD MAHANTBy HD MAHANTMarch 8, 2024

    शिक्षकों को कोर्ट जाने से रोकने के लिए – तानाशाही फरमान जारी किया जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय ने

    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    – सुरेश सिंह बैस
    बिलासपुर। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में तानाशाही भरा फरमान जारी कर दिया है। और फरमान में सभी प्राचार्य एवं खंड शिक्षा अधिकारियों को कड़ाई से कहा गया है कि जो भी शिक्षक न्यायिक प्रकरण के लिए कोर्ट जा रहे हैं ,उन्हें कोर्ट जाने से रोका जाए । ज्ञातव्य हो रायपुर में मंत्रियों की बैठक में न्यायिक प्रकरणों को लेकर चर्चा हुई। विधि मंत्री ने बताया कि बिलासपुर समेत प्रदेश में शिक्षकों के सर्वाधिक मामले हाईकोर्ट में लम्बित है। प्रकरणों का निराकरण जल्द से जल्द किया जाना जरूरी है। जबकि न्यायिक मामलों के निराकरण को लेकर टीम भी काम कर ही है। बावजूद इसके शिक्षा विभाग में न्यायिक प्रकरणों की संख्या दिनो दिन बढती ही जा रही है। मामला सामने आने के बाद शिक्षा विभाग संचालनालय ने विभागीय विधिक टीम पर दबाव बनाया है। इसके बाद जिला शिक्षा विभाग अधिकारियों ने ऊल जुलुल आदेश जारी करना शुरू कर दिया है।शासन के आदेश पर जिला शिक्षा विभाग ने न्यायिक प्रकरणों को सुलझाने का नया रास्ता निकाला है। विभाग ने जिले के सभी प्राचार्य और खण्ड शिक्षा अधिकारियों को धकमी भरा पत्र लिखा है। कार्यालय से जारी गैर संविधानिक तुगलकी फरमान में कहा गया है कि हाईकोर्ट जाने वाले शिक्षकों को प्रकरण वापस करने को लेकर दबाव बनाया जाए। जानकारी के बाद शिक्षकों में गहरा आक्रोश है।

    ठोस प्रयास नही हुआ

    विदित हो कि हाईकोर्ट में शिक्षकों ने प्रोमोशन, स्थानांतरण समेत दर्जनों मामला दायर किया है। मामले की सुनवाई महीनों और सालों से चल रही है। निश्चित रूप से सुनवाई की गति बहुत धीमी है। बताया जा रहा है कि इसकी मुख्य वजह विभाग की विधिक टीम है। टीम की तरफ से मामले के निराकण को लेकर कोई ठोस प्रयास अब तक नहीं किया गया है। क्योंकि इसमें टीम के सदस्य भी शामिल हैं।
    नया फार्मुला के तहत सभी प्राचार्यों और खण्ड शिक्षा अधिकारियों को कहा गया है कि संस्था में कार्यरत ऐसे सभी शिक्षक जिन्होने हाईकोर्ट में प्रकरण दायर किया है। उन पर दबाव डालकर प्रकरण वापस कराया जाए। साथ ही समझौता शपथ पत्र भी लिया जाए। ताकि 9 अप्रैल को होने वाले लोक अदालत में ज्यादा से ज्यादा प्रकरणो को पेश किया जा सके। बाताया जा रहा है कि शिक्षकों के बीच किसी प्रकार की नाराजगी नहीं है।

    छोटे कर्मचारियों का शोषण

    जिला शिक्षा विभाग से जारी तुगलकी फरमान की जानकारी के बाद शिक्षकों में गहरा आक्रोश है। नाम नहीं छापने की शर्त पर आधा दर्जन शिक्षकों ने बताया कि सवाल अहम् है कि हमें कोर्ट जाने के लिए मजबूर किसने किया। अधिकारियों ने नियम विरूद्ध कदम उठाया..। इसके बाद ही हमने अधिकारो की सुरक्षा के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। हम किसी भी सूरत में प्रकरण वापस नहीं लेंगे। जाहिर सी बात है कि हम शपथ पत्र भी नहीं देंगे.. और ना ही समझौता करेंगे।

    षणयंत्र रचने वाले ने फिर रचा षड़यंत्र

    शिक्षकों ने कहा कि कार्यालय में विधिक टीम है। उसका काम सिर्फ षड़यंत्र रचना है। टीम ने ही हमें कोर्ट जाने के लिए मजबूर किया है। यदि टीम ने ईमानदारी से काम किया होता तो आज हमें कोर्ट से न्याय मिल गया होता। दरअसल टीम ही विवाद की जड़ है। टीम में 6 व्याख्याता, एक प्रिपिंपल और दो बाबू स्तर के कर्मचारी शामिल हैं। सभी लोग स्वार्थ के खूंटे से बंधे हैं।

    किस मुंह से जारी किया आदेश

    एक शिक्षक ने बताया कि जिला शिक्षा कार्यालय से जिस अधिकारी ने गैर संवैधानिक आदेश जारी किया है। वह खुद ही पिछले चार साल से स्टे लेकर डीईओ कार्यालय मे अंगद की पांव की तरह जमा है। अधिकारी को ही सबसे पहले कोर्ट से अपना प्रकरण वापस लेना होगा। इसी तरह एक अधिकारी और भी है जिसके खिलाफ भ्रष्टाचार का आरोप है। सजा भी मिली है। स्थानांतरण भी हुआ है। वह भी अंगद की पाव की तरह जमा है। उन्हें भी कोर्ट से प्रकरण वापस लेना होगा। सवाल उठता है कि आखिर अधिकारी ने किस मुंह से आदेश जारी किया है। क्या यह फरमान उनके लिए भी है।

    हम..प्रकरण वापस नहीं लेंगे

    शिक्षकों ने कहा.. हम किसी भी सूरत में अपना प्रकरण वापस नही लेंगे। यदि दबाव बनाया गया तो हम तुगलकी फरमान के साथ हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे। हमें शपथ पत्र के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता है। हमें यदि विभाग न्याय देता है तो पत्र वापस ले सकते हैं। बहरहाल हम गैरसंवैधानिक आदेश नहीं मानने जा रहे हैं। सबसे पहले पत्र जारी करने वाले अधिकारी को स्टे प्रक्रिया को वापस लेना होगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    HD MAHANT
    • Facebook
    • Instagram

    Editor in chief

    Related Posts

    शहनाइयों की गूंज और रिश्तों की गर्माहट—मानिकपुरी परिवार की शादी में जुटा अपना समाज, खुशियों में शामिल हुए सूरज, भानू और राजेश

    April 19, 2026

    राशन कार्ड, नियमों की असमानता और लोकतंत्र की नैतिक कसौटी”

    April 19, 2026

    यक्ष प्रश्न व ज्वलंत मुद्दा -अंक, अपेक्षा और अधूरा जीवन; एक सच्चाई

    April 19, 2026

    समग्र ब्राह्मण समाज एवं परसु सेना द्वारा परशुराम जन्मोत्सव समारोह आयोजित

    April 19, 2026

    बोलती परछाइयां” का लोकार्पण: संवेदना और सरलता का सशक्त संगम

    April 19, 2026

    बिजली बिल का सच: ईमानदार उपभोक्ता पर चोरी का बोझ”

    April 18, 2026
    Editors Picks

    शहनाइयों की गूंज और रिश्तों की गर्माहट—मानिकपुरी परिवार की शादी में जुटा अपना समाज, खुशियों में शामिल हुए सूरज, भानू और राजेश

    April 19, 2026

    राशन कार्ड, नियमों की असमानता और लोकतंत्र की नैतिक कसौटी”

    April 19, 2026

    यक्ष प्रश्न व ज्वलंत मुद्दा -अंक, अपेक्षा और अधूरा जीवन; एक सच्चाई

    April 19, 2026

    समग्र ब्राह्मण समाज एवं परसु सेना द्वारा परशुराम जन्मोत्सव समारोह आयोजित

    April 19, 2026
    About Us
    About Us

    एच. डी. महंत
    मुख्य संपादक

    📍 Official Address:
    Shop No. 2, Ground Floor, Gokul Apartment
    Near Shyam Nagar Chowk, Shyam Nagar, Telibandha
    Raipur, Chhattisgarh – 492013

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Udyam Registration
    Udyam Registration

    UDYAM-CG-33-0000933

    post calendar
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    © 2026 The Bharat Times. Designed by Nimble Technology.
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Refund Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.