Close Menu
The Bharat TimesThe Bharat Times
    What's Hot

    शीतल प्रसाद पाटनवार स्वच्छता योद्धा से सम्मानित ; दुलहरा सरोवर रतनपुर में चलाया सफाई अभियान

    April 24, 2026

    24 अप्रैल राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस: ग्राम स्वराज, सहभागिता और लोकतंत्र की जड़ें

    April 24, 2026

    गौ सेवा एवं संरक्षण करना सभी का दायित्व है: डाॅ पाठक

    April 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, April 24
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat TimesThe Bharat Times
    Demo
    • होम
    • मेरा शहर
    • छत्तीसगढ़
      • सारंगढ़ बिलाईगढ़
      • बलौदाबाजार
      • कोरबा
      • बिलासपुर
      • अंबिकापुर
      • रायपुर
    • मध्य प्रदेश
      • डिंडोरी
        • समनापुर
        • करंजिया
        • अमरपुर
        • सहपुरा
          • बजाग
        • मेंहदवानी
    • देश दुनिया
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • होम
    • मेरा शहर
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
    • देश दुनिया
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    The Bharat TimesThe Bharat Times
    छत्तीसगढ़ HD MAHANTBy HD MAHANTFebruary 6, 2024

    स्कूली बालिकाओं को सीख देने कलेक्टर श्री चौहान ने तालाब में कराया आपदा मॉकड्रिल

    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    एनडीआरएफ की टीम ने सारंगढ़ में आपदा से जीवन बचाव का प्रदर्शन किया


    सारंगढ़ बिलाईगढ़, 6 फरवरी 2024/‘‘आपदा सेवा सदैव’’ कार्य के लिए कलेक्टर श्री के.एल. चौहान और स्कूली छात्राओं के समक्ष सारंगढ़ के खाड़ाबंध तालाब में एनडीआरएफ टीम ने बाढ़ की स्थिति में बचाव का मॉकड्रिल किया। शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सारंगढ़ की छात्राओं को आकस्मिक आपदा पर बाढ़ आपदा से निपटने में सक्षम बनाने के लिए कलेक्टर श्री चौहान ने तालाब में यह प्रदर्शन कराया। इस दौरान कलेक्टर श्री चौहान, संयुक्त कलेक्टर श्री टी.आर. महेश्वरी और स्कूली बच्चों के साथ ई-नौकायान में बैठकर तालाब में हो रहे मॉकड्रिल के कार्यों का अवलोकन किया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री चौहान ने कहा कि लोग इस मॉकड्रिल से सीखेंगे। टीम के सदस्यों ने बताया कि ड्रम, पानी बॉटल, तेल के प्लास्टिक डिब्बा आदि का उपयोग कर नागरिक आपदा के समय कैसे बचा सकते हैं। डूबते हुए व्यक्ति को कैसे बचाया जा सकता है, इसका लाइव मॉकड्रिल किया गया। इस अवसर पर टीम का नेतृत्व कर रहे अधिकारियों में श्री पवन जोशी, श्री राजीव कुमार और डीएसपी मनीष कुंवर उपस्थित थे।
    एनडीआरएफ टीम के एक सदस्य ने शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सारंगढ़ की छात्राओं को आकस्मिक आपदा पर बाढ़ आपदा से निपटने में सक्षम बनाने की सीख दिया। उन्होंने तालाब में प्रदर्शन करते हुए कहा कि जब हम पानी में डूब रहे होते हैं तो और हमें तैरना नहीं आता तो बचाव के लिए स्थानीय जुगाड़ के तौर पर खाली तेल के प्लास्टिक डब्बों को बांधकर उसे लाइफ जैकेट के तौर पर उपयोग कर सकते हैं, जिसका इस तालाब में उपयोग को प्रत्यक्ष बताया गया। कलेक्टर श्री चौहान से अनुमति के बाद एनडीआरएफ की टीम ने तालाब में 4 नौकायान में बचाव के लिए भेजा, जिसमें एक सदस्य को तालाब के बीच में उतारा गया और रस्सी से उसको बांधकर, लाइफ जैकेट उपलब्ध कराकर किनारे पर लाया गया। एनडीआरएफ की मेडिकल टीम ने उस व्यक्ति का हेल्थ चेकअप का मॉकड्रिल किया।
    उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की तीसरी बटालियन के 25 सदस्य शामिल हुए। इस बटालियन को छत्तीसगढ़ और ओडिशा की जिम्मेदारी मिला है। छत्तीसगढ़ के आपदा के लिए एक शाखा भिलाई में अस्थाई तौर पर कार्यरत है। एनडीआरएफ भारत सरकार के गृह मंत्रालय के अधीन कार्य करता है। प्राकृतिक या मानव निर्मित दोनों ही तरह की आपदाओं से निपटने में मत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। एनडीआरएफ अब तक विभिन्न समुदाय क्षमता निर्माण कार्यक्रमों के तहत 40 लाख से ज्यादा लोगों को प्रशिक्षित कर चुका है। एनडीआरएफ भारत को आपदाओं से जूझने में सक्षम बनाने के लिए पूरे जोश और उत्साह से कार्य करता है।

     

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    HD MAHANT
    • Facebook
    • Instagram

    Editor in chief

    Related Posts

    शीतल प्रसाद पाटनवार स्वच्छता योद्धा से सम्मानित ; दुलहरा सरोवर रतनपुर में चलाया सफाई अभियान

    April 24, 2026

    24 अप्रैल राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस: ग्राम स्वराज, सहभागिता और लोकतंत्र की जड़ें

    April 24, 2026

    गौ सेवा एवं संरक्षण करना सभी का दायित्व है: डाॅ पाठक

    April 24, 2026

    अंग्रेजों के जमाने का कलेक्ट्रेट भवन का होगा संरक्षण: होगा कायाकल्प

    April 24, 2026

    नाबालिग को भगाकर किया दुष्कृत्य आरोपी पकड़ा गया

    April 24, 2026

    दिया था नकली चांदी बदले में चांदी ज़ेवर खरीदने पहुंचा ठग गिरफ्तार

    April 24, 2026
    Editors Picks

    शीतल प्रसाद पाटनवार स्वच्छता योद्धा से सम्मानित ; दुलहरा सरोवर रतनपुर में चलाया सफाई अभियान

    April 24, 2026

    24 अप्रैल राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस: ग्राम स्वराज, सहभागिता और लोकतंत्र की जड़ें

    April 24, 2026

    गौ सेवा एवं संरक्षण करना सभी का दायित्व है: डाॅ पाठक

    April 24, 2026

    अंग्रेजों के जमाने का कलेक्ट्रेट भवन का होगा संरक्षण: होगा कायाकल्प

    April 24, 2026
    About Us
    About Us

    एच. डी. महंत
    मुख्य संपादक

    📍 Official Address:
    Shop No. 2, Ground Floor, Gokul Apartment
    Near Shyam Nagar Chowk, Shyam Nagar, Telibandha
    Raipur, Chhattisgarh – 492013

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Udyam Registration
    Udyam Registration

    UDYAM-CG-33-0000933

    post calendar
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    © 2026 The Bharat Times. Designed by Nimble Technology.
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Refund Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.