छत्तीसगढ़बिलासपुर

31 दिसंबर से पूर्व पैन कार्ड और आधार कार्ड को लिंक कर लें

सुरेश सिंह वैस/बिलासपुर।भारत सरकार ने सभी पेन कार्डधारकों के लिए पैन कार्ड को आधार कार्ड से जोड़ना अनिवार्य कर दिया है। इस कदम का मुख्य उद्देश्य वित्तीय धोखाधड़ी को रोकना और वित्तीय पारदर्शिता को बढ़ावा देना है। सरकार ने लोगों से अपील की है कि वे 31 दिसंबर 2024 तक अपने पेन कार्ड को आधार से लिंक कर लें।

क्या होगा यदि आधार से पेन नहीं जोड़ा…?

अगर 31 दिसंबर 2024 तक पेन कार्ड को आधार से लिंक नहीं किया गया, तो पेनकार्ड निष्क्रिय कर दिया जाएगा। इससे न केवल वित्तीय लेन-देन में कठिनाई हो सकती है, बल्कि बाद में इसे पुनः सक्रिय करना भी मुश्किल होगा। इसलिए समय रहते पेन और आधार को लिंक करना जरूरी है।

नए नियम का प्रभाव……

यह कदम न केवल वित्तीय धोखाधड़ी को रोकने में सहायक होगा बल्कि देश में डेटा प्राइवेसी के प्रति जागरुकता बढ़ाने में भी मदद करेगा। सरकार के इस कदम से वित्तीय प्रणाली में सुधार होगा और लोगों के लिए सुरक्षित और पारदर्शी वित्तीय व्यवस्थाओं का निर्माण होगा।

Related Articles

Back to top button