
नरेश चौहान -सारंगढ़ बिलाईगढ़ 22 नवंबर 2024/ नागरिकों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए जिला प्रशासन द्वारा डॉक्टर आपके द्वार (डॉक्टर्स फॉर यू) के माध्यम से जिले के नागरिकों के स्वास्थ्य जांच पांच मोबाइल मेडिकल यूनिट (एमएमयू) वाहन से की जा रही है। 23 नवंबर शनिवार को जिले के बरमकेला ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम बिलाईगढ़, बिलाईगढ़ क्षेत्र में ग्राम कोदोपाली और पिरदा, सारंगढ़ ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम रीवापार और गोडीहारी में एमएमयू वाहन से स्वास्थ्य सेवाएं दी जाएंगी। प्रत्येक एमएमयू वाहन में चिकित्सक, स्टॉफ नर्स, फर्माशिष्ट, लैब टेक्नीशियन उपलब्ध रहेंगे। एमएमयू सभी सुविधाओं से लैस रहेगी, जिसमें लैब टेस्ट और उपचार की व्यवस्था होगी।

