छत्तीसगढ़

KORBA : हाथियों के डर से आठ घंटे झाड़ियों में दुबका रहा ग्रामीण, धान मिसाई कर वापस लौट रहा था घर

कोेरबा : कटघोरा वन मंडल के ग्राम गुरसियां में धान मिसाई कर शाम छह बजे घर वापस लौट चार ग्रामीणों का सामना 18 हाथियाें के साथ हो गया। चारों डर के मारे भागने लगे। तीन ग्रामीण घर वापस लौट गए लेकिन एक ने जंगल के बीच झाड़ियों में शरण ले ली। आठ घंटे तक वह झाड़ियों में दुबका रहा। हाथियों को जगह से खदेड़ने के बाद वन कर्मियों ने रेस्क्यू कर ग्रामीण को बाहर निकाला।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!