Close Menu
The Bharat TimesThe Bharat Times
    What's Hot

    3 मई – विश्व हास्य दिवस के अवसर पर हँसी केवल इंसान को ही मिली: ज़रा हँस लें, हा… हा… हा…

    03/05/2026 - 11:04 AM

    राजयोग ध्यान से तनावमुक्त और संतुलित जीवन

    03/05/2026 - 11:01 AM

    आज होगा प्रयास प्रकाशन साहित्य अकादमी का‘वार्षिकोत्सव 2026’ एवं सम्मान समारोह

    03/05/2026 - 11:00 AM
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, May 3
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat TimesThe Bharat Times
    Demo
    • होम
    • मेरा शहर
    • छत्तीसगढ़
      • सारंगढ़ बिलाईगढ़
      • बलौदाबाजार
      • कोरबा
      • बिलासपुर
      • अंबिकापुर
      • रायपुर
    • मध्य प्रदेश
      • डिंडोरी
        • समनापुर
        • करंजिया
        • अमरपुर
        • सहपुरा
          • बजाग
        • मेंहदवानी
    • देश दुनिया
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • होम
    • मेरा शहर
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
    • देश दुनिया
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    The Bharat TimesThe Bharat Times
    देश दुनिया

    Security breach at new Parliament building : नए संसद भवन की सुरक्षा में सेंध का मामला:थर्मल इमेजिंग, 360 डिग्री रोटेट CCTV कैमरे और फेस रिकग्निशन सिस्टम, फिर कैसे हो गई चूक

    HD MAHANTBy HD MAHANT13/12/2023 - 1:47 PM
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Security breach at new Parliament building .संसद हमले की 22वीं बरसी पर नए संसद भवन की सुरक्षा में सेंध लगी। 13 दिसंबर को शीतकालीन सत्र के आठवें दिन दर्शक दीर्घा में मौजूद दो युवक सदन में कूद गए। अपने जूते में छिपाए स्मोक पाउडर को उड़ाया। लोकसभा में पीले रंग का धुआं फैल गया। घबराए हुए सांसदों ने हंगामा करने वालों को पकड़ा, जिन्हें सिक्योरिटी के हवाले कर दिया गया। अब लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला ने मामले की जांच कराए जाने की बात कही है। सभी सांसदों से अलग से मीटिंग कर सुझाव देने के लिए कहा है।

    Security breach at new Parliament building

    Security breach at new Parliament building
    Security breach at new Parliament building

    अब संसद की सुरक्षा में चूक के इस मामले ने तूल पकड़ लिया है। विपक्षी सांसद सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहे हैं। हाई सिक्योरिटी से लैस नई संसद में युवक पाउडर लेकर कैसे पहुंच गए। क्या उनकी चैकिंग नहीं की गई थी। इस सवालों के उठने का कारण यह है कि संसद में कई सारी सिक्योरिटी लेयर मौजूद हैं। एआई तकनीक, फेस रिकग्निशन, एडवांस सिक्योरिटी सिस्टम एक्टिव है। ऐसे में इस तरह की घटना ने संसद की सुरक्षा पर सवालिया निशान खड़ा कर दिया है।

    28 मई 2023 को नए संसद भवन का उद्घाटन किया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नए संसद भवन में एडवांस सीसीटीवी कैमरे, थर्मल इमेजिंग सिस्टम, सिक्योरिटी ऑपरेटिंग सेंटर, एडवांस टेक्नोलॉजी, आधुनिक हथियारों से लैस सुरक्षा बल, हाईलेवल अग्नि शमन प्रणाली संसद में मौजूद है। नए संसद भवन के बनने के दौरान संसद के सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने कई देशों का भी दौरा किया था। इसमें जाना था कि किसी भी आतंकी हमले या साइबर हमले से निपटने के लिए कौन सा सिस्टम बेहतर है। इस सभी को आधार बनाते हुए संसद की सिक्योरिटी प्लान की गई थी।

    संसद की सुरक्षा में पार्लियामेंट ड्यूटी ग्रुप (PDG) के जवान तैनात हैं।
    संसद की सुरक्षा में पार्लियामेंट ड्यूटी ग्रुप (PDG) के जवान तैनात हैं।

    थर्मल इमेजिंग, 360 डिग्री रोटेट सीसीटीवी और फेस रिकग्निशन सिस्टम

    यह भी सामने आया था कि संसद की नई इमारत में थर्मल इमेजिंग सिस्टम मौजूद है, जो संसद भवन परिसर में किसी भी तरह की घुसपैठ का आसानी से पता लगा सकता है। संसद भवन परिसर की निगरानी के लिए फेस रिकग्निशन सिस्टम से लैस एडवांस सीसीटीवी कैमरा मौजूद हैं, जो 360 डिग्री घूमकर हर मूवमेंट पर नजर रखते हैं। संसद की सुरक्षा में मौजूद सिक्योरिटी के पास आधुनिक हथियार और उपकरण हैं।

    साइबर अटैक से बचने के लिए नए संसद भवन में साइबर सुरक्षा के लिए दो अलग-अलग सिक्योरिटी ऑपरेटिंग सेंटर बनाए जाने की बात कही गई थी। संसद भवन परिसर में किसी भी संदिग्ध व्यक्ति को रोकने के लिए नए आई कार्ड से लेकर कई स्तर के सुरक्षा इंतजाम मौजूद हैं। इनमें बैरियर्स, चौकियों पर मौजूद आधुनिक हथियारों और उपकरणों से लैस सुरक्षा बल शामिल हैं।

    संसद में एक साथ बैठ सकते हैं 1272 से ज्यादा सांसद

    पुरानी संसद का आकार गोल है, जबकि नए संसद भवन को तिकोने आकार में डिजाइन किया गया है। अभी लोकसभा में 590 लोगों की सिटिंग कैपेसिटी है। नई लोकसभा में 888 सीटें हैं और यहां की विजिटर्स गैलरी में 336 से ज्यादा लोगों के बैठने का इंतजाम है। नई राज्यसभा में 384 सीटें हैं और विजिटर्स गैलरी में 336 से ज्यादा लोग बैठ सकते हैं।

    लोकसभा में इतनी जगह है कि दोनों सदनों के जॉइंट सेशन के वक्त लोकसभा में ही 1272 से ज्यादा सांसद साथ बैठ सकते हैं। संसद के हर अहम कामकाज के लिए अलग-अलग ऑफिस हैं। ऑफिसर्स और कर्मचारियों के लिए भी हाईटेक ऑफिस की सुविधा है। कैफे और डाइनिंग एरिया भी हाईटेक है। कमेटी मीटिंग के अलग-अलग कमरों में हाईटेक इक्विपमेंट लगाए गए हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    HD MAHANT
    • Facebook
    • Instagram

    Editor in chief

    Related Posts

    पहलगाम हमला: TRF आतंकी के श्रीनगर में संपत्ति कुर्क, जांच एजेंसियों ने किया जब्त

    04/10/2025 - 10:27 AM

    केंद्र सरकार की चेतावनी: 2 साल से कम उम्र के बच्चों को कफ सिरप न दें… जानिए और क्या कहा?

    04/10/2025 - 7:26 AM

    दशहरे पर इस शहर में फूंका गया Sonam, मुस्कान वाला रावण, ‘Raja Raghuvanshi’ ने लगाई आग

    03/10/2025 - 10:54 AM

    Zubeen Garg Death: SIT की बड़ी कार्रवाई, शेखर ज्योति गोस्वामी और अमृतप्रभा महंत गिरफ्तार

    03/10/2025 - 10:21 AM

    रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया बुद्धिमान और दूरदर्शी नेता, भारत-रूस के बीच मजबूत रणनीतिक साझेदारी की पुष्टि की

    03/10/2025 - 9:28 AM

    भारतीय वायुसेना प्रमुख का शहबाज शरीफ पर तंज, कहा- ‘उन्हें मनोहर कहानियां सुनाने दो’

    03/10/2025 - 9:22 AM
    Editors Picks

    3 मई – विश्व हास्य दिवस के अवसर पर हँसी केवल इंसान को ही मिली: ज़रा हँस लें, हा… हा… हा…

    03/05/2026 - 11:04 AM

    राजयोग ध्यान से तनावमुक्त और संतुलित जीवन

    03/05/2026 - 11:01 AM

    आज होगा प्रयास प्रकाशन साहित्य अकादमी का‘वार्षिकोत्सव 2026’ एवं सम्मान समारोह

    03/05/2026 - 11:00 AM

    रेत माफिया की मनमानी अवैध रेत भंडारण जारी; प्रशासन मौन

    03/05/2026 - 10:58 AM
    About Us
    About Us

    एच. डी. महंत
    मुख्य संपादक

    📍 Official Address:
    Shop No. 2, Ground Floor, Gokul Apartment
    Near Shyam Nagar Chowk, Shyam Nagar, Telibandha
    Raipur, Chhattisgarh – 492013

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Udyam Registration
    Udyam Registration

    UDYAM-CG-33-0000933

    post calendar
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    © 2026 The Bharat Times. Designed by Nimble Technology.
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Refund Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.