Close Menu
The Bharat TimesThe Bharat Times
    What's Hot

    3 मई – विश्व हास्य दिवस के अवसर पर हँसी केवल इंसान को ही मिली: ज़रा हँस लें, हा… हा… हा…

    03/05/2026 - 11:04 AM

    राजयोग ध्यान से तनावमुक्त और संतुलित जीवन

    03/05/2026 - 11:01 AM

    आज होगा प्रयास प्रकाशन साहित्य अकादमी का‘वार्षिकोत्सव 2026’ एवं सम्मान समारोह

    03/05/2026 - 11:00 AM
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, May 3
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat TimesThe Bharat Times
    Demo
    • होम
    • मेरा शहर
    • छत्तीसगढ़
      • सारंगढ़ बिलाईगढ़
      • बलौदाबाजार
      • कोरबा
      • बिलासपुर
      • अंबिकापुर
      • रायपुर
    • मध्य प्रदेश
      • डिंडोरी
        • समनापुर
        • करंजिया
        • अमरपुर
        • सहपुरा
          • बजाग
        • मेंहदवानी
    • देश दुनिया
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • होम
    • मेरा शहर
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
    • देश दुनिया
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    The Bharat TimesThe Bharat Times
    देश दुनिया

    Aaj Ka Rashifal 25 December 2023: रोहिणी नक्षत्र से बन रहा है बेहद शुभ संयोग, इन राशियों पर धन कुबेर रहेंगे मेहरबान, पढ़िए आज का राशिफल

    HD MAHANTBy HD MAHANT25/12/2023 - 4:41 AM
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    आज मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि और सोमवार का दिन है। चतुर्दशी तिथि आज पूरा दिन पूरी रात पार कर कल सुबह 5 बजकर 47 मिनट तक रहेगी। आज पूरा दिन पर कर भोर 4 बजकर 22 मिनट तक शुभ योग रहेगा। साथ ही आज रात 9 बजकर 39 मिनट तक रोहिणी नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज सुबह 6 बजकर 44 मिनट पर शुक्र वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 25 दिसंबर 2023 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

    मेष राशि-

    आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज कुछ महत्वपूर्ण घरेलू काम पूरे होंगे। अपना व्यवहार सकारात्मक बनाए रखें। भविष्य के लिये बनायी योजनाओं पर भी आज कुछ सोच-विचार कर सकते हैं। अपने उद्देश्यों को प्राप्त करने में मदद भी मिलेगी। जीवन में अपने परिवार, दोस्तों और जीवनसाथी की भूमिका को पहचानेंगे। आज आपके स्वभाव में संयम और धीरज बना रहेगा, जिसके कारण आप अपनी सभी समस्याओं का हल आसानी से ढूंढ लेंगे। परिवार के किसी काम के लिये यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है।

    • शुभ रंग- गुलाबी
    • शुभ अंक- 9

    वृष राशि-

    आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आज का दिन व्यापार के लिए फायदेमंद रहेगा। निवेश से जुड़े कुछ बेहतर मौके मिल सकते हैं। नए विचार आपके सामने आते रहेंगे। आज योजना बनाने और फैसला लेने के लिए दिन बहुत अच्छा है। आज आप पूरा ध्यान अपनी जिमेदारियों पर रखें। हर काम जोश से पूरा करने की कोशिश करें। आपकी कोशिशें जल्द ही रंग ला सकती हैं। आज आपकी किस्मत आपका साथ देगी। बेरोजगारों को रोजगार मिलने के योग बने हुये है। आज आप खुले मन से बात करेंगे । साथ ही दूसरों की परेशानियों को समझने की कोशिश करेंगे।

    • शुभ रंग- हरा
    • शुभ अंक- 6

    मिथुन राशि-

    आज आपका दिन खुशियों भरा रहने वाला है। आज आपका मन नया काम करने में लगेगा । बिजनेस में दो गुना वृद्धि होने के योग बन रहे हैं। आज अपने कामकाज को पूरी सावधानी से करें, साथ ही दूसरों की हर संभव मदद करें। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। जीवनसाथी से प्यार और सहयोग मिलेगा। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन ठीक रहेगा। आज कोई नई इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीद सकते हो। आज बिना वजह विवादों में फंसने से बचें।

    • शुभ रंग- नीला
    • शुभ अंक- 2

    कर्क राशि-

    आज का दिन ठीक–ठाक रहने वाला है। आज अपनी सोच को सकारात्मक रखें। आज आप जॉब स्विच करने का मन बना सकते हैं। इसके लिए आपको अच्छे ऑप्शन मिल सकते हैं। आज ऑफिस में पुराने कामकाज निपटाने में सफल रहेंगे। आज रुठे हुए साथी को मनाने के लिए उसे मनपसंद गिफ्ट दे सकते हैं। कोई भी फैसला सोच-समझकर लें। किसी काम में जल्दबाजी करने से आज आपको बचना चाहिए।

    • शुभ रंग- पीला
    • शुभ अंक- 4

    सिंह राशि-

    आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आप जिस भी व्यक्ति से मिलेंगे वह आपसे प्रभावित होगा। व्यापार के क्षेत्र में परिवार से सहयोग मिलेगा। वर्क-प्लेस पर अपनी वाणी पर संयम बनाए रखें। अपने करियर को लेकर मन में दुविधा की स्थिति बन सकती है, लेकिन जल्द ही वह सॉल्व भी हो जायेगी। आपका स्वास्थ्य पहले से ठीक रहेगा, ड्राई फूड खाएं। बच्चों के साथ बाहर घूमने का प्लान बन सकता है। आज दाम्पत्य जीवन में पहले से चल रही अनबन से राहत मिलेगी। अपने खर्चों को कंट्रोल करें, नहीं तो आपको परेशानी हो सकती है।

    • शुभ रंग- नारंगी
    • शुभ अंक- 1

    कन्या राशि-

    आज का दिन आपके लिए नयी उमंग से भरा रहने वाला है। आज आप घर और ऑफिस की दुनिया से बाहर निकल कर प्रकृति का आनंद लें। अपने अधूरे कामों को पूरा करने के लिए भी आज का दिन अच्छा है। आपकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा। आपका आत्मबल आपके लिये सफलता की कुंजी साबित होगा। सरकारी काम करवाने के लिए आपको थोड़े धैर्य से काम लेना होगा। यदि छात्र किसी नये कोचिंग संस्था में प्रवेश लेना चाहते हैं तो आज का दिन अनुकूल है। आज आप बच्चों की कामयाबी पर गर्व महसूस करेंगे। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा।

    • शुभ रंग- नीला
    • शुभ अंक- 3

    तुला राशि-

    आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। आज आपके मन में नए–नए विचार आएंगे। आपके बनाए प्लान में कोई बदलाव हो सकता है। बिजनेस में कुछ नया करने की इच्छा होगी। दिल की बजाय दिमाग से काम लें। व्यापार में आर्थिक लाभ होने से कर्ज से छुटकारा मिलेगा। आज ऑफिस में आपका प्रमोशन होने के चांस बन रहे हैं। आज परिवार वालों के साथ किसी रिश्तेदार की शादी में जा सकते हैं। संगीत से जुड़े लोगों को आज जॉब के अच्छे ऑफर आ सकते हैं।

    • शुभ रंग- मैरून
    • शुभ अंक- 1

    वृश्चिक राशि-

    आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है। आज प्रॉपर्टी में निवेश के लिए दिन अच्छा रहेगा। बड़े– बुजुर्गों की सलाह आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगी। धन-लाभ का योग बन रहा है। समाज कल्याण की तरफ भी आपका रुझान रहेगा। शत्रु आपको हराने का प्रयास करेंगे, लेकिन आपके सामने ठहर नहीं सकेंगे। नौकरीपेशा लोगों को विशेष सफलता हासिल होगी ऑफ़िस में किसी बड़े अधिकारी का सहयोग मिलेगा। व्यापारियों को आय के नए स्त्रोत मिलेंगे। आज अचानक आपके किसी पुराने मित्र का फोन आ सकता है।

    • शुभ रंग- लाल
    • शुभ अंक- 3

    धनु राशि-

    आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आज आपका रुझान अध्यात्मक की तरफ ज्यादा रहेगा। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। राजनीतिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। आज पड़ोसियों के बीच आपका मान–सम्मान बढ़ेगा। कम्पटीटिव एग्जाम में आपको सफलता मिलेगी। साइंस से जुड़े छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा है। बिजनेस में पिता के सहयोग से आपको आसानी होगी। लवमेटस के आज रिश्ता तय होने का योग बन रहा है। खान-पान और जीवनशैली पर विशेष ध्यान दिये जाने की आवश्यकता है।

    • शुभ रंग- गोल्डन
    • शुभ अंक- 8

    मकर राशि-

    आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आज कार्यस्थल पर वरिष्ठ अधिकारी आपके काम की तारीफ करेंगे। आपकी सैलरी में इन्क्रीमेंट के योग हैं, जिससे आपका आज का दिन अच्छा रहेगा। अपने सीनियर्स के प्रति अच्छा व्यवहार बनाए रखें। छात्रों के लिए भी आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। आपके अच्छे प्रदर्शन का प्रभाव आपके करियर पर स्पष्ट रूप से दिखाई देगा। आज आपके व्यापार में फायदे के आसार नजर आ रहे हैं। धन लाभ से आप अपने रुके हुए काम पूरे कर सकते हैं।

    • शुभ रंग- पीला
    • शुभ अंक- 6

    कुम्भ राशि-

    आज का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा। आज सामाजिक कार्यों में अपना योगदान देंगे । कार्यक्षेत्र में उम्मीद के अनुसार कामयाबी हासिल होगी। आज आपकी मुलाकात अपने बेस्ट फ्रेंड से हो सकती है। पारिवारिक मामलों में किसी बात को लेकर जीवनसाथी से विचार-विमर्श करेंगे। आज के दिन दूर की यात्रा करने से बचें, अपने स्वास्थ्य को राहत देने के लिये ये डिसीजन ठीक होगा। बिजनेस में निवेश के लिए सही समय की प्रतीक्षा करें। सरकारी एग्जाम की तैयारी करने वालों के लिए आज का दिन अच्छा है।

    • शुभ रंग- बैंगनी
    • शुभ अंक- 5

    मीन राशि-

    आज का दिन आपके लिए उत्साहपूर्वक रहेगा। आज कोई भी शुभ कार्य करेंगे और साथ ही मांगलिक कार्य भी करेंगे। संतान की करियर के लिए मन में चिंताएं बनी रहेगी। दोस्तों के साथ बाहर मौसम का लुफ्त उठा सकते है । पूरा दिन मौज-मस्ती से भरा रहेगा। सरकारी ऑफिस में काम को लेकर बॉस आपकी तारीफ कर सकते हैं । हो सकता है आपका प्रमोशन भी कर दें। आज नए लोगों के साथ आपको जुड़ने का मौका मिलेगा। जिसका फायदा आपको भविष्य में मिलेगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    HD MAHANT
    • Facebook
    • Instagram

    Editor in chief

    Related Posts

    पहलगाम हमला: TRF आतंकी के श्रीनगर में संपत्ति कुर्क, जांच एजेंसियों ने किया जब्त

    04/10/2025 - 10:27 AM

    केंद्र सरकार की चेतावनी: 2 साल से कम उम्र के बच्चों को कफ सिरप न दें… जानिए और क्या कहा?

    04/10/2025 - 7:26 AM

    दशहरे पर इस शहर में फूंका गया Sonam, मुस्कान वाला रावण, ‘Raja Raghuvanshi’ ने लगाई आग

    03/10/2025 - 10:54 AM

    Zubeen Garg Death: SIT की बड़ी कार्रवाई, शेखर ज्योति गोस्वामी और अमृतप्रभा महंत गिरफ्तार

    03/10/2025 - 10:21 AM

    रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया बुद्धिमान और दूरदर्शी नेता, भारत-रूस के बीच मजबूत रणनीतिक साझेदारी की पुष्टि की

    03/10/2025 - 9:28 AM

    भारतीय वायुसेना प्रमुख का शहबाज शरीफ पर तंज, कहा- ‘उन्हें मनोहर कहानियां सुनाने दो’

    03/10/2025 - 9:22 AM
    Editors Picks

    3 मई – विश्व हास्य दिवस के अवसर पर हँसी केवल इंसान को ही मिली: ज़रा हँस लें, हा… हा… हा…

    03/05/2026 - 11:04 AM

    राजयोग ध्यान से तनावमुक्त और संतुलित जीवन

    03/05/2026 - 11:01 AM

    आज होगा प्रयास प्रकाशन साहित्य अकादमी का‘वार्षिकोत्सव 2026’ एवं सम्मान समारोह

    03/05/2026 - 11:00 AM

    रेत माफिया की मनमानी अवैध रेत भंडारण जारी; प्रशासन मौन

    03/05/2026 - 10:58 AM
    About Us
    About Us

    एच. डी. महंत
    मुख्य संपादक

    📍 Official Address:
    Shop No. 2, Ground Floor, Gokul Apartment
    Near Shyam Nagar Chowk, Shyam Nagar, Telibandha
    Raipur, Chhattisgarh – 492013

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Udyam Registration
    Udyam Registration

    UDYAM-CG-33-0000933

    post calendar
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    © 2026 The Bharat Times. Designed by Nimble Technology.
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Refund Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.