देश दुनिया

स्ट्रीट-डॉग्स के हमले से 5 महीने के बच्चे की मौत:मां-बाप सोता छोड़ मजदूरी करने गए थे, 17 दिन इलाज के बाद दम तोड़ा

हैदराबाद में आवारा कुत्तों के हमले से 5 महीने के बच्चे की मौत हो गई। 8 दिसंबर को हैदराबाद के शेकपेट विनोबा नगर इलाके में झोपड़ी में सो रहे नवजात पर कुत्तों के एक झुंड ने हमला कर दिया। इस घटना में बच्चे को गंभीर चोट आईं। 17 दिन के इलाज के बाद सोमवार को बच्चे की मौत हो गई।

पुलिस के मुताबिक, बच्चे के मां-बाप मजदूर हैं। रोजाना की तरह घटना के दिन भी वे अपने बच्चे शरत को झोपड़ी में सुलाकर काम पर चले गए थे। जब वे घर लौटे तो देखा कि बच्चे का चेहरा और शरीर के कई हिस्से से खून निकल रहा है। वे उसे उस्मानिया अस्पताल ले गए। 17 दिन तक इलाज के बाद बच्चे ने दम तोड़ दिया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!