Close Menu
The Bharat TimesThe Bharat Times
    What's Hot

    3 मई – विश्व हास्य दिवस के अवसर पर हँसी केवल इंसान को ही मिली: ज़रा हँस लें, हा… हा… हा…

    03/05/2026 - 11:04 AM

    राजयोग ध्यान से तनावमुक्त और संतुलित जीवन

    03/05/2026 - 11:01 AM

    आज होगा प्रयास प्रकाशन साहित्य अकादमी का‘वार्षिकोत्सव 2026’ एवं सम्मान समारोह

    03/05/2026 - 11:00 AM
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, May 3
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat TimesThe Bharat Times
    Demo
    • होम
    • मेरा शहर
    • छत्तीसगढ़
      • सारंगढ़ बिलाईगढ़
      • बलौदाबाजार
      • कोरबा
      • बिलासपुर
      • अंबिकापुर
      • रायपुर
    • मध्य प्रदेश
      • डिंडोरी
        • समनापुर
        • करंजिया
        • अमरपुर
        • सहपुरा
          • बजाग
        • मेंहदवानी
    • देश दुनिया
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • होम
    • मेरा शहर
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
    • देश दुनिया
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    The Bharat TimesThe Bharat Times
    देश दुनिया

    Aaj Ka Rashifal 28 December 2023: इन राशियों को मिलेगी अपार सफलता, भाग्योदय का बन रहा है प्रबल योग, पढ़ें आज का राशिफल

    HD MAHANTBy HD MAHANT28/12/2023 - 4:37 AM
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    आज पौष कृष्ण पक्ष की उदया तिथि प्रतिपदा और गुरुवार का दिन है। प्रतिपदा तिथि आज सुबह 6 बजकर 47 मिनट पर ही समाप्त हो जाएगी है। आज देर रात 2 बजकर 23 मिनट तक इन्द्र योग रहेगा। साथ ही आज देर रात 1 बजकर 5 मिनट तक पुनर्वसु नक्षत्र रहेगा। आज बुध वक्रगति से वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 28 दिसंबर 2023 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

    मेष राशि

    आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। आज आप ऑफिस में अपना चमत्कारी प्रभाव दिखाने वाले हैं, कोई बहुत ही झंझट भरा काम बड़ी आसानी से पूरा करने में सफल रहेंगे और आप अपने काम से बॉस के खास बन जायेगें। आज बेवजह के खर्चों से बचें क्योंकि थोड़ा-थोड़ा करके काफी लम्बा खर्चा हो सकता है। आज जीवनसाथी से कोई उपहार मिलने वाला है। बच्चों की उपलब्धियों से समाज में मान सम्मान बढेगा।

    वृष राशि 

    आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज आपका आध्यात्मिक लोगों से मिलना होगा इसके साथ ही आज आध्यात्मिक सिद्धि प्राप्त होने का भी स्ट्रांग योग बन रहा है। गुरु की कृपा से आज थोड़े से प्रयास से बड़ी उपलब्धि हासिल हो जायेगी। राजनीति में बड़े लोगों से मेल-जोल बढ़ेगा। आज आपकी देर शाम दोस्तों के साथ मीटिंग हो सकती है, इससे आपको कोई बड़ा लाभ भी होगा। आपको अच्छे स्वास्थ्य के लिए थोड़ा समय निकालना चाहिए। बेहतर होगा की सुबह-सुबह योग करनें की आदत डालें। आर्थिक स्थिति मजबूत होने वाली है, और अब जल्द ही आपकी आमदनी फिक्स हो जाएगी।

    • शुभ रंग- लाल
    • शुभ अंक- 9

    मिथुन राशि-

    आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आज आप अपनी चतुराई से बिजनेस को तीव्र गति से दौड़ा देंगे जल्द ही सभी समस्याओं का समाधान निकाल लेंगे और आप मालामाल हो जायेगे। आज परिवार के खर्चों में कुछ बदलाव भी हो सकते हैं। इस राशि के जो लोग रंगमंच से जुड़े हैं, उन्हें आज अपना कौशल दिखाने के लिए कोई बड़ी उपलब्धि हासिल होगी। बच्चों की जिम्मेदारी पूरी करने का वक्त आ गया है और प्रभु की कृपा से सफलतापूर्वक आप अपनी इस जिम्मेदारी को पूरा भी कर लेंगे। अपना व अपनों का ख़ास ख्याल रखें।

    • शुभ रंग- काला
    • शुभ अंक- 3

    कर्क राशि

    आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज वाणी पर नियंत्रण करके आप सफलता हासिल कर लेंगे। आज प्रोफेशनल लाइफ से जुड़े बड़े फैसले ले सकते हैं, जिससे आपको आगे चलकर अच्छा परिणाम हासिल होगा। स्वास्थ्य पर आज सकारात्मक असर देखने को मिलेगा। परिवारजनों के साथ किसी पर्यटन-स्थल पर घूमने जाने वाले है। आपको सामाजिक क्षेत्र में सफलता और यश-कीर्ति प्राप्त होगी। छात्रों के लिये समय अनुकूल रहने वाला है। मेहनत जारी रखें सफलता मिलने के योग बने हुये है।

    • शुभ रंग- पीला
    • शुभ अंक- 7

    सिंह राशि- आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। आक आपको ऑफिस में कोई ऐसा काम भी दिया जा सकता है जो चुनौतीपूर्ण है, लेकिन आप सफलता पूर्वक उसे निपटाने की पूरी भरपूर कोशिश करेंगे। आज आपकी कुछ कठिन विषयों में रुचि बढ़ सकती है। बिजनेस में नए अनुभव मिलने की सम्भावना है। आज आपकी लगन और मेहनत पर लोग ग़ौर करेंगे। जल्द ही नौकरी में प्रमोशन के साथ ही इनकम में भी इजाफा होगा। घरेलू जीवन में सामंजस्यपूर्ण स्थिति बनी रहेगी। आज आपका सारा पुराना उधार चुकता हो जायेगा। साझेदारी के व्यवसाय से आपको लाभ हो सकता है।

    • शुभ रंग- गोल्डन
    • शुभ अंक- 3

    कन्या राशि

    आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। आज किस्मत आपका साथ देने वाली है, हो सकता है आपको कोई ख़ुशख़बरी भी मिले। कार्यक्षेत्र में आपको मिला-जुला परिणाम प्राप्त होगा। इस राशि के स्टूडेंट्स को उनके सीनियर्स से भरपूर मदद मिलेगी। जीवनसाथी के नज़रिये को समझकर व्यक्तिगत समस्याएं सुलझाएगे तो दोनों में अच्छी अंडरस्टैंडिंग डेवलप होगी। लम्बे समय से अटके मुआवज़े का पैसा आज आपको मिल जाएगा। आज आप रसोई के लिए ज़रूरी चीज़ों की ख़रीदारी में व्यस्त रहेगें। आज आपका मन पूजा पाठ में लगेगा।

    • शुभ रंग- मैजेंटा
    • शुभ अंक- 4

    तुला राशि

    आज आपका दिन खास होने वाला है। हँसी-मज़ाक में कही गयी बातों को लेकर उलझने से बचें। आज कोई ऐसा रिश्तेदार जो बहुत दूर रहता है, आपसे संपर्क कर सकता है, कोई राज की बात पता चल सकती है। आप दूसरों पर बहुत जल्दी भरोसा कर लेते है लोग आपके भोले पन का फायदा ना उठा पायें इसके लिए किसी के साथ जल्दी दोस्ती करने से बचें। व्यापार की बढ़ोतरी के लिये आज आप कुछ अलग प्लान बनायेंगे। लवमेट के लिये आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

    • शुभ रंग- भूरा
    • शुभ अंक- 1

    वृश्चिक राशि

    आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आज आप अपने भाई के किसी महत्वपूर्ण कार्य में मदद करेंगे। आज आपको अपने दोस्तों के साथ कही घूमने का अवसर मिलेगा। आज अपना पसंदीदा काम निपटाने की योजना बना सकते हैं। साथ ही दूसरों की मदद के किसी काम से जुड़ना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। बिगड़े काम सुधारने में किसी की मदद लेंगे। नौकरी के लिहाज से दिन काफी ठीक रहेगा, साथ ही काम में मन लगेगा और उत्साह भी बढ़ेगा। आज किसी से आर्थिक लेन-देन में आपको सतर्क रहने की जरूरत है।

    • शुभ रंग- सिलवर
    • शुभ अंक- 6

    धनु राशि

    आज आपका दिन नया बदलाव लेकर आया है। आज बनायी गयी व्यापार सम्बंधित नई योजनाएँ काफी आकर्षक साबित होंगी और अच्छी आमदनी का ज़रिया भी साबित होगी। अपने लक्ष्य को पाने के लिए अभी से काम पर लग जाएं आगे चलकर मेहनत का फल अच्छा मिलेगा। आज लोगों से बातचीत करते वक़्त अपने शब्दों को ग़ौर से चुनें। नया कंप्यूटर खरीदने का कोई विचार है तो आज का दिन अच्छा है। आज आपके दाम्पत्य जीवन में मिठास बनी रहेगी। आर्थिक मामलों में दोस्तों की मदद मिल सकती है।

    • शुभ रंग- मैरून
    • शुभ अंक- 2

    मकर राशि

    आज आपका दिन अच्छा रहेगा। लोगों के समस्याओं का समाधान निकालने के लिए आज दौड़-भाग या किसी प्रकार की यात्रा हो सकती है। जीवनसाथी का असीम प्यार और समर्थन आपके रिश्ते को और मजबूत करेगा। छात्रों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को जल्द ही सफलता मिलेगी। आज आप ख़ुद को ऊर्जा से सराबोर महसूस करेंगे इस ऊर्जा का प्रयोग अपने अध्यात्मिक विकास के लिए करेंगे तो मानसिक शांति महसूस होगी। आज लवमेट के साथ अपनी पसंदीदा जगहों पर घूमने जा सकते हैं।

    • शुभ रंग- नारंगी
    • शुभ अंक- 8

    कुम्भ राशि

    आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। अपनी इच्छा से आप किसी की मदद भी कर सकते हैं। आपकी आज कोई नई योजना पूरी होगी उससे फायदा भी मिलेगा। आज आपकी आय में इज़ाफ़ा होने की सम्भावना प्रबल है। क़ारोबार के लिए आप अनुभवी लोगों से राय मश्वरा करेंगे तो सफलता आपके क़दमों में होगी और लोगों में आपकी अलग पहचान बनेगी। लवमेट के लिये आज का दिन अच्छा रहने वाला है, एक दूसरे से उपहार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। कुल मिलाकर आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है।

    मीन राशि

    आज आपका दिन ताजगी से भरा रहेगा। आज आपको अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखना होगा। हर जरूरी बात अपने जीवनसाथी से जरुर शेयर करें, जिससे उलझने खत्म होगी और नए आइडिया भी सामने आ सकते हैं। किसी काम की जिद करेंगे तो काम बिगड़ सकता है। आज किसी शुभ समाचार के मिलने से घर का वातावरण उत्सव जैसा रहेगा। अगर आपका बहुत जरूरी सरकारी काम रुका पड़ा है तो बिना किसी हिचक के उच्चाधिकारी से बात करें, सफलता मिलने के योग बने हुये है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    HD MAHANT
    • Facebook
    • Instagram

    Editor in chief

    Related Posts

    पहलगाम हमला: TRF आतंकी के श्रीनगर में संपत्ति कुर्क, जांच एजेंसियों ने किया जब्त

    04/10/2025 - 10:27 AM

    केंद्र सरकार की चेतावनी: 2 साल से कम उम्र के बच्चों को कफ सिरप न दें… जानिए और क्या कहा?

    04/10/2025 - 7:26 AM

    दशहरे पर इस शहर में फूंका गया Sonam, मुस्कान वाला रावण, ‘Raja Raghuvanshi’ ने लगाई आग

    03/10/2025 - 10:54 AM

    Zubeen Garg Death: SIT की बड़ी कार्रवाई, शेखर ज्योति गोस्वामी और अमृतप्रभा महंत गिरफ्तार

    03/10/2025 - 10:21 AM

    रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया बुद्धिमान और दूरदर्शी नेता, भारत-रूस के बीच मजबूत रणनीतिक साझेदारी की पुष्टि की

    03/10/2025 - 9:28 AM

    भारतीय वायुसेना प्रमुख का शहबाज शरीफ पर तंज, कहा- ‘उन्हें मनोहर कहानियां सुनाने दो’

    03/10/2025 - 9:22 AM
    Editors Picks

    3 मई – विश्व हास्य दिवस के अवसर पर हँसी केवल इंसान को ही मिली: ज़रा हँस लें, हा… हा… हा…

    03/05/2026 - 11:04 AM

    राजयोग ध्यान से तनावमुक्त और संतुलित जीवन

    03/05/2026 - 11:01 AM

    आज होगा प्रयास प्रकाशन साहित्य अकादमी का‘वार्षिकोत्सव 2026’ एवं सम्मान समारोह

    03/05/2026 - 11:00 AM

    रेत माफिया की मनमानी अवैध रेत भंडारण जारी; प्रशासन मौन

    03/05/2026 - 10:58 AM
    About Us
    About Us

    एच. डी. महंत
    मुख्य संपादक

    📍 Official Address:
    Shop No. 2, Ground Floor, Gokul Apartment
    Near Shyam Nagar Chowk, Shyam Nagar, Telibandha
    Raipur, Chhattisgarh – 492013

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Udyam Registration
    Udyam Registration

    UDYAM-CG-33-0000933

    post calendar
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    © 2026 The Bharat Times. Designed by Nimble Technology.
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Refund Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.