देश दुनिया

अगवा किए गए जहाज पर उतरे भारतीय कमांडो, सभी 21 क्रू मेंबर्स को सुरक्षित बाहर निकाला

सोमालिया के पास अगवा किए गए कारोबारी जहाज पर भारतीय नौसेना के कमांडो उतर गए। नौसेना की जांबाजी की बदौलत जहाज पर सवार सभी 21 चालक दल (15 भारतीयों सहित) को गढ़ से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इससे पहले नौसेना ने नौसेना ने एमवी लीला नॉरफोक के अपहरण के बाद उसका पता लगाने के लिये एक युद्धपोत, समुद्री गश्ती विमान पी-8आई और लंबी दूरी के ‘प्रीडेटर एमक्यू9बी ड्रोन’ को तैनात किया था।

जानकारी के मुताबिक, जहाज पर सवार भारतीय दल सुरक्षित है और मरीन कमांडो मार्कोस ऑपरेशन के लिए तैयार हैं। ‘एमवी लीला नॉरफॉक’ नाम के इस जहाज के हाईजैक होने की जानकारी गुरुवार शाम को मिली थी। सोमालिया के तट के पास अगवा किए गए इस जहाज पर लाइबेरिया का झंडा लगा। भारतीय नौसेना के विमान जहाज पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। भारतीय नौसेना के मरीन कमांडोज ने हाईजैकर्स को मार गिराया है।

जहाज पर सभी भारतीय सुरक्षित

सामने आया है कि, 15 भारतीयों और किडनैप जहाज एमवी लिली नॉरफ़ॉक पर सवार सभी चालक दल सुरक्षित हैं। भारतीय नौसेना के समुद्री कमांडो जहाज के अन्य हिस्सों को भी क्लियर कर रहे हैं। सैन्य अधिकारियों ने बताया कि, भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार ने अरब सागर में सक्रिय भारतीय युद्धपोतों को समुद्री लुटेरों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए हैं।

क्षेत्र में व्यापारिक जहाजों पर हमलों को रोकने के लिए भारतीय नौसेना के चार युद्धपोत अरब सागर में तैनात किए गए। जानकारी के मुताबिक, मरीन कमांडो मार्कोस ऑपरेशन के लिए पहुंचे थे। भारतीय युद्धपोत ने अपना हेलीकॉप्टर उतार दिया और समुद्री लुटेरों को लूटे गए जहाज को छोड़ने की चेतावनी जारी कर दी थी।

बेहद खतरनाक है लड़ाकू जहाज ‘आईएनएस चेन्नई’

सोमालियाई तट पर अपहृत जहाज एमवी लीला नॉफोक को बचान के लिए भारतीय नौसेना का खतरनाक युद्धपोत आईएनएस चेन्नई भेजा गया था। इसमें मार्कोस कमांडो सवार थे। आईएनएस कोलकाता क्लास का स्टेल्थ गाइडेड मिसाइल डेस्ट्रॉयर है। 2016 से नौसेना की ताकत बना हुआ है। इस जंगी जहाज का ध्येय वाक्य है शत्रु संहारक। 7500 टन डिस्प्लेसमेंट वाले इस जंगी जहाज की लंबाई 535 फीट है। बीम 57 फीट की है। अधिकतम 56 किमी प्रतिघंटे की गति से चल सकता है।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!