Close Menu
The Bharat TimesThe Bharat Times
    What's Hot

    गुटखा थूकने से भड़का बवाल, गांधी चौक पर मारपीट, हिस्ट्रीशीटर पर शिकंजा, गिरफ्तारी के बाद जिला बदर की तैयारी

    05/05/2026 - 7:03 PM

    साइबर ठगी से नशे तक खतरे का अलर्ट, गांव में पुलिस एंट्री, महिलाओं ने संभाली कमान

    05/05/2026 - 6:53 PM

    महुआ शराब का गुप्त अड्डा बेनकाब, समाधान टिप पर घेराबंदी, युवा कोचिया रंगे हाथ गिरफ्तार

    05/05/2026 - 6:44 PM
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, May 6
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat TimesThe Bharat Times
    Demo
    • होम
    • मेरा शहर
    • छत्तीसगढ़
      • सारंगढ़ बिलाईगढ़
      • बलौदाबाजार
      • कोरबा
      • बिलासपुर
      • अंबिकापुर
      • रायपुर
    • मध्य प्रदेश
      • डिंडोरी
        • समनापुर
        • करंजिया
        • अमरपुर
        • सहपुरा
          • बजाग
        • मेंहदवानी
    • देश दुनिया
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • होम
    • मेरा शहर
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
    • देश दुनिया
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    The Bharat TimesThe Bharat Times
    छत्तीसगढ़ जांजगीर चांपा

    कलेक्टर ने किया आयुष्मान कार्ड शिविर, पीडीएस, धान खरीदी केन्द्र, स्कूल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण

    HD MAHANTBy HD MAHANT10/01/2024 - 12:14 PM
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कलेक्टर बने टीचर, विद्यार्थियों को पढ़ाया प्रकाश के परार्वतन व अपवर्तन का पाठ

    धान की परखी नमी, पंजीयों का लिया जायजा

    जांजगीर-चांपा 10 जनवरी 2024/ कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने बुधवार को अवरीद एवं सलखन के आयुष्मान कार्ड शिविर, सेमरा में धान खरीदी केन्द्र, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सेमरा एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नवागढ़ का निरीक्षण किया।

    इस दौरान उन्होंने ग्राम पंचायत अवरीद में आयुष्मान कार्ड मेगा कैंप पहुचकर चल रही प्रक्रिया का जायजा लिया। उन्होंने मौके पर ही सहोद्रा बाई धीवर, सुभद्रा यादव को आयुष्मान कार्ड का वितरण किया। उन्होंने इस दौरान उपस्थित हितग्राहियों से कहा कि आयुष्मान कार्ड के माध्यम से बेहतर ईलाज की सुविधा आप सभी को मिलेगी। उन्होंने शिविर के माध्यम से सभी का शत प्रतिशत आयुष्मान कार्ड बनाने के निर्देश संबंधित को दिए। इस दौरान उन्होंने उज्जवला योजना के हितग्राहियों को गैस कनेक्शन का वितरण भी किया। इसके इलावा उन्होंने सलखन में आयुष्मान कार्ड शिविर का अवलोकन करते हुए बनाये जा रहे कार्ड की जानकारी ली। उन्होंने इस दौरान गांव के सभी परिवारों का आयुष्मान कार्ड समय सीमा के भीतर बनाये जाने और मुनादी कराये जाने के निर्देश दिए।
    विकासखंड नवागढ़ के ग्राम पंचायत अवरीद स्थित शासकीय उचित मूल्य की दुकान का निरीक्षण करते हुए उन्होंने उचित मूल्य दुकानों में मूलभूत व्यवस्था वितरण पंजी, स्टॉक पंजी एवं अन्य पंजियों का संधारण, दुकान में खाद्यान्न सामग्री चावल, नमक, शक्कर आदि की उपलब्धता, दुकान में संलग्न राशनकार्ड एवं ऑनलाइन वितरण सूची, हितग्राहियों को ई-पॉस मशीन एवं इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन के माध्यम से खाद्यान्न वितरण की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने शक्कर एवं चावल के स्टॉक की तौल कराई और स्टॉक पंजी से मिलान कराया। कलेक्टर ने जांच के दौरान दुकान संचालक को नियमित समय में दुकान खोलने, खाद्यान्न के मूल्यों का प्रदर्शन, प्रत्येक माह वितरण सूची का प्रदर्शन, शासन के निर्देशानुसार खाद्यान्न का वितरण किये जाने एवं प्रत्येक माह कोई भी हितग्राही राशन से वंचित न हो इसका विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।इस दौरान उन्होंने राशनकार्डधारियों से चर्चा भी की।

    https://thebharattimes.com/wp-content/uploads/2024/01/VID-20240110-WA0041.mp4

    कलेक्टर ने ग्राम पंचायत सेमरा स्थित धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने धान बेचने आए कृषकों से चर्चा करते हुए धान खरीदी केंद्र में दी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने कृषकों से सोसायटी में बारदाने की उपलब्धता, धान की गुणवत्ता, टोकन काटने की प्रक्रिया और किसानों को दी जानी वाली भुगतान की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। उन्होंने नोडल अधिकारी को लघु व सीमांत कृषकों के धान प्राथमिकता से खरीदने का निर्देश दिए। उन्होंने मौके पर धान के नमी की जांच कराई और उपार्जन केन्द्र में संधारित की जा रही पंजी एवं ऑनलाईन रिपोर्ट का अवलोकन भी किया। इस दौरान एसडीएम जांजगीर श्री ज्ञानेद्र सिंह ठाकुर, जनपद पंचायत सीईओ श्री अनील कुमार, तहसीलदार सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

    कलेक्टर बने टीचर, विद्यार्थियों को पढ़ाया प्रकाश के परार्वतन व अपवर्तन का पाठ

    https://thebharattimes.com/wp-content/uploads/2024/01/VID-20240110-WA0043.mp4

     

    बुधवार को कलेक्टर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सेमरा का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि बेहतर मेहनत करने से परिणाम बेहतर प्राप्त होता है और लक्ष्य की भी प्राप्ति होती है। उन्होंने इस दौरान कक्षा 12वीं बायोलॉजी, आर्ट सहित 10 वीं के विद्यार्थियों से चर्चा करते हुए उनके लक्ष्य को लेकर मार्गदर्शन दिया। कलेक्टर ने टीचर बनकर विद्यार्थियों को बोर्ड पर प्रकाश के परार्वतन व अपवर्तन के बारे में विस्तार से पढ़ाया। इस दौरान उन्होंने बच्चो से सवाल भी किये और बच्चों ने उन सवालों के उत्तर भी दिए।

    सभी को मिले बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं – कलेक्टर

    https://thebharattimes.com/wp-content/uploads/2024/01/VID-20240110-WA0042.mp4

    कलेक्टर ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नवागढ़ का निरीक्षण करते हुए स्वास्थ्य सुविधाओं, औषधि वितरण कक्ष, टीकाकरण कक्ष, दंत जांच कक्ष, नेत्र जांच कक्ष, हमर लैब, महिला एवं पुरूष वार्ड आदि का निरीक्षण किया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जन औषधि मेडिकल स्टोर एवं स्टोर रूम में पर्याप्त मात्रा में दवाईयों को रखने के निर्देश बीएमओ को दिए। उन्होंने पोषण पुनर्वास केन्द्र में पहुंचकर बच्चों के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली और उपस्थित डॉक्टर से प्रतिदिन दी जा रही दवाइयों एवं डाईट की जानकारी ली। उन्होंने मरीजों से भी विस्तार से चर्चा कर उनका हालचाल जाना। उन्होंने अधिकारी-कर्मचारियों को अस्पताल में नियमित रूप से साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करने निर्देश भी दिए।

    https://thebharattimes.com/wp-content/uploads/2024/01/VID-20240110-WA0040.mp4

     

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    HD MAHANT
    • Facebook
    • Instagram

    Editor in chief

    Related Posts

    गुटखा थूकने से भड़का बवाल, गांधी चौक पर मारपीट, हिस्ट्रीशीटर पर शिकंजा, गिरफ्तारी के बाद जिला बदर की तैयारी

    05/05/2026 - 7:03 PM

    साइबर ठगी से नशे तक खतरे का अलर्ट, गांव में पुलिस एंट्री, महिलाओं ने संभाली कमान

    05/05/2026 - 6:53 PM

    महुआ शराब का गुप्त अड्डा बेनकाब, समाधान टिप पर घेराबंदी, युवा कोचिया रंगे हाथ गिरफ्तार

    05/05/2026 - 6:44 PM

    व्हाट्सएप टिप से खुला देसी शराब का खेल, घेराबंदी में रंगे हाथों महिला कोचिया दबोची गई

    05/05/2026 - 6:35 PM

    रायपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल, 136 ट्रांसफर से बदली पूरी फोर्स की तस्वीर

    05/05/2026 - 3:05 PM

    फर्जी जॉब ऑर्डर का जाल, करोड़ों की ठगी, शिक्षक-क्लर्क गिरफ्तार, व्हाट्सएप से फैलाया खेल

    05/05/2026 - 1:05 PM
    Editors Picks

    गुटखा थूकने से भड़का बवाल, गांधी चौक पर मारपीट, हिस्ट्रीशीटर पर शिकंजा, गिरफ्तारी के बाद जिला बदर की तैयारी

    05/05/2026 - 7:03 PM

    साइबर ठगी से नशे तक खतरे का अलर्ट, गांव में पुलिस एंट्री, महिलाओं ने संभाली कमान

    05/05/2026 - 6:53 PM

    महुआ शराब का गुप्त अड्डा बेनकाब, समाधान टिप पर घेराबंदी, युवा कोचिया रंगे हाथ गिरफ्तार

    05/05/2026 - 6:44 PM

    व्हाट्सएप टिप से खुला देसी शराब का खेल, घेराबंदी में रंगे हाथों महिला कोचिया दबोची गई

    05/05/2026 - 6:35 PM
    About Us
    About Us

    एच. डी. महंत
    मुख्य संपादक

    📍 Official Address:
    Shop No. 2, Ground Floor, Gokul Apartment
    Near Shyam Nagar Chowk, Shyam Nagar, Telibandha
    Raipur, Chhattisgarh – 492013

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Udyam Registration
    Udyam Registration

    UDYAM-CG-33-0000933

    post calendar
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    © 2026 The Bharat Times. Designed by Nimble Technology.
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Refund Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.