Close Menu
The Bharat TimesThe Bharat Times
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
    • कोरबा
    • अंबिकापुर
    • कोंडागाँव
    • जांजगीर चांपा
    • दुर्ग
    • जगदलपुर
    • धमतरी
    • दंतेवाड़ा
    • बलौदाबाजार
    • भटगांव
    • महासमुंद
    • रायगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • देश दुनिया
    • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • मध्य प्रदेश
    • डिंडोरी
      • समनापुर
      • सरसीवा
      • सलिहा
  • राजनीति
  • मेरा शहर

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

रिश्ते हो रहे दागदार; चरित्र शंका पर पति ने कर दी पत्नी की निर्मम हत्या

18/06/2026 - 9:33 AM

अपोलो रोड में जानलेवा हमला, हमलावर आरोपी गिरफ्त से बाहर लोगों में आक्रोश

18/06/2026 - 9:32 AM

भीषण उमस में खुले स्कूल, पहले ही दिन बच्चों की हालत बिगड़ी

18/06/2026 - 9:29 AM
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, June 18
Facebook X (Twitter) Instagram
The Bharat TimesThe Bharat Times
Demo
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
    • कोरबा
    • अंबिकापुर
    • कोंडागाँव
    • जांजगीर चांपा
    • दुर्ग
    • जगदलपुर
    • धमतरी
    • दंतेवाड़ा
    • बलौदाबाजार
    • भटगांव
    • महासमुंद
    • रायगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • देश दुनिया
    • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • मध्य प्रदेश
    • डिंडोरी
      • समनापुर
      • सरसीवा
      • सलिहा
  • राजनीति
  • मेरा शहर
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • राजनीति
  • मेरा शहर
The Bharat TimesThe Bharat Times
Home»छत्तीसगढ़»फर्जी जॉब ऑर्डर का जाल, करोड़ों की ठगी, शिक्षक-क्लर्क गिरफ्तार, व्हाट्सएप से फैलाया खेल
छत्तीसगढ़ रायपुर

फर्जी जॉब ऑर्डर का जाल, करोड़ों की ठगी, शिक्षक-क्लर्क गिरफ्तार, व्हाट्सएप से फैलाया खेल

HD MAHANTBy HD MAHANT05/05/2026 - 12:55 PM
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

रायपुर  5 मई  2026/ व्हाट्सएप पर आया एक सरकारी नियुक्ति आदेश और उसी के साथ शुरू हुआ करोड़ों की ठगी का खेल, जहां हर लाइन में नौकरी का सपना था और हर साइन में भरोसे का जाल, रायपुर ग्रामीण में जब इस फर्जी आदेश की परत खुली तो पता चला कि यह सिर्फ एक मैसेज नहीं बल्कि सुनियोजित साजिश थी, जिसमें मंत्रालय के नाम, सचिव और उप-सचिव के डिजिटल हस्ताक्षर तक का इस्तेमाल कर लोगों को फंसाया गया, कहानी की शुरुआत होती है 24 अप्रैल 2026 से, जब सामान्य प्रशासन विभाग के राजपाल बघेल ने थाना राखी में रिपोर्ट दर्ज कराई कि सोशल मीडिया पर एक फर्जी आदेश वायरल हो रहा है, जिसमें कई विभागों में भर्ती का दावा किया गया था और उसी के बहाने लोगों से पैसे ऐंठे जा रहे थे, जैसे ही मामला सामने आया, पुलिस हरकत में आई और एक विशेष टीम बनाई गई, जिसने डिजिटल दुनिया के अंधेरे को खंगालना शुरू किया, मोबाइल नंबर, व्हाट्सएप ट्रेल और इलेक्ट्रॉनिक सबूत एक-एक कर खुलने लगे और फिर एक नाम सामने आया राजेश शर्मा उर्फ राजू, पुलिस की टीम सीधे राजनांदगांव के डोंगरगढ़ पहुंची, जहां दबिश देकर आरोपी को पकड़ लिया गया, लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं हुई, पूछताछ में जो सामने आया उसने पूरे खेल का नक्शा साफ कर दिया, राजेश शर्मा पिता डी.पी. शर्मा उम्र 53 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 01 खुटापारा डोंगरगढ़, जो पेशे से शिक्षक है, उसने अपनी आर्थिक तंगी और कर्ज के दबाव में यह जाल बुना और इस खेल में उसका साथी बना मनोज कुमार श्रीवास्तव पिता अमरेश श्रीवास्तव उम्र 52 वर्ष निवासी कुम्हारपारा डोंगरगढ़, जो एक प्राइवेट स्कूल में क्लर्क है, दोनों ने मिलकर कंप्यूटर पर फर्जी नियुक्ति आदेश तैयार किया, उसे व्हाट्सएप पर वायरल किया और फिर शुरू हुआ नौकरी दिलाने के नाम पर पैसे वसूलने का सिलसिला, जांच में सामने आया कि करीब 34 लोगों को शिकार बनाकर लगभग डेढ़ करोड़ रुपये की ठगी की गई, पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कंप्यूटर सेट मॉनिटर, सीपीयू, कीबोर्ड, माउस और प्रिंटर जब्त किया, जो इस डिजिटल अपराध के खामोश गवाह बने, थाना राखी में अपराध क्रमांक 76/2026 के तहत बीएनएस की कई धाराओं और आईटी एक्ट की धारा 66(डी) में मामला दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर जेल दाखिल कर दिया गया, इस बीच एक और ट्विस्ट सामने आया कि भिलाई की एक महिला से लिए गए 1,90,000 रुपये आरोपियों ने बाद में लौटा दिए थे, जैसे उन्हें आहट मिल गई हो कि खेल अब ज्यादा देर छुप नहीं पाएगा, पुलिस की इस तेज कार्रवाई ने एक बार फिर साबित कर दिया कि डिजिटल जाल कितना भी शातिर क्यों न हो, कानून की पकड़ उससे तेज होती है, बहरहाल यह मामला सिर्फ ठगी नहीं बल्कि एक सबक है कि सपनों की नौकरी अगर बहुत आसान लगे तो समझ लीजिए कहीं न कहीं जाल बिछा हुआ है।

WhatsApp पर शेयर करें
HD MAHANT
Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

Related Posts

रिश्ते हो रहे दागदार; चरित्र शंका पर पति ने कर दी पत्नी की निर्मम हत्या

18/06/2026 - 9:33 AM

अपोलो रोड में जानलेवा हमला, हमलावर आरोपी गिरफ्त से बाहर लोगों में आक्रोश

18/06/2026 - 9:32 AM

भीषण उमस में खुले स्कूल, पहले ही दिन बच्चों की हालत बिगड़ी

18/06/2026 - 9:29 AM

शीघ्र अरपा नदी को मिलेगा स्थायी जलसंवर्धन का आधार

18/06/2026 - 9:26 AM

एक्सक्लूसिव रिपोर्ट -छत्तीसगढ़ में पुलिस का सट्टा विरोधी अभियान धीमा क्यों पड़ा?

17/06/2026 - 11:29 AM

बदमाशों ने तलवार गड़ासा लेकर लोगों को डराने दौड़ाया, बदमाश गिरफ्तार 

16/06/2026 - 9:23 AM

Comments are closed.

पोस्ट

रिश्ते हो रहे दागदार; चरित्र शंका पर पति ने कर दी पत्नी की निर्मम हत्या

18/06/2026 - 9:33 AM

अपोलो रोड में जानलेवा हमला, हमलावर आरोपी गिरफ्त से बाहर लोगों में आक्रोश

18/06/2026 - 9:32 AM

भीषण उमस में खुले स्कूल, पहले ही दिन बच्चों की हालत बिगड़ी

18/06/2026 - 9:29 AM

शीघ्र अरपा नदी को मिलेगा स्थायी जलसंवर्धन का आधार

18/06/2026 - 9:26 AM

एच. डी. महंत
मुख्य संपादक

Official Address :
Shop No. 2, Ground Floor, Gokul Apartment, Near Shyam Nagar Chowk, Shyam Nagar, Telibandha Raipur, Chhattisgarh – 492013

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
UDYAM-CG-33-0000933
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
« May    
© 2026 The Bharat Times. Designed by Nimble Technology.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.