देश दुनिया

नासिक के श्री कालाराम मंदिर में पीएम नरेंद्र मोदी ने की पूजा अर्चना, राष्ट्रीय युवा महोत्सव में भी होंगे शामिल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 जनवरी को महाराष्ट्र के दौरे पर पहुंचे हैं। यहां वो 30,500 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का अनावरण करने वाले हैं। वह करीब 17,840 करोड़ रुपये की लागत से बने अटल बिहारी वाजपेयी सेवरी-न्हावा शेवा ‘अटल सेतु’ का उद्घाटन करने वाले हैं। बता दें कि अटल सेतु भारत का सबसे लंबा पुल होने के साथ-साथ सबसे लंबा समुद्री पुल भी है। इस दौरान पीएम मोदी नासिक में एक रोड शो भी किया। वह नासिक के श्री कालाराम मंदिर में पूजा अर्चना की और राष्ट्रीय युवा महोत्सव में भी शामिल होने वाले हैं। अपनी यात्रा के दौरान पीएम मोदी प्रधानमंत्री ईस्टर्न फ्रीवे के ऑरेज गेट को जोड़ने वाली भूमिगत सड़क सुरंग की भी आधारशिला रखेंगे। साथ ही राज्य में नमो महिला सशक्तीकरण अभियान की शुरुआत करेंगे।

स्वामी विवेकानंद को पीएम मोदी की श्रद्धांजलि

बता दें कि आज स्वामी विवेकानंद की जयंती भी है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नासिक में स्वामी विवेकानंद स्मारक पहुंचे। यहां उन्होंने स्वामी विवेकानंद को फूल अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। बता दें कि इसके बाद पीएम मोदी 27वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव का उद्घाटन करेंगे। बता दें कि हर साल 12 जनवरी से 16 जनवरी तक युवा महोत्सव का आयोजन किया जाता है। 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर इस महोत्सव की शुरुआत की जाती है। इस वर्ष राष्ट्रीय युवा महोत्सव की मेजबानी महाराष्ट्र कर रहा है। इस वर्ष के महोत्सव का विषय ‘विकसित भारत 2047: युवाओं के लिए, युवाओं के द्वारा’ है।

अटल सेतु का पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन

राष्ट्रीय युवा महोत्सव में शामिल होने के बाद पीएम मोदी अटल सेतुल का उद्घाटन करेंगे। इस सेतु का मकसद बुनियादी ढांचे को मजबूत करना, नागिरकों को सुविधा मुहैया कराना और कनेक्टिविटी को बेहतर करना है। इस सेतु को ‘अटल बिहारी वाजपेयी सेवरी-न्हावा शेवा अटल सेतु’ नाम दिया गया है। पुल की आधारशिला पीएम मोदी ने दिसंबर 2016 में रखी थी। अटल सेतु के निर्माण में कुल 17,840 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किया गया है। यह लगभग 21.8 किमी लंबा और 6 लेन वाला पुल है। समुद्र के ऊपर इसकी कुल लंबाई 16.5 किमी है और जमीन पर लगभग 5.5 किमी है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!