देश दुनिया
दिल्ली की तीनों राज्यसभा सीट पर AAP का कब्जा, निर्विरोध चुने गए संजय सिंह, स्वाति मालीवाल और एन डी गुप्ता
दिल्ली के खाते की तीन राज्यसभा सीटों पर चुनाव के परिणाम जारी हो गए हैं। जैसा माना जा रहा था वैसा ही हुआ और केंद्रशासित प्रदेश की सभी राज्यसभा सीटों पर AAP की आसान जीत हुई है। आम आदमी पार्टी के संजय सिंह, स्वाति मालिवाल और एन डी गुप्ता राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुन लिए गए हैं।


