छत्तीसगढ़

नक्सलियों ने पुलिस कैंप में दागे एक हजार BGL​, बीजापुर-सुकमा सीमा पर करीब 300 जिंदा सेल बरामद, 3 नक्सली भी हुए थे ढेर

बीजापुर-सुकमा जिले की सीमा पर स्थित धर्मावरम पुलिस कैंप में करीब 400 नक्सलियों ने 16 जनवरी को करीब एक हजार BGL (बैरल ग्रेनेड लॉन्चर) दागे थे। पुलिस ने सर्चिंग के दौरान कैंप से करीब 300 बीजीएल के जिंदा सेल बरामद किया है। कैंप लूटने की नियत से यह हमला किया गया था। अब इस हमले का वीडियो सामने आया है।

जानकारी के मुताबिक, इस हमले के बाद दोनों तरफ से गोलीबारी हुई। जवाबी कार्रवाई में कोबरा की 204वीं और सीआरपीएफ की 151वीं बटालियन के जवानों ने 3 नक्सलियों को ढेर कर दिया था। जिसकी पुष्टि खुद नक्सलियों ने प्रेस नोट जारी कर किया था।

पुलिस ने सर्चिंग के दौरान कैंप से करीब 300 बीजीएल के जिंदा सेल बरामद किया है।
पुलिस ने सर्चिंग के दौरान कैंप से करीब 300 बीजीएल के जिंदा सेल बरामद किया है।

बताया जा रहा है कि धर्मावरम पुलिस कैंप के अंदर घुसने के लिए नक्सलियों ने जंगली घास से बने विशेष पोशाक पहना था। केबल कटर से कैम्प की सुरक्षित के लिए घेरे गए तार को काट अंदर दाखिल होना चाहते थे। नक्सलियों ने पूरे इलाके में जगह-जगह आईईडी भी लगा रखा था। नक्सलियों ने बड़ी संख्या में जवानों को मारने और घायल करने का भी दावा किया था।

नक्सलियों ने करीब एक हजार BGL (बैरल ग्रेनेड लॉन्चर) दागे थे।
नक्सलियों ने करीब एक हजार BGL (बैरल ग्रेनेड लॉन्चर) दागे थे।

नक्सली प्रवक्ता ने जारी किया था प्रेस नोट

21 जनवरी को नक्सली प्रवक्ता समता ने प्रेसनोट जारी कर कहा था कि, 16 जनवरी को धर्माराम पुलिस कैंप पर नक्सलियों की PLGA ने हमला किया था। कई घंटे तक गोलीबारी भी हुई थी। लेकिन पुलिस की गोली लगने से उनके साथी करटम देवा, मड़कम देवा, मुचाकी चंदा की गोली लगने से मौत हो गई।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!