छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

कलेक्टर ने जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला के कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण

आवश्यक तैयारियों के संबंध में अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश

जांजगीर-चांपा 31 जनवरी 2024/ कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने आज जांजगीर-चांपा जिले में 10, 11 और 12 फरवरी को आयोजित होने वाले जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला 2024 के सफल आयोजन के लिए हाईस्कूल मैदान जांजगीर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने बैठक व्यवस्था, टेन्ट व्यवस्था, मेला स्थल, किसान सम्मेलन कार्यक्रम, मीना बाजार, विद्युत व्यवस्था, पार्किंग, प्रवेश द्वार, निर्गम द्वार, बायो टायलेट, विभिन्न विभागों व निजी संस्थानों द्वारा लगाए जाने वाले स्टाल की व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक तैयारियों का जायजा लेते हुए कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर श्री एस पी वैद्य, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल सोनी, डिप्टी कलेक्टर श्री संदीप ठाकुर, कृषि विभाग के उप संचालक श्री एम डी मानकर सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!