छत्तीसगढ़बिलासपुर

सुनीता सिंह महिलाओं के कार्य स्थल पर लैंगिक उत्पीड़न हेतु शिकायत समिति में सदस्य नियुक्त

सुरेश सिंह बैस/बिलासपुर। महिलाओं का कार्य स्थल पर लैंगिग उत्पीड़न ( निवारण, प्रतिबंध और प्रति दोष) अधिनियम 2013 के क्रियान्वयन हेतु शिकायत समिति में सदस्य के रूप में सुनीता सिंह को नियुक्त किया गया है ! उक्त नियुक्ति संचालनालय महिला एवं बाल विकास छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार एकीकृत बाल विकास परियोजना बिलासपुर की परियोजना अधिकारी श्रीमती राजेश्वरी पाटले (अध्यक्ष) द्वारा की गई है! यह नियुक्ति आदेश आगामी तीन वर्षों के लिए प्रभावशील रहेगी। ज्ञातव्य हो कि गत कई वर्षों से सुनीता सिंह जी का सामाजिक सरोकार व समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान रहा है। सामाजिक क्षेत्र में किए गए उनके महत्वपूर्ण कार्यों को देखते हुए अनेक संस्थाओं ने उन्हें सम्मानित भी किया हुआ है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!