छत्तीसगढ़बिलासपुर

शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण करने वाले व्यक्ति को पुलिस ने किया गिरफ्तार

सुरेश सिंह बैस/बिलासपुर। सिटी कोतवाली पुलिस ने होटल में बुलाकर लगातार शारीरिक शोषण के आरोपी को डीपूपारा से गिरफ्तार किया है। पीड़िता ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि आरोपी ने शादी का झांसा दिया। इस बीच उसने हाटल में बुलाकर कई बार संबध बनाया। और हर बार उसने कोर्ट मैरिज की बात कही। और जब परिजन रिश्ता लेकर आरोपी के घर गए तो उसने शादी से इंकार कर दिया।रतनपुर पुलिस के अनुसार 20 फरवरी को पीडिता ने थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराया। पीड़िता ने बताया कि उसकी बडी मां के देवर का लडका सचिन लकडा 13वी बटालियन सिकंदर कैम्प ग्वालियर में काम करता है। बडी मां का घर मोरगा थाना बांगो जिला कोरबा में है। साल 2017 में सचिन से जान पहचान हुई। दोनो एक दूसरे से मोबाईल से बातचीत होने लगी।25 जुलाई 2021 को आरोपी ने बिलासपुर मिलने बुलाया। तेलीपारा स्थित अशोका होटल लेकर गया। शादी का झांसा देकर जबरदस्ती किया। आरोपी ने कोर्ट मैरिज का आश्वासन भी दिया। पिडिता ने इस बात का जिक्र परिजनो को दिया। पारिवारिक रिश्तेदार के कारण उसके परिजन शादी की चर्चा करने उसके घर भी गए थे। शादी की चर्चा के बाद आरोपी ने समय समय पर बिलासपुर बुलाकर अलग अलग होटल में शारीरिक संबंध बनाता रहा। आरोपी ने जुलाई 2023 में शादी से इंकार करते उसने फिर बातचीत भी बंद कर दिया। शिकायत के बाद आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376(2) (ढ) के तहत अपराध दर्ज किया। अतिरिक्त पुलिस कप्तान राजेंद्र जायसवाल ने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी की पतासाजी की गयी। आरोपी सचिन लकडा को डीपूपारा तारबाहर से उसके रिश्तेदार के घर से गिरफ्तार किया गया। आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है।

Related Articles

Back to top button