सुरेश सिंह बैस/बिलासपुर। देशभर में इन दिनों धर्म की बयार बह रही है। देश भर में बड़े धार्मिक आयोजन हो रहे हैं। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ के कटघोरा, पेण्ड्रारोड में तुमान से आगे नदी किनारे छेंवधरा, बरबसपुर में 23 फरवरी से 02 मार्च 2024 तक श्री विष्णु महायज्ञ एवं श्रीमद् भागवत कथा ज्ञानयज्ञ सप्ताह आयोजित किया गया है। जिसके भागवताचार्य पं. श्री मुरारी लाल त्रिपाठी जी राजपुरोहित कटघोरा वाले है।कार्यक्रम में प्रदेशभर से संत सम्मिलित हुए। इस अवसर पर धर्मावलम्बी एवं ग्रामवासी आयोजन स्थल पर जुटा जिसमें श्री पीताम्बरा पीठ त्रिदेव मंदिर के पीठाधीश्वर और अखिल भारतीय संत समिति धर्म समाज छत्तीसगढ़ अध्यक्ष आचार्य डॉ. दिनेश जी महाराज एवं अमित दुबे अशोक वाटिका सम्मिलित हुए। इस अवसर पर अध्यक्ष हरिनारायण सिंह कंबर (तुमान), उपाध्यक्ष कौशलेन्द्र प्रताप सिंह तंवर (बरबसपुर), सचिव अनिल कुमार तंवर (खोडरी), सह सचिव जिरजोधन सिंह कंबर (कुटेशर नगोई) कोषाध्यक्ष देवप्रसाद यादव (छेंवधरा), सह कोषाध्यक्ष डॉ. जानीभारती गोस्वामी (बरबसपुर) ने महाराज जी का स्वागत सम्मान किया।संत समागम के दौरन श्री पीताम्बरा पीठ त्रिदेव मंदिर के पीठाधीश्वर आचार्य डॉ. दिनेशजी महाराज ने धर्म पर अपना व्याख्यान दिया। उन्होंने बताया कि भक्त का संग अवश्य करो मगर भक्त का अपमान अथवा तिरस्कार करने से सदैव बचते रहो। जिस दिन हमारे हाथों से किसी भक्त का अपमान हो जाता वास्तव में उस दिन हमारे हाथों से स्वयं भगवान का भी अपमान हो जाता है। भक्तों के संग से ही जीवन कल्याण का मार्ग प्रशस्त होता है। भक्त का संग ही तो हमें सत्संग एवं श्रेष्ठ कर्मों तक भी ले जाता है। ऐसा दुनिया में एक भी उदाहरण नहीं जिसने किसी भक्त का संग किया हो और उसका पतन हुआ हो। अथवा जिसने भक्त का संग किया हो और उसका उत्थान ना हुआ हो। भक्त से अभिप्राय उस व्यक्ति से है जो सदैव सदाचरण में जीवन जीते हुए सतत निस्वार्थ भाव से समाज सेवा, परमार्थ, परोपकार और परहित में व लोक मंगल के कार्यों में संलग्न रहता है। जिसके लिए ना कोई अपना है और ना कोई पराया। जिसके लिए सारा जगत ही प्रभु का मंदिर और प्राणी मात्र में ही उसके प्रभु निवास करते हैं।
Read Next
2 days ago
“1.12 करोड़ की साइबर लूट का सरगना चढ़ा हत्थे! सारंगढ़ पुलिस की ‘डिजिटल दबिश’ से हड़कंप!”
3 days ago
सहकारी बैंक में 26 करोड़ से अधिक का घोटाला, 11 अधिकारी-कर्मचारी गिरफ्तार
5 days ago
बाउंसरों की दबंगई पर पुलिस का तगड़ा एक्शन!
5 days ago
जिला शिक्षा अधिकारी सारंगढ़ को ज्ञापन सौंपा गया
5 days ago
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आर्थिक विकास की उड़ान में भारत बना विश्व की चौथीं बड़ी अर्थव्यवस्था- रंजना साहू
6 days ago
“रायपुर में नरेन्द्र मोदी विचार मंच के त्रिदिवसीय अभ्यास वर्ग का भव्य आयोजन, 1772 लाभार्थियों ने लिया भाग”
7 days ago
थाना बिलाईगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: IPL सट्टा खेलते चार सटोरिए गिरफ्तार, लाखों के दांव की खुलासे
1 week ago
ग्रामीणों ने कहा, जनता और शासन के बीच संवाद का सशक्त माध्यम है सुशासन तिहार
1 week ago
लोगों की मांग शिकायत का निदान करने समाधान शिविर में पहुंच रही जिला प्रशासन
1 week ago
कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने उप तहसील कोसीर का आकस्मिक निरीक्षण किया
Related Articles
Check Also
Close