Close Menu
The Bharat TimesThe Bharat Times
    What's Hot

    3 मई – विश्व हास्य दिवस के अवसर पर हँसी केवल इंसान को ही मिली: ज़रा हँस लें, हा… हा… हा…

    03/05/2026 - 11:04 AM

    राजयोग ध्यान से तनावमुक्त और संतुलित जीवन

    03/05/2026 - 11:01 AM

    आज होगा प्रयास प्रकाशन साहित्य अकादमी का‘वार्षिकोत्सव 2026’ एवं सम्मान समारोह

    03/05/2026 - 11:00 AM
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, May 3
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat TimesThe Bharat Times
    Demo
    • होम
    • मेरा शहर
    • छत्तीसगढ़
      • सारंगढ़ बिलाईगढ़
      • बलौदाबाजार
      • कोरबा
      • बिलासपुर
      • अंबिकापुर
      • रायपुर
    • मध्य प्रदेश
      • डिंडोरी
        • समनापुर
        • करंजिया
        • अमरपुर
        • सहपुरा
          • बजाग
        • मेंहदवानी
    • देश दुनिया
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • होम
    • मेरा शहर
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
    • देश दुनिया
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    The Bharat TimesThe Bharat Times
    Blog

    हॉस्टल में 8वीं के छात्र ने लगाई फांसी:पथरी के दर्द से तड़पता रहा, पर अस्पताल में नहीं कराया भर्ती; अधीक्षक सस्पेंड

    HD MAHANTBy HD MAHANT29/02/2024 - 1:12 PM
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    सरगुजा स्थित आदिवासी हॉस्टल में 8वीं के छात्र ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। छात्र कई दिनों पथरी के दर्द से परेशान था। बावजूद इसके हॉस्टल प्रबंधन ने उसे अस्पताल में भर्ती नहीं कराया। इसके बाद कलेक्टर ने गुरुवार को अधीक्षक को सस्पेंड कर दिया और मामले की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं।

    जानकारी के मुताबिक, सीतापुर के बिशनपुर गांव निवासी मुकेश तिर्की (13) दरिमा के प्री-मैट्रिक आदिवासी हॉस्टल में रहकर 2 साल से पढ़ाई कर रहा था। बुधवार शाम स्कूल की छुट्टी के बाद जब बच्चे हॉस्टल पहुंचे, तो मुकेश के कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था।

    हॉस्टल के बच्चों ने उतार लिया था शव।
    हॉस्टल के बच्चों ने उतार लिया था शव।

    रोशनदार से घुसकर छात्रों ने उतारा शव

    छात्रों ने दरवाजा नहीं खुलने पर रोशनदान से देखा तो मुकेश फांसी पर लटका दिखाई दिया। इस पर छात्रों ने अधीक्षक भूपेश कश्यप को इसकी जानकारी दी। फिर रोशनदान से अंदर घुसकर मुकेश को फंदे से नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

    परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

    बच्चे के पिता रामजी तिर्की और परिजन छात्रावास पहुंचे। गुरुवार सुबह छात्र का शव अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज लाया गया। परिजनों ने सूचना दिए बगैर बेटे का शव उतारने पर हत्या की आशंका जताई है। इस आरोप पर तीन डॉक्टरों की टीम ने छात्र के शव का पोस्टमॉर्टम किया।

    परिजनों ने चर्चा करते सहायक आयुक्त डीपी नागेश।
    परिजनों ने चर्चा करते सहायक आयुक्त डीपी नागेश।

    परिजन करा रहे थे जड़ी-बूटी से इलाज

    छात्रों ने बताया कि पिछले कई महीनों से वह पथरी की बीमारी परेशान था। उसके परिजन अपने स्तर पर गांव में ही जड़ी-बूटी से दवा करा रहे थे। वो 10 दिन पहले अपने घर से इलाज कराकर लौटा था। फिर अधिक दर्द होने पर अधीक्षक ने मेडिकल स्टोर से दर्द की दवाई लाकर दी थी।

    कलेक्टर ने दिए मजिस्ट्रियल जांच के आदेश

    कलेक्टर विलास भोस्कर के निर्देश पर एसडीएम मजिस्ट्रियल जांच करेंगे। कलेक्टर ने कहा कि शाम तक उनके पास भी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आ जाएगी। आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त डीपी नागेश ने बताया कि मामले की जांच के लिए टीम बनाई गई है।

    22 दिन में 3 स्टूडेंट्स ने दी जान

    अंबिकापुर में 22 दिनों में 3 छात्र-छात्राओं ने खुदकुशी कर ली है। 15 दिन पहले एक ही स्कूल की 2 छात्राओं ने जान दी। 7 फरवरी को स्कूल की 6वीं की छात्रा और 22 फरवरी को 8 वीं क्लास की छात्रा की घर में फांसी लगा ली। अब गुरुवार को आदिवासी छात्रावास में 8वीं के छात्र ने फांसी लगाकर जान दे दी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    HD MAHANT
    • Facebook
    • Instagram

    Editor in chief

    Related Posts

    अमित शाह ने दंतेश्वरी मंदिर में किए दर्शन, बस्तर दशहरा के मुरिया दरबार में होंगे शामिल

    04/10/2025 - 8:04 AM

    Aaj Ka Rashifal 4 October 2025: मेष से कन्या तक इन 4 राशियों पर रहेगी लक्ष्मी की कृपा, करियर में मिलेगा बड़ा अवसर

    04/10/2025 - 3:54 AM

    मीराबाई चानू ने वर्ल्ड चैंपियनशिप 2025 में जीता सिल्वर मेडल, उठाया कुल 199 किलोग्राम वजन

    03/10/2025 - 9:39 AM

    Aaj Ka Rashifal 3rd Oct 2025: एकादशी पर तुला-वृश्चिक समेत 3 राशियों को मिलेगा आर्थिक लाभ, पढ़ें दैनिक राशिफल

    03/10/2025 - 3:54 AM

    प्रज्ञा इंस्टिट्यूट के डायरेक्टर व युवा पत्रकार के. पी. पटेल का जन्मदिवस धूमधाम से मनाया गया

    09/07/2025 - 7:33 PM

    राष्ट्र निर्माण में समर्पित रवि चाणक्य: नरेंद्र मोदी विचार मंच के माध्यम से घर-घर पहुंचा रहे राष्ट्रवाद का संदेश

    25/06/2025 - 6:50 PM
    Editors Picks

    3 मई – विश्व हास्य दिवस के अवसर पर हँसी केवल इंसान को ही मिली: ज़रा हँस लें, हा… हा… हा…

    03/05/2026 - 11:04 AM

    राजयोग ध्यान से तनावमुक्त और संतुलित जीवन

    03/05/2026 - 11:01 AM

    आज होगा प्रयास प्रकाशन साहित्य अकादमी का‘वार्षिकोत्सव 2026’ एवं सम्मान समारोह

    03/05/2026 - 11:00 AM

    रेत माफिया की मनमानी अवैध रेत भंडारण जारी; प्रशासन मौन

    03/05/2026 - 10:58 AM
    About Us
    About Us

    एच. डी. महंत
    मुख्य संपादक

    📍 Official Address:
    Shop No. 2, Ground Floor, Gokul Apartment
    Near Shyam Nagar Chowk, Shyam Nagar, Telibandha
    Raipur, Chhattisgarh – 492013

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Udyam Registration
    Udyam Registration

    UDYAM-CG-33-0000933

    post calendar
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    © 2026 The Bharat Times. Designed by Nimble Technology.
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Refund Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.