छत्तीसगढ़

बोर्ड परीक्षा में अव्वल आने वाले छात्रों को मिलेगा स्कूटी और बाइक, MLA रेणुका सिंह ने की घोषणा

मनेन्द्रगढ़। पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री और विधायक रेणुका सिंह ने बोर्ड परीक्षाओं में अव्वल आने वाले विद्यार्थियों को स्कूटी और बाइक देने की घोषणा की है. MLA रेणुका सिंह ने अपने भरतपुर-सोनहत विधानसभा क्षेत्र में 10वीं और 12वीं में अव्वल आने वाले छात्रों को स्कूटी या बाइक देने का ऐलान किया हैMLA रेणुका ने कहा कि ऐसे ऐलान से छात्रों में पढ़ाई के प्रति लगाव बढ़ेगा. उन्होंने कहा, प्रदेश में कल से बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो रही है. शुक्रवार से 12वीं की और शनिवार से 10वीं की बोर्ड परीक्षा शुरू हो रही है. मुझे पूरा विश्वास है कि विद्यार्थी इस बार पूर्व से भी ज्यादा अच्छे परिणाम लाएंगे और अपने क्षेत्र का गौरव बढ़ाएंगे. सभी परीक्षार्थियों की सफलता के लिए मेरी बहुत-बहुत शुभकामनाएं है.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!