Close Menu
The Bharat TimesThe Bharat Times
    What's Hot

    रायपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल, 136 ट्रांसफर से बदली पूरी फोर्स की तस्वीर

    05/05/2026 - 3:05 PM

    फर्जी जॉब ऑर्डर का जाल, करोड़ों की ठगी, शिक्षक-क्लर्क गिरफ्तार, व्हाट्सएप से फैलाया खेल

    05/05/2026 - 1:05 PM

    तमिलनाडु में ‘थलापति’ का सियासी धमाका, पहली ही जंग में TVK 100 पार, 1 वोट से ऐतिहासिक जीत

    05/05/2026 - 11:12 AM
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, May 5
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat TimesThe Bharat Times
    Demo
    • होम
    • मेरा शहर
    • छत्तीसगढ़
      • सारंगढ़ बिलाईगढ़
      • बलौदाबाजार
      • कोरबा
      • बिलासपुर
      • अंबिकापुर
      • रायपुर
    • मध्य प्रदेश
      • डिंडोरी
        • समनापुर
        • करंजिया
        • अमरपुर
        • सहपुरा
          • बजाग
        • मेंहदवानी
    • देश दुनिया
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • होम
    • मेरा शहर
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
    • देश दुनिया
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    The Bharat TimesThe Bharat Times
    छत्तीसगढ़

    CG में बीजेपी की चुनावी पिच तैयार, 9 सांसदों का कटा पत्ता, मंत्री, पूर्व विधायक, सरपंच और किसान को बनाया उम्मीदवार, जानिए सबकी प्रोफाइल

    HD MAHANTBy HD MAHANT02/03/2024 - 3:24 PM
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    रायपुर। भाजपा ने आज लोकसभा चुनाव के लिए 195 उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है. BJP की पहली सूची में कुल 195 सीटों के लिए नाम तय किए गए हैं. इन सीटों में पीएम मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला और दो पूर्व सीएम समेत कुल 34 केंद्रीय और राज्य मंत्रियों के नाम शामिल हैं. वहीं छत्तीसगढ़ के सभी 11 सीटों में भाजपा ने अपने उम्मीदवार तय कर दिया है..

    रायपुर लोकसभा सीट से इस बार मंत्री बृजमोहन अग्रवाल को उम्मीदवार बनाया गया है. बृजमोहन अग्रवाल 8 बार के विधायक हैं. वे रायपुर के दक्षिण विधानसभा से जीतते आएं हैं. इस बाद उन्होंने कांग्रेस के महंत रामसुंदर दास को रिकाॅर्ड मतों से हराया है. उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी को करीब 66 हजार वोटों से पछाड़ा है.

    दुर्ग लोकसभा सीट से पार्टी ने एक बार फिर से विजय बघेल पर भरोसा जताया है. 2019 के चुनाव में भी विजय बघेल दुर्ग लाेकसभा से चुनाव जीत कर आए थे. 2023 विधानसभा चुनाव में पार्टी ने पाटन विधानसभा सीट से उन्हें उम्मीदवार बनाया था, लेकिन पूर्व सीएम भूपेश बघेल के हाथों उन्हें हार का सामना करना पड़ा था.

    सरगुजा लोकसभा सीट से पार्टी ने चिंतामणी महराज को टिकट दिया है. महराज ने हाल ही में कांग्रेस से भाजपा में प्रवेश किया है. सामरी विधानसभा से वे दो बाद के विधायक रहे हैं. कांग्रेस से टिकट नहीं मिलने पर उन्होंने भाजपा प्रवेश कर लिया था.

    जांजगीर लोकसभा सीट से पार्टी ने कमलेश जांगड़े को उम्मीदवार बनाया है. जांगड़े 2023 से नवीन जिला सक्ती की महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष हैं. इसके अलावा ग्राम पंचायत मसनियां कला की दो बार की सरपंच भी हैं.

    रायगढ़ लोकसभा सीट से पार्टी ने राधेश्याम राठिया को उम्मीदवार बनाया है. राठिया भाजपा किसान मोर्चा के जिला महामंत्री हैं. राठिया वर्ष 1995 से 2000 तक निर्विरोध उपसरपंच ग्राम पंचायत छर्राटांगर रहे. वर्ष 2000 से 2005 तक जिला पंचायत सदस्य रह चुके हैं. वर्ष 2005 से 2010 तक जनपद पंचायत घरघोडा के अध्यक्ष रह चुके हैं. वर्ष 2010 से 2015 तक जिला पंचायत सदस्य रहे हैं.

    बिलासपुर लोकसभा सीट से पार्टी ने तोखन साहू को उम्मीदवार बनाया है. तोखन साहू 2013 में प्रथम बार विधानसभा के लिए निर्वाचित हुए थे. वे 2015 में संसदीय सचिव, छत्तीसगढ़ शासन रहे हैं.

    राजनांदगांव लोकसभा सीट से पार्टी ने संतोष पांडेय को एक बार फिर से उम्मीदवार बनाया है. 2019 के लोकसभा चुनाव में भारी मतों से चुनाव जीतकर आए थे. एक बार फिर से पार्टी ने उन्हें मौका दिया है.

    बिलासपुर लोकसभा सीट से पार्टी ने तोखन साहू को उम्मीदवार बनाया है. तोखन साहू 2013 में प्रथम बार विधानसभा के लिए निर्वाचित हुए थे. वे 2015 में संसदीय सचिव, छत्तीसगढ़ शासन रहे हैं.

    राजनांदगांव लोकसभा सीट से पार्टी ने संतोष पांडेय को एक बार फिर से उम्मीदवार बनाया है. 2019 के लोकसभा चुनाव में भारी मतों से चुनाव जीतकर आए थे. एक बार फिर से पार्टी ने उन्हें मौका दिया है.

    कोरबा लोकसभा सीट से पार्टी ने सरोज पांडेय को उम्मीदवार बनाया है. सरोज पांडेय वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं. साथ ही वे राज्यसभा सांसद भी रही हैं. इससे पहले, वह दुर्ग से 15वीं लोकसभा के लिए चुनी गईं और छत्तीसगढ़ विधानसभा की सदस्य भी थीं. सरोज पांडेय ने पार्टी के महासचिव और प्रवक्ता के रूप में कार्य किया. फिर उन्होंने भाजपा महिला मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभालने से पहले भाजपा के राष्ट्रीय सचिव का पद संभाला. सरोज के नाम एक ही समय में मेयर, विधायक और सांसद का पद संभालने का विश्व रिकॉर्ड है.

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    HD MAHANT
    • Facebook
    • Instagram

    Editor in chief

    Related Posts

    रायपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल, 136 ट्रांसफर से बदली पूरी फोर्स की तस्वीर

    05/05/2026 - 3:05 PM

    फर्जी जॉब ऑर्डर का जाल, करोड़ों की ठगी, शिक्षक-क्लर्क गिरफ्तार, व्हाट्सएप से फैलाया खेल

    05/05/2026 - 1:05 PM

    सिद्धार्थ का बुद्धत्व और यशोधरा की मौन पीड़ा

    05/05/2026 - 8:57 AM

    7 किलो गोमांस के सहित आरोपी धरा गया

    05/05/2026 - 8:55 AM

    आज बिटकुली और नर्मदानगर में सुशासन जनसमस्या निवारण शिविर

    05/05/2026 - 8:52 AM

    संख्याओं के पार: आत्म-मूल्य एवं मूल्यांकन प्रतिमानों का पुनर्परिपाठ

    05/05/2026 - 8:51 AM
    Editors Picks

    रायपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल, 136 ट्रांसफर से बदली पूरी फोर्स की तस्वीर

    05/05/2026 - 3:05 PM

    फर्जी जॉब ऑर्डर का जाल, करोड़ों की ठगी, शिक्षक-क्लर्क गिरफ्तार, व्हाट्सएप से फैलाया खेल

    05/05/2026 - 1:05 PM

    तमिलनाडु में ‘थलापति’ का सियासी धमाका, पहली ही जंग में TVK 100 पार, 1 वोट से ऐतिहासिक जीत

    05/05/2026 - 11:12 AM

    सिद्धार्थ का बुद्धत्व और यशोधरा की मौन पीड़ा

    05/05/2026 - 8:57 AM
    About Us
    About Us

    एच. डी. महंत
    मुख्य संपादक

    📍 Official Address:
    Shop No. 2, Ground Floor, Gokul Apartment
    Near Shyam Nagar Chowk, Shyam Nagar, Telibandha
    Raipur, Chhattisgarh – 492013

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Udyam Registration
    Udyam Registration

    UDYAM-CG-33-0000933

    post calendar
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    © 2026 The Bharat Times. Designed by Nimble Technology.
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Refund Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.