छत्तीसगढ़

कोरबा में नहीं थम रहा हादसा.. सड़क हादसे में फिर दो युवकों ने गंवाई जान

कोरबा : जिले में सड़क दुर्घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही है। आए दिन सड़क हादसों में लोग मारे जा रहे हैं। इसी कड़ी में करतला क्षेत्र के तौलीपाली के पास बुधवार को सड़क हादसे में बाइक पर दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मर्ग कायम कर विवेचना कर रही है।बताया जा रहा है कि घटना बुधवार को करतला थाना क्षेत्र के तौलीपाली के पास हुई। बाइक पर दो युवक सवार थे। बरपाली से कोरबा किसी काम से आ रहे थे। इस बीच तेजरफ्तार वाहन ने बाइक को ठोकर मार दिया। इससे दोनों युवक सड़क पर गिर गए। दोनों युवक के सिर पर गंभीर चोटें आई।
घटनास्थल पर ही दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने मृतकों की पहचान बरपाली निवासी श्रवण उरांव व सक्ती जिला निवासी फिरतु राम उरांव से की है। घटना को अंजाम देने वाले वाहन का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर लिया है। अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच कर रही है।अनियंत्रित रफ्तार बन रही हादसे का कारण
जिले के विभिन्न मार्गों में होने वाली दुर्घटनाओं की मुख्य वजह वाहनों की तेज रफ्तार बताई जा रही है। भारी व दोपहिया वाहन चालक गंतव्य तक पहुंचने वाहनों को तेज गति से चलाते हैं। इस दौरान मवेशियों व सामने से अन्य वाहन के आने से गाड़ी से नियंत्रण हट जाता है और हड़बड़ाहट में दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!