Close Menu
The Bharat TimesThe Bharat Times
    What's Hot

    गुटखा थूकने से भड़का बवाल, गांधी चौक पर मारपीट, हिस्ट्रीशीटर पर शिकंजा, गिरफ्तारी के बाद जिला बदर की तैयारी

    05/05/2026 - 7:03 PM

    साइबर ठगी से नशे तक खतरे का अलर्ट, गांव में पुलिस एंट्री, महिलाओं ने संभाली कमान

    05/05/2026 - 6:53 PM

    महुआ शराब का गुप्त अड्डा बेनकाब, समाधान टिप पर घेराबंदी, युवा कोचिया रंगे हाथ गिरफ्तार

    05/05/2026 - 6:44 PM
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, May 6
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat TimesThe Bharat Times
    Demo
    • होम
    • मेरा शहर
    • छत्तीसगढ़
      • सारंगढ़ बिलाईगढ़
      • बलौदाबाजार
      • कोरबा
      • बिलासपुर
      • अंबिकापुर
      • रायपुर
    • मध्य प्रदेश
      • डिंडोरी
        • समनापुर
        • करंजिया
        • अमरपुर
        • सहपुरा
          • बजाग
        • मेंहदवानी
    • देश दुनिया
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • होम
    • मेरा शहर
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
    • देश दुनिया
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    The Bharat TimesThe Bharat Times
    छत्तीसगढ़

    विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर- जानबूझकर धूम्रपान करते, लोग मौत को गले लगाते

    HD MAHANTBy HD MAHANT08/03/2024 - 6:58 AM
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

     

    सुरेश सिंह बैस शाश्वत किसी भी डॉक्टर के पास शिकायत लेकर जाने पर अक्सर पहली राय यही दी जाती है कि आप तंबाकू का सेवन या बीड़ी सिगरेट पीना छोड़ दो। और कभी कहीं यह भी देखेंगे तो कतई आश्चर्य नहीं होगा कि कुछ डाक्टर खुद सिगरेट का कश लेते हुए आपका नुस्खा लिख रहे हों।

    तंबाकू इस देश की ऐसी वस्तु है जिसे देश की विदेशों की भी अधिकांश जनता सेवन करती है । और विडम्बना यही है कि वे सभी जानते बुझाते हुये भी‌ कि यह हमारे जीवन के लिये अत्यंत हानिकारक है। फिर भी सेवन किए जा रहे हैं बेधड़क। फिर चाहे वह खाने में हो या पीने में हो। तंबाकू पीने के लिए हुक्का, बीडी सिगरेट सिगार, चुरूट, पाइप आदि की खोज कर ली गई, फलतः आज इन वस्तुओं का उद्योग दिन दुनी रात चौगुनी प्रकार से प्रगति कर रहा है।
    तंबाकू के बारे में सहभागिता एवं भाईचारा तो देखते ही बनता है। भले ही आदमी दूसरे को अपने हाथ का मैल भी मांगने पर नहीं दे, लेकिन अगर आपसे कोई तंबाकू मलतें देखकर तंबाकू मांगता है तो बड़े प्रेम से उसे भी एक छुटकी तंबाकू जरूर दे देतें हैं। तंबाकू एक ऐसी वस्त है जिसे मांगकर खाने को कतई बुरा नहीं समझा जाता है। गरीब – अमीर सभी निःसंकोच तंबाकू मांगकर खाते हैं-खिलाते हैं। पर तंबाकू कितनी ज्यादा हानिकारक है यह तथ्य लोग देखकर जानकर भी अनदेखा कर रहे हैं। और अपने जीवन को भंयकर विषम परिस्थितियों की ओर ढकेल रहे हैं। एक समाचार के अनुसार जिन देशों में सिगरेट के दुस्प्रभाव को लोगों ने नजदीक से देखा है, उन देशों में सिगरेट पीने वालों की संख्या बहुत घट गई है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने ऐसे कई विकसित देशों के राष्ट्रीय सर्वेक्षण के हवाले से जो आंकड़े दिये है उनसे पता चलता है कि कई देशों में अब तंबाकू एवं, सिगरेट पीने वालों का प्रतिशत दस से भी. नीचे आ गया है। लेकिन विकासशील देशो में स्थिति बिल्कुल उलट है। भारत जैसे देश में धूम्रपान का अभी तेजी से प्रसार हो रहा है, और उच्च आय वर्ग में यह फैशन का भी अंग बनता जा रहा है। यह कि लोग तंबाकू के दुष्प्रभाव को न समझते हो ऐसी बात भी नहीं है, पर उनकी यह जानकारी सैद्धांतिक ही है,। तंबाकू के जानलेवा दुष्प्रभाव को अभी विकासशील देशो में देखा ही नहीं गया है, इसलिये यहां तंबाकु छोड़ने की दर कम है, ऐसा विश्व स्वास्थ्य संगठन का अनुमान है।
    भारत जैसे देश में कुछ तबको को छोडकर परम्परा से औरते धूम्रपान नही किया करती। पर इधर कुछ सालों से “नारी मुक्त आदोलन” के प्रभाव से बहुत सी औरतो के लिए तंबाकू सिगरेट सुलगाना अपने बंधनों को तोड़ने का प्रतीक बन चुका है। जिससे औरतों में धूम्रपान बढ़ा है। क्योंकि यहां धूम्रपान अभी तक महामारी के रूप में नहीं पहुंचा है जितना चार पांच दशक पहले यूरोप और अमेरिका में पहुंच गया था। इसलिये यहां तंबाकू से संबंधित रोगों से मरने वालों की संख्या कम है,। हालांकि अब यहां भी संख्या बढ रही है। अनुमान है कि विश्व में कम से कम पचास लाख व्यक्ति तंबाकू संबंधित कारणों से ही इस दुनियां से कूच कर जाते हैं। इनमें एक तिहाई विकासशील देशों के है। यह स्थिति कितनी विकट है कि इसका अनुमान इस बात से भी लग जाता है कि विकसित राष्ट्रों में वह कुल मौतों का बीस प्रतिशत हिस्सा है।
    औरतों में बढ़ते धूम्रपान की वजह से अब उनमें कैसर का खतरा ज्यादा मंडराने लगा है, अमेरिका और इंग्लैंड़ में फैफड़ों के कैंसर से मरने वाली -औरतों में तीन – चौथाई धूम्रपान करने वाली औरते होती हैं, और अनुमान है कि इस दशक में फेफड़ों के कैंसर से मारने वालो में नब्बे प्रतिशत औरतों की हो सकती है।असल में तम्बाकू जन्य बीमारियों के कारण अकाल काल का ग्रास बन जायेंगी। इसका यह मतलब नहीं कि भारतीय उमहाद्वीप में औरतें भले ही धूम्रपान तुलनात्मक रुप से तम्बाकू का सेवन कम करती है तो वे राहत की सांस लेवें, लेकिन यहां सिगरेट, तम्बाकू चबाने एंव नसवार लेने का, बीडी पीने के साथ- साथ हुक्का पीने को जो आदत प्रचलित है। यह भी एक बड़ा खतरे के रूप में विद्यमान है ,उनके स्वास्थ्य के लिंए। और तो और बुरा हो उन धुम्रपान करने वालों का जो ट्रेन, बस व सार्वजनिक स्थानो में भी धूम्रपान करने से गुरेज नहीं करते हैं। क्योंकि इन लोगों के कारण ही तंबाकू या धूम्रपान से नाता न रखने वाले की भी जान खतरे में पड़ गई है। क्योंकि यह भले ही तंबाकू से दूर रहते हों। लेकिन आसपास उगले गए सिगरेट के धुएं या बीड़ी के धुएं से यह बच नहीं सकते ।
    पता चला है कि सिगरेट बीड़ी के धूएं से भरे वातावरण में सांस लेने के कारण ही धूम्रपान नहीं करने वालों में फेफड़े का कैंसर होने का जोखिम तीस से पैंतीस प्रतिशत बढ़ गया है। सांस के साथ धुआं पीने की प्रक्रिया यानी पैसिव स्मोकिंग का अप्रत्यक्ष धूम्रपान के कारण धूम्रपान न करने वालों में भी हृदय रोग के होने का जोखिम पचीस प्रतिशत तक बढ़ गया है । धूम्रपान नहीं करने वालों के पास भी अब एक ही चारा बचा है, कि वह औरों को तंबाकू बीड़ी का धूम्रपान छोड़ने को राजी करें। ध्यान रहे यह काम जोर जबरदस्ती से किया जाना संभव नहीं होगा। केवल सद्भावना एवं प्रेम पूर्वक समझाइश से ही यह किया जा सकता हैं।

    – सुरेश सिंह बैस “शाश्वत”

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    HD MAHANT
    • Facebook
    • Instagram

    Editor in chief

    Related Posts

    गुटखा थूकने से भड़का बवाल, गांधी चौक पर मारपीट, हिस्ट्रीशीटर पर शिकंजा, गिरफ्तारी के बाद जिला बदर की तैयारी

    05/05/2026 - 7:03 PM

    साइबर ठगी से नशे तक खतरे का अलर्ट, गांव में पुलिस एंट्री, महिलाओं ने संभाली कमान

    05/05/2026 - 6:53 PM

    महुआ शराब का गुप्त अड्डा बेनकाब, समाधान टिप पर घेराबंदी, युवा कोचिया रंगे हाथ गिरफ्तार

    05/05/2026 - 6:44 PM

    व्हाट्सएप टिप से खुला देसी शराब का खेल, घेराबंदी में रंगे हाथों महिला कोचिया दबोची गई

    05/05/2026 - 6:35 PM

    रायपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल, 136 ट्रांसफर से बदली पूरी फोर्स की तस्वीर

    05/05/2026 - 3:05 PM

    फर्जी जॉब ऑर्डर का जाल, करोड़ों की ठगी, शिक्षक-क्लर्क गिरफ्तार, व्हाट्सएप से फैलाया खेल

    05/05/2026 - 1:05 PM
    Editors Picks

    गुटखा थूकने से भड़का बवाल, गांधी चौक पर मारपीट, हिस्ट्रीशीटर पर शिकंजा, गिरफ्तारी के बाद जिला बदर की तैयारी

    05/05/2026 - 7:03 PM

    साइबर ठगी से नशे तक खतरे का अलर्ट, गांव में पुलिस एंट्री, महिलाओं ने संभाली कमान

    05/05/2026 - 6:53 PM

    महुआ शराब का गुप्त अड्डा बेनकाब, समाधान टिप पर घेराबंदी, युवा कोचिया रंगे हाथ गिरफ्तार

    05/05/2026 - 6:44 PM

    व्हाट्सएप टिप से खुला देसी शराब का खेल, घेराबंदी में रंगे हाथों महिला कोचिया दबोची गई

    05/05/2026 - 6:35 PM
    About Us
    About Us

    एच. डी. महंत
    मुख्य संपादक

    📍 Official Address:
    Shop No. 2, Ground Floor, Gokul Apartment
    Near Shyam Nagar Chowk, Shyam Nagar, Telibandha
    Raipur, Chhattisgarh – 492013

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Udyam Registration
    Udyam Registration

    UDYAM-CG-33-0000933

    post calendar
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    © 2026 The Bharat Times. Designed by Nimble Technology.
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Refund Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.